RSMSSB में APRO के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, राजस्थान में Assistant Public Relations Officer के 76 पदों पर विज्ञप्ति निकली हुई है, आवश्यक पात्रता रखने वाले आवेदक दिनांक 31 December 2021 तक आवेदन कर सकेंगे |

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के पदों पर Recruitment निकाली जाती हैं। हाल ही में बोर्ड के द्वारा Assistant Public Relations Officer सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी के बारे में तो आपको पता ही होगा l इस अधिकारी का काम जनता और संस्थान के बीच अच्छे संबंध बनाना होता हैं।

Motor Vehicle SI के 197 पदों पर Bharti निकाली

इसी के साथ-साथ अपने कौशल के द्वारा अपने संस्थान की जनता की नजरों में बेहतर Image बनाने के लिए बहुत से संचार माध्यमों का इस्तेमाल करता हैं, जैसे कि टीवी, रेडियो, न्यूज़ पेपर, सोशल मीडिया आदि l RSMSSB के द्वारा निकाली गई Assistant Public Relations Officer की भर्ती के तहत सभी Important dates जारी कर दी गई हैं। अब आगे हम आपको राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2021 से संबंधित सभी जानकारी के बारे में बताएंगे ताकि सभी इच्छुक उम्मीदवार Apply कर सकें।

दिसंबर 2021 के पहले हफ्ते में ही शुरू होगी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2021 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • बोर्ड के द्वारा जारी की गई Official Notification के अनुसार सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2021 के तहत आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी जाएगी। राजस्थान राज्य के साथ-साथ दूसरे राज्यों के जो भी उम्मीदवार इस पद के योग्य हैं, तो वह 31 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RAS Syllabus में हुए बदलाव की जानकारी देखे

  • RSMSSB के द्वारा Assistant Public Relations Officer के 76 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती काफी तेजी से की जाएगी, इसीलिए सभी कार्य निर्धारित तिथि पर पूर्ण कर लिए जाएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार सहायक जनसंपर्क अधिकारी की भर्ती परीक्षा 13 फरवरी 2022 को प्रस्तावित की जाएगी।

सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए Educational Qualification 

  • जो भी उम्मीदवार सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

  • स्नातक की डिग्री के साथ-साथ उनके पास प्रतिष्ठित समाचार पत्र कार्यालय, राज्य सरकार या भारत सरकार के जनसंपर्क विभाग में कार्य करने का कम से कम 3 वर्षो का अनुभव होना चाहिए।

  • जिन उम्मीदवारों ने पत्रकारिता में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा किया हुआ है, तो इस प्रकार के उम्मीदवार भी आवेदन के योग्य है।

  • Application करने वाले उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए l तभी वह APRO के अंतर्गत आवेदन के योग्य होंगे।

AGE Limit For RSMSSB APRO Recruitment 2021 

सभी योग्य उम्मीदवार 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सभी Reserved Categories को नियमों के अनुसार Age Relextion दी जाएगी l इसके लिए आप एक बार Official Notification Of APRO भी देख सकते हैं। हम आपको APRO Official Notification Download करने का विकल्प नीचे दे देंगे l

सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती 2021 के तहत आवेदन करने का शुल्क

जाति/कैटेगरी

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी / अन्य पिछड़ावर्ग( क्रीमीलेयर के उम्मीदवार)

450 रुपए

नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग उम्मीदवार

350 रुपए

  अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 

250 रुपए

Note :- Rajasthan के अतिरिक्त Other States के जो भी Candidates अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अति पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं, तो उन सब की गिनती General Category में ही की जाएगी। इसलिए उन्हें Application Fee भी सामान्य वर्ग का ही भरना होगा।

Home Guard के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

वेतनमान –

सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level – 10 के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।

सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

 13 फरवरी 2022 को Assistant Public Relations Officer Recruitment Exam 2021 का आयोजन किया जाएगा। APRO Exam 2021 Admit Card लगभग 10 दिन पहले RSMSSB की Official Website पर जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट का विजिट अवश्य करते रहें l हम आपको ऑफिशल वेबसाइट का लिंक भी दे रहे है l इस भर्ती से संबंधित कोई अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो आप Official Notification Of APRO पढ़ सकते हैं I 

RSMSSB APRO Recruitment 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैं 

जो भी उम्मीदवार सहायक जनसंपर्क अधिकारी 2021 के पद पर आवेदन करना चाहता हैं, तो वह Rajasthan Staff Selection Board की official website के माध्यम से आसानी से आवेदन दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार किसी भी जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन दे सकते हैं।