Rajasthan में Home Guard के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, आठवीं पास के लिए राजस्थान में होम गार्ड के 135 पदों पर विग्यप्ति निकली हुई है, आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी दिनांक 24 November से 15 December 2021 तक आवेदन कर सकेंगे |
राजस्थान राज्य में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं, तो उनके लिए हाल ही में गृह रक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। सूचना के अनुसार Rajasthan Home Guard Subordinate Service Rules – 2021 के अंतर्गत Home Defense Department में Chief Constable ( Armorer ),
Rajasthan Police Constable Handwritten Notes
Constable Bugler, Constable Drumman तथा Constable Driver के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई है l अक्सर कम पढ़े लिखे व्यक्तियों को नौकरी मिलने में काफी परेशानियां होती हैं। आज के समय में ज्यादातर पढ़े लिखो को ही नौकरियां दी जाती हैं l मगर गृह रक्षा विभाग में निकाली गई इस भर्ती के तहत 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे।
गृह रक्षा विभाग में विभिन्न भर्तियों के तहत 24 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी आवेदन प्रक्रिया
गृह रक्षा विभाग में निकाली गई भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2021 से शुरू कर दी जाएगी l सभी इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर 2021 रात 12:00 बजे से पहले आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से Chief Constable ( Armorer ) के 6 पद Constable Bugler, Constable, Constable Driver तथा Constable Drumman के 135 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
गृह रक्षा विभाग में विभिन्न पदों के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता
गृह रक्षा विभाग में सभी पदों के तहत अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं रखी गई है जैसे कि –
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
Chief Constable ( Armorer ) | थल सेना / वायु सेना / नौसेना से सम्यक रूप से सेवा मुक्त भूतपूर्व हवलदार या इसके समान रैंक के उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन दे सकते हैं। |
Constable | जो उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं पास है या फिर दसवीं पास तो वह उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। |
Constable Bugler / Drumman | 8वीं कक्षा में पास में उम्मीदवार जिन्हें बिगुल या ड्रम बजाने का अनुभव हैं, तो वह इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। |
Constable Driver | मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ भारी तथा हल्के वाहनों को चलाने के लाइसेंस के साथ-साथ 3 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए। |
Rajasthan Home Guard Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी Reserved Categories के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के हिसाब से आयु में छूट दी जाएगी और आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। इसके अतिरिक्त Home Guard Volunteer तथा Ex-servicemen के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई हैं।
राजस्थान होम गार्ड भर्ती परीक्षा शुल्क
जाति / कैटेगरी | परीक्षा शुल्क |
सामान्य जाति के उम्मीदवारों के अतिरिक्त राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा एमबीसी वर्ग के उम्मीदवार | 500 रुपए |
राजस्थान राज्य के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / एमबीसी वर्ग / एससी / एसटी | 400 रुपए |
सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / एमबीसी वर्ग के वह छात्र जिनके परिवार की आयु 2.50 लाख से कम है l | 400 रुपए |
Selection Process of Rajasthan Home Guard Bharti 2021
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों के आधार पर किया जाएगा l सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। Written Exam में जो भी उम्मीदवार पास होंगे, तो उनके लिए Physical Fitness Test एवं Physical Measurement Test का आयोजन करवाया जाएगा l जो भी उम्मीदवार इन तीनों ही चरणों में पास होंगे, तो उन्हें सबसे आखिर में Document Verification के लिए बुलाया जाएगा l Next Step में चयनित अभ्यर्थियों को Character Certificate भी देना होगा।
How to apply for Home Guard Bharti 2021
जो भी उम्मीदवार गृह रक्षा विभाग के द्वारा निकाली गई इन विभिन्न पदों की भर्तियों के तहत आवेदन देना चाहते हैं, तो उन्हें विभाग की Official Website पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इस भर्ती से संबंधित Notification दिखाई देगा l
Official Notification पर क्लिक करने के पश्चात आप सभी जानकारी को पढ़ भी सकते हैं l
फिर सबसे नीचे की तरफ में आपको Registration form भरने का विकल्प दिखाई देगा, आप वहां से Online Application दे सकते हैं।
जो उम्मीदवार ग्रह रक्षा विभाग की भर्ती के तहत आवेदन नहीं दे पा रहे हैं, तो वह आवेदन करने के लिए किसी भी Common Service Center की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने सभी दस्तावेज लेकर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा।
