RSMSSB JEN Exam को लेकर Dress Code व अन्य महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी हुए, राजस्थान में 18 मई, 19 मई & 20 मई 2022 को आयोजित होने वाली जेईएन भर्ती परीक्षा के लिए आवश्यक Guidelines जारी हुई, परीक्षा प्रतिदिन दो पाली में आयोजित करवाई जाएगी |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा JEN Recruitment Exam का आयोजन इसी महीने करवाया जाना हैं। बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Computer Teacher Notes PDF
RSMSSB New Exam Calendar 2022
हाल ही में JEN Recruitment Exam को लेकर Dress Code जारी किया गया है जिसका हर एक उम्मीदवार को पालन करना होगा। आगे हम आपको परीक्षा की तिथि, ड्रेस कोड व इससे संबंधित सभी जानकारीयां देते हैं।

18 मई से लेकर 20 मई तक आयोजित होगा, JEN Recruitment Exam
• राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा JEN Recruitment Exam को जयपुर में 18, 19 और 20 मई 2022 को आयोजित करवाया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में 1.35 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। बोर्ड के द्वारा इस भर्ती परीक्षा को लेकर यह निर्देश दिए गए हैं कि, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचना होगा तभी उन्हें प्रवेश मिलेगा।
RSMSSB JEN Exam 2022 को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
• बोर्ड के द्वारा यह भी कहा गया है कि जो भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे, तो उनकी पूरी तरह से एक जांच होगी तभी उन्हें परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। इसीलिए उम्मीदवारों को बोर्ड के द्वारा बताए गए समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
दो पारियों में आयोजित होगी परीक्षा
• बोर्ड के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि जेईएन भर्ती परीक्षा 18 मई से लेकर 20 मई 2022 तक प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी का आयोजन तो सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक कराया जाएगा। जबकि दूसरी पारी का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक करवाया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से लगभग 1118 पदों पर भर्ती की जाएगी।
RSMSSB Lab Assistant Handwritten Notes
• इस भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड के द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि, पहली पारी के उम्मीदवारों को तो सुबह 9:30 बजे जबकि दूसरी पारी के उम्मीदवारों को दोपहर 2:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर हर एक उम्मीदवार की पूरी तरह से जांच की जाएगी ताकि कोई भी उम्मीदवार पेपर लीक व अन्य गड़बड़ी करने के मंसूबों में कामयाब ना हो सके।
परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए, की गई है तैयारियां
• बोर्ड के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए Police तथा SOG से भी संपर्क किया जाएगा। परीक्षा के दिन हर एक उस व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी जिस पर परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करवाने की आशंका हैं।
• इसके अतिरिक्त Police और SOG की टीम परीक्षा केंद्रों पर भी पूरी नजर रखेगी ताकि कोई भी परीक्षार्थी या अन्य व्यक्ति परीक्षा में गड़बड़ी ना कर सके।
