RSMSSB JEN Exam 2022 को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश, राजस्थान में Junior Engineer की परीक्षा 18 मई से 20 मई 2022 तक आयोजित होगी, अगर आप परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले नहीं जाते हो तो आपको प्रवेश नहीं दिया जायेगा, परीक्षा केन्द्रो पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा |

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा इसी महीने आयोजित होने वाले JEN Recruitment Exam को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। राजस्थान राज्य में भर्ती परीक्षाओं में होने वाली धोखाधड़ी बढ़ती ही जा रही हैं। इसलिए कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा New System लागू किया गया है जिसका हर एक छात्र को पालन करना होगा।

FCI में 4710 पदों पर भर्ती

इस बात का तो आपको पता ही होगा कि राजस्थान राज्य में पिछले कुछ सालों से जितनी भी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन हो रहा हैं, तो उनमें कोई ना कोई ऐसा मामला सामने आता ही है जिसकी वजह से भर्ती काफी दिन तक बीच में ही अटकी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष के द्वारा New System को लागू करने का फैसला लिया गया हैं। आगे हम आपको इस नए सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

RSMSSB JEN Exam 2022 Guidelines

JEN Recruitment Exam के परीक्षार्थियों को, 30 मिनट हले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जेईएन भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 मई से लेकर 20 मई 2022 तक प्रतिदिन दो पारियों में करवाया जाएगा। पहली पारी का आयोजन तो सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक जबकि दूसरी पारी का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक करवाया जाएगा।

  • जेईएन भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए यह New System लागू किया गया हैं कि, उन्हें परीक्षा से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले नहीं पहुंचेगा तो वह परीक्षा से भी वंचित रह जाएगा।

One Time Registration Process में संशोधन का मौका

  • पहली पारी के परीक्षार्थियों को तो सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। जबकि दूसरी पारी के परीक्षार्थियों को दोपहर 2:00 बजे तक Exam Centers पर पहुंचना होगा तभी उन्हें प्रवेश मिलेगा।

  • वैसे तो परीक्षा से डेढ़ घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश शुरू हो जाता है परंतु फिर भी यदि कोई उम्मीदवार देरी से आता हैं, तो उसे कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी, सख्ती से जांच

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले इसीलिए बुलाया गया हैं ताकि उनकी अच्छे से जांच की जा सकें। आपको पता ही हैं कि बहुत से उम्मीदवार तो भर्ती परीक्षाओं में नकल करने के लिए तरह-तरह के Equipments लेकर आते हैं जिन्हें पकड़ पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता हैं।

EPFO ने Pensioners को दी गई राहत

  • इसीलिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरिप्रसाद शर्मा के द्वारा यह फैसला लिया गया कि, अबकी बार नया सिस्टम लागू किया जाएगा ताकि हर एक परीक्षार्थी कि अच्छे से जांच हो सकें।

जेईएन भर्ती 2022 एडमिट कार्ड में भी दी जाएगी, सभी सूचना

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने यह जानकारी दी है कि, JEN Recruitment Exam शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को इसकी सूचना प्रवेश पत्र में भी दी जाएगी इसलिए उन्हें प्रवेश पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

  • बोर्ड के अध्यक्ष का मानना है कि यदि परीक्षा से आधा घंटा पहले ही प्रवेश देकर फिर प्रवेश बंद कर दिए जाएं, तो ऐसा करने से परीक्षा को पेपर लीक या अन्य धांधली होने से बचाया जा सकता हैं।

JEN Recruitment 2022 के माध्यम से भरे जाएंगे, 1118 पद

JEN Recruitment 2022 के माध्यम से कुल 1118 पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इतने कम पदों के लिए लगभग 1.35 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है। इसे देखकर साफ है कि अबकी बार JEN Recruitment Exam 2022 में प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा रहेगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का विवरण

पद का नाम

तिथि

पारी

परीक्षा केंद्र

उम्मीदवारों की संख्या

JEN Civil Degree

18 मई

पहली

134

46019

JEN Civil Diploma

18 मई

दूसरी

104

34110

JEN Electrical Degree

19 मई

पहली

55

16798

JEN Electrical Diploma

19 मई

दूसरी

47

13369

JEN Mechanical / Electrical Degree

20 मई

पहली

50

14704

JEN Mechanical / Electrical Diploma

20 मई

दूसरी

38

10829

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में मिलेगी, Thumb Impression से एंट्री

  • Rajasthan Constable Recruitment 2022 का आयोजन 13 से 16 मई 2022 तक होना हैं। इस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए सख्त तैयारियां की गई है जैसे कि पहली बार इस परीक्षा में बायोमेट्रिक से प्रवेश मिलेगा।

गरीब परिवारों ने रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करवाने से मुँह मोड़ा

  • यदि किसी भी उम्मीदवार के हाथ में मेहंदी, पेंट या श्याही लगी हैं, तो उनकी बायोमेट्रिक से पहचान नहीं हो पाएगी इसलिए इस चीज का भी खास ख्याल रखना होगा।

  • अबकी बार यह सब तैयारियां इसीलिए की गई हैं ताकि नकल व फर्जी अभ्यर्थियों की एंट्री को रोका जा सके। ज्यादातर भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने के साथ-साथ फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़े जाते हैं जो कि किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह पर बैठकर परीक्षा देते हैं। अब इतनी ज्यादा तैयारियां होने के कारण परीक्षा बिना किसी पेपर लीक व फर्जी अभ्यर्थियों के सफलतापूर्वक आयोजित हो सकेगी।

JEN 2022 : Important Information Regarding Exam Schedule