गरीब परिवारों ने रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करवाने से मुँह मोड़ा, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर की रिफलिंग करवाना भी महंगा पड़ा, मोदी सरकार को गैस के बढ़ते दामों को कम कर गरीब परिवारों को राहत देनी चाहिए |

सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं शुरू की गई हैं l बीते कुछ वर्षों में सरकार के द्वारा अलग-अलग प्रकार की योजनाएं शुरू की गई हैं l सरकार के द्वारा वर्ष 2070 तक कार्बन उत्सर्जन के नेट जीरो की घोषणा की गई है l प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सबसे महत्वपूर्ण योजना में से एक है l प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ करोड़ों लोग उठा चुके हैं l

PM Ujjwala Yojana की नई लिस्ट जारी हुई

इस योजना के तहत सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर मुहैया करवाए गए हैं l एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आइओसीएल के 221139 लाभुक है l लेकिन पिछले मार्च में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सिर्फ 72532 लाभुकों ने ही गैस की रिफिलिंग करवाई है l

Poor families turned their backs on refilling of LPG cylinders

यानी कि हर महीने सिर्फ 33% लोग ही गैस की रिफिलिंग करवा रहे हैं l चलिए जान लेते हैं ऐसा क्या कारण है जिस वजह से गरीब परिवार गैस की रिफिलिंग करवाने ही नहीं जा रहे हैं l

गैस के मूल्य में वृद्धि के कारण गैस रिफिलिंग में आई है गिरावट

हम सभी जानते ही हैं कि पिछले कुछ वर्षों में घरेलू गैस के मूल्य में कितनी ज्यादा वृद्धि हुई है l गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता काफी परेशान है l वर्तमान में भी गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने के कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं l

PM Ujjwala Yojana 2022 Free Gas Cylinder

वर्तमान में हर जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य ₹1029 है l घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि होने के कारण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के महज 33% लोग ही गैस रिफिलिंग करवा रहे हैं l भगवानपुर के रामाश्रय से जब इस बारे में बात की गई तो यह कहना है कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है जिस कारण वह रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग नहीं करवा रहे है l

रिपोर्ट के मुताबिक गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम अब गरीब परिवारों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं l गरीब परिवार के लोग अब गैस सिलेंडर की जगह लकड़ियों का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प मान रहे हैं l

गरीब परिवार के लोगों के पास गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने की जगह लकड़ी व अलग इंधन का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प है l कुछ परिवार ऐसे हैं जो चाय बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं l भोजन पकाने के लिए लकड़ी वा ईंधन का इस्तेमाल कर रहे हैं l

लेकिन शहरी क्षेत्र के लोगों के पास लकड़ी या फसलों की सूखी डंठल आदि इस्तेमाल करना विकल्प नहीं है

सरकार को बढ़ते गैस सिलेंडर की कीमत पर करना चाहिए विचार

मटिहानी के जदयू विधायक राजकुमार सिंह जी के अनुसार जिस प्रकार से हर महीने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सिर्फ 33% लोगों के द्वारा गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करवाई जा रही है, यह बहुत ही चिंताजनक बात है l

PM Garib Kalyan Yojana 2022

सरकार को इस बारे में विचार करना चाहिए ताकि गरीब लोगों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग करवाने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े l