RSMSSB Fireman & AFO की परीक्षा तिथि घोषित हुई, राजस्थान Assistant Fire Officer & Fireman की Exam 29 जनवरी 2022 को होगी, AFO और फायरमैन परीक्षा के प्रवेश पत्र जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है, अधिक जानकारी देखे-https://rsmssb.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा Fireman तथा Assistant Fire Officer के पदों के तहत भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के तहत आवेदन 18 अगस्त 2021 से लेकर 16 अक्टूबर 2021 तक आवेदन मांगे गए थे l जितने भी इच्छुक उम्मीदवार थे उन सभी ने इस भर्ती के तहत आवेदन दिए हुए हैं। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के तहत होना है l

RSMSSB Fireeman & AFO Syllabus (Handwritten Notes PDF)

जो उम्मीदवार फायरमैन और अग्निशमन अधिकारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके पास परीक्षा के लिए अधिक दिन शेष नहीं है l राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा फायरमैन तथा सहायक अग्निशमन अधिकारी भर्ती 2021 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है l इस भर्ती के तहत कुल 629 पदों को भरा जाएगा l

RSMSSB AFO & Fireman Exam Date news

पद का नाम

पदों की संख्या

फायरमैन

600

अग्निशमन अधिकारी

29

Total 

629 

हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा एक ऑफिशल नोटिस जारी किया गया है l ऑफिशल नोटिस के माध्यम से फायरमैन और अग्निशमन अधिकारी भर्ती 2021 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है l इच्छुक उम्मीदवार Official Website से ऑफिशल नोटिस डाउनलोड करके परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं l

Rajasthan Fireman & AFO Exam Date Announced

जितने भी उम्मीदवारों ने Assistant Fire Officer तथा Fireman Recruitment के तहत आवेदन दिए हुए थे, तो उन्हें सूचित किया जाता है कि इस भर्ती की परीक्षा 29 जनवरी 2022 को राजस्थान राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहले इन पदों के तहत भर्ती वर्ष 2016 में की गई थी, मगर उसके बाद अब 5 सालों के पश्चात इन पदों पर भर्ती की जाएगी। 5 सालों तक इन पदों पर भर्ती ना होने के कारण कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल तक की छूट भी दी गई है।

Rajasthan Fireman Handwritten Notes PDF

Asst. Fire Officer & Fireman Recruitment 2021: Press-note for Tentative Exam Date

Download RSMSSB AFO & Fireman Admit Card

Fireman तथा Assistant Fire Officer Recruitment के तहत आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के Admit Card परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले Official Website पर जारी कर दिए जाएंगे। इसीलिए सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वें अधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहें ताकि जैसे ही Admit Card जारी किए जाए तो तुरंत ही उन्हें पता चल सकें।