राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है l Board ने AFO & Fireman का Detailed Syllabus जारी कर दिया है | कुल मिलाकर 629 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है l यदि किसी उम्मीदवार ने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो वह अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन अंतिम तिथि (16 October 2021) से पहले दे सकते हैं l
हाल ही में ही राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) के द्वारा सहायक अग्निशमन अधिकारी & फायरमैन परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की तिथि एवं आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि की अंतिम तिथि में परिवर्तन किया गया है l इसके इलावा आयोग के द्वारा शारीरिक और प्रायोगिक परीक्षा में अहर्ता संबंधित परिवर्तन किए गए हैं l
विभाग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है l यदि आपने अभी तक संशोधित विज्ञप्ति नहीं देखी है तो आप RSMSSB Assistant Fireman Officer & FIreman posts की संशोधित विज्ञप्ति डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं l यदि आप इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए सिलेबस को जाना काफी जरूरी है l आइए जानते हैं कि बोर्ड के द्वारा सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन के लिए संशोधित पाठ्यक्रम क्या जारी किया है l
सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए परीक्षा पैटर्न एवं परीक्षा का पाठ्यक्रम
सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए कुल 29 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है l यदि आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो परीक्षा पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना आपके लिए काफी जरूरी है l यदि आप Syllabus के आधार पर अपनी तैयारी करेंगे तो आप परीक्षा में काफी अच्छे अंक के साथ पास होंगे l आइए जानते हैं कि सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का पैटर्न क्या रहने वाला है l
सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए परीक्षा पैटर्न 2021
परीक्षा | कुल अंक | |
लिखित परीक्षा | भाग – A – 25 अंकभाग – B – 45 अंक | 70 अंक |
शारीरिक परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा | शारीरिक परीक्षा – 60 अंकप्रायोगिक परीक्षा – 90 अंक | 150 अंक |
Download AFO & Fireman नोट्स Sample पीडीऍफ़
भाग-1 (भूगोल, कला एवं संस्कृति, इतिहास, राज व्यवस्था, करंट अफेयर्स) | |
भाग-2 (हिंदी, अंग्रेजी, गणित) |
राजस्थान फायरमैन भर्ती के Handwritten नोट्स के लिए फॉर्म भरे
Note :
जो भी परीक्षार्थी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेगा उसके पश्चात जितनी सीटें रिक्त है उन रिक्त सीटों के गुना अभ्यार्थियों को शारीरिक परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा l
सहायक अग्निशमन अधिकारी परीक्षा 2021 परीक्षा 2021 में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी l यानी कि प्रश्न का गलत उत्तर देने पर गलत उत्तर देने के अंक नहीं काटे जाएंगे l
लिखित परीक्षा को करने के लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा l
लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के परीक्षार्थियों को 33% अंक अर्जित करने होंगे l वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परीक्षार्थियों को 28% अंक हासिल करने होंगे l
सहायक अग्निशमन अधिकारी परीक्षा 2021 का पाठ्यक्रम
लिखित परीक्षा के भाग – अ से संबंधित पाठ्यक्रम
Part A – 25 Marks
सामान्य ज्ञान – 10 अंक
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित 10 अंक के प्रशन पूछे जाएंगे l सामान्य ज्ञान में राजस्थान के भूगोल, राजस्थान की कला एवं संस्कृति, साहित्य, परंपराओं एवं विरासत से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे l इसी के साथ-साथ सामान्य ज्ञान में राजस्थान की राजनीतिक व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था से भी प्रश्न पूछे जाएंगे l
दैनिक विज्ञान – 3 अंक
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
रक्त समूह से संबंधित प्रश्न
अनुवांशिकी से संबंधित प्रश्न
अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
कार्बन और कार्बन के महत्वपूर्ण योगिक
गणित – 3 अंक
औसत
बट्टा
सरल व्याज एवं चक्रवर्ती ब्याज
लाभ – हानि
सांझा
प्रतिशत
अनुपात – समानुपात
सामान्य हिंदी – 3 अंक
संधि और संधि विच्छेद
समास
उपसर्ग और प्रत्यय
विलोम शब्द
पर्यायवाची शब्द
कार्यालययी से संबंधित प्रश्न
हिंदी वाक्य का अंग्रेजी में रूपांतरण, सरल, संयुक्त और मिश्रित अंग्रेजी वाक्यों का हिंदी में रूपांतरण
जनरल इंग्लिश – 3 अंक
Voice : Active And Passive Voice
Narration
Transformation of Sentences
Use of preposition
Knowledge Of Writing letter
Use Of Articles And Determination
रिजनिग एवं मेंटल एबिलिटी – 3 अंक
Logical Reasoning ( Deductive, inductive, abductive )
Mental Ability ( Letter Series, Mental Series, Coding – Decoding, Shapes And their Sub Sections, Problems Relating to Relation)
लिखित परीक्षा – Part – B
सहायक अग्निशमन अधिकारी की लिखित परीक्षा के भाग 2 से कुल 45 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे l 45 अंकों के प्रश्न Fire Course Content से पूछे जाएंगे l हम आपको आधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे देंगे जहां से आप सिलेबस को डाउनलोड करके विस्तार से सेक्शन वाइज विस्तार से चेक कर सकते हैं l
Note – सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए शारीरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगी l विस्तार से शारीरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के बारे में जानने के लिए ऑफिशल सिलेबस डाउनलोड करके अवश्य कीजिएगा l
फायरमैन से संबंधित परीक्षा पैटर्न एवं परीक्षा पाठ्यक्रम
फायरमैन की परीक्षा में दो चरणों में परीक्षा होगी l लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी और शारीरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा 150 अंक की होगी l फायरमैन परीक्षा 2021 कुल 600 पदों पर आयोजित की जा रही है l यदि आप परीक्षा पैटर्न के हिसाब से तैयारी करेंगे तो आपका चयन सुनिश्चित है l आइए जानते हैं की लिखित परीक्षा में कौन से विषय से कितने प्रश्न आने हैंl

फायरमैन परीक्षा पैटर्न 2021
परीक्षा | कुल अंक | |
लिखित परीक्षा | भाग – A – 25 अंकभाग – B – 45 अंक | 70 अंक |
शारीरिक परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा | शारीरिक परीक्षा – 60 अंकप्रायोगिक परीक्षा – 90 अंक | 150 अंक |
फायरमैन परीक्षा 2021 से संबंधित पाठ्यक्रम –
भाग – A – 70 अंक
सामान्य ज्ञान – 13 अंक
फायरमैन परीक्षा में लिखित परीक्षा के भाग A से सामान्य ज्ञान के कुल 13 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे l सामान्य ज्ञान में राजस्थान की कला एवं संस्कृति, राजस्थान की परंपरा एवं विरासत, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था एवं राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे l विस्तार सिलेबस को जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसको पढ़ सकते हैं l
गणित – 3 अंक
सरल व्याज एवं चक्रवर्ती ब्याज
बट्टा
औसत
सांझा
प्रतिशत
लाभ – हानि
अनुपात – समानुपात
सामान्य हिंदी – 6 अंक
उपसर्ग और प्रत्यय
संधि और संधि विच्छेद
समास
पर्यायवाची शब्द
कार्यालययी से संबंधित प्रश्न
विलोम शब्द
हिंदी वाक्य का अंग्रेजी में रूपांतरण, सरल, संयुक्त और मिश्रित अंग्रेजी वाक्यों का हिंदी में रूपांतरण
जनरल इंग्लिश – 3 अंक
Voice : Active And Passive Voice
Narration
Knowledge Of Writing letter
Use Of Articles And Determination
Transformation of Sentences
Use of preposition
फायरमैन लिखित परीक्षा – Part – B
फायरमैन की लिखित परीक्षा के भाग B से कुल 45 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे lFire Course Content से लगभग 45 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे l विस्तार से भाग B के सिलेबस के बारे में जाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं और विस्तार से पाठ्यक्रम पढ़ सकते हैं l हम आपको पाठ्यक्रम की Pdf डाउनलोड करने का विकल्प भी दे रहे हैं l
Note – फायरमैन परीक्षा 2021 के लिए शारीरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगी l विस्तार से शारीरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के बारे में जानने के लिए ऑफिशल सिलेबस डाउनलोड करके अवश्य कीजिएगा l
Official Website | |
Download Syllabus | AFO_Fireman_2021_Syllabus_05102021-min |
Home Page |
