RSMSSB AFO & Fireman Exam में Negative Marking नहीं, RSMSSB द्वारा Assistant Fire Officer & Fireman पदों पार लिखित परीक्षा 29 January 2022 को आयोजित करवाई जाएगी, राजस्थान AFO & Fireman Exam में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाना जरुरी |

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Fireman Recruitment तथा Assistant Fire Officer Recruitment Exam 2021 की तिथि जारी कर दी हैं। जितने भी उम्मीदवारों ने इन दोनों ही पदों के लिए आवेदन दिए हैं, तो वह अब आसानी से इसी महीने होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

RSMSSB Fireman & AFO Exam Date घोषित हुई

  • फायरमैन तथा सहायक अग्निशमन अधिकारी की भर्ती परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत Assistant Fire Officer के 29 पद व Fireman के 600 पदों पर भर्ती की जाएंगी।

  • अब से पहले यह भर्तियां Rajasthan Fire Department के द्वारा आयोजित कराई जाती थी मगर अबकी बार इन दोनों ही पदों की परीक्षाएं Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा आयोजित कराई जा रही हैं।

  • Fireman & Assistant Fire Officer Recruitment 2021 के Admit Card को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं, जिसके बारे में हम आगे आपको विस्तार से बताएंगे।

सहायक अग्निशमन अधिकारी व फायरमैन सीधी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन होगा अब एक ही दिन

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Fireman Recruitment व Assistant Fire Officer Recruitment Exam 2021 का आयोजन 29 जनवरी 2022 को करवाया जा रहा हैं।

RSMSSB AFO & Fireman Syllabus

RSMSSB AFO & Fireman Exam News
  • Fireman Direct Recruitment Exam का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 29 January 2022 को किया जाएगा। 

  • जबकि Assistant Fire Officer Recruitment Exam 2021 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा।

  • बोर्ड के द्वारा Admit Card के विषय में भी यह कहा गया हैं कि जल्द ही Admit Card भी बोर्ड की Official Website पर Upload कर दिए जाएंगे l फिर सभी Candidates आसानी से Admit Card Download कर सकेंगे।

  • बोर्ड के द्वारा पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि, Fireman तथा Assistant Fire Officer Recruitment से जुड़े किसी भी उम्मीदवार को अलग से Admit Card नहीं भेजे जाएंगे l

  • सभी को बोर्ड की Official Website के माध्यम से ही Admit Card Download करनें होंगें।

Negative Marking ना होने की वजह से, Cutoff जा सकती हैं काफी ज्यादा

  • विशेषज्ञों का यह भी कहना हैं कि Assistant Fire Officer व Fireman Recruitment Exam में Negative Marking ना होने की वजह से Cutoff भी काफी ज्यादा High जा सकती है।

  • इसलिए अबकी बार उम्मीदवारों के बीच में Competition काफी ज्यादा High रहेगा।

  • जिन उम्मीदवारों ने परीक्षाओं की काफी अच्छी तैयारी की है तो केवल उन्हें ही नौकरी मिल पाएगी।

  • सूचना के मुताबिक यह भी पता चला है कि इन दोनों की भर्तियों के पेपर का दूसरा हिस्सा Fireman Course से संबंधित हैं।

  • दोनों ही भर्तियों के लिए लगभग 1.50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिया हैं।

RSMSSB AFO & Fireman Handwritten Notes

केवल 29 पदों के लिए दिया हैं, 8 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन

  • Assistant Fire Officer के 29 पदों पर भर्ती की जानी हैं। इन 29 पदों के लिए लगभग 8 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन दिए हैं l जबकि Fireman के TSP तथा Non TSP दोनों ही क्षेत्रों के मिलाकर 600 पदों के लिए लगभग 1.42 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिए हैं।

  • यह संख्या काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से उम्मीदवारों के बीच Competition काफी High Level का रहेगा।

  • विशेषज्ञों का यह कहना है कि फायरमैन भर्ती में एक Seat के लिए लगभग 237 उम्मीदवारों के बीच में मुकाबला होगा। जबकि अग्निशमन अधिकारी भर्ती में एक पोस्ट के लिए लगभग 276 अभ्यर्थियों के बीच में मुकाबला होगा।

  • इन दोनों ही भर्तियों में Written Exam हो जाने के पश्चात Physical Test के लिए कुल पदों से 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

  • मतलब की Assistant Fire Officer Recruitment में तो Written Exam के बाद 290 उम्मीदवारों को चयनित करके Physical Test के लिए बुलाया जाएगा। जबकि Fireman Recruitment Exam के पश्चात 6000 उम्मीदवारों को Physical Test के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा में हासिल करने होंगे कम से कम 33% अंक

  • इन दोनों ही भर्तियों की Written Exam में General Caste के उम्मीदवारों को 70 अंक में से कम से कम 33% अंक लानें होंगें। 

  • मतलब कि उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 23.1 अंक लाने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार कम अंक प्राप्त करता हैं, तो उसे भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा।

  • SC / ST Category के उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा में 28% अंक हासिल करना जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त शारीरिक व प्रायोगिक परीक्षा 150 अंकों की होगी।

  • इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का अंतिम चयन Written Test, Physical Test एवं Practical Test में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर ही किया जाएगा।

दो हिस्सों में आएगा सहायक अग्निशमन अधिकारी व फायरमैन सीधी भर्ती परीक्षाओं का Question Paper

इन दोनों ही भर्ती परीक्षाओं के पेपर के पहले भाग में 25 अंक व दूसरे भाग में 45 अंकों के प्रश्न होंगे।

अब से पहले तो यह दोनों ही परीक्षाएं 120 अंकों की होती थी l मगर बाद में Board के द्वारा संशोधन करके Written Exam को 70 अंक का कर दिया गया l इसीलिए अब इस नियम से बहुत से उम्मीदवारों को फायदा भी होगा।

Education Expert Mahendra Chaudhary ने दी परीक्षा से संबंधित जानकारी

  • Education Expert Mahendra Chaudhary ने यह कहा है कि राजस्थान में आयोजित होने वाली पिछली कुछ परीक्षाओं के Question Paper को देखें, तो ज्यादातर उनमें राजस्थान भूगोल व संस्कृति से अधिक प्रश्न पूछे हुए हैं।

  • इसलिए उम्मीदवारों को राजस्थान के भूगोल व संस्कृति को भी पूरी तरह से पढ़ना होगा, क्योंकि उम्मीद है कि इन दोनों ही विषयों में से भी प्रश्न आ सकते हैं।

  • इसके अलावा बोर्ड ने एग्जाम को लेकर Notification तो जारी किया ही हुआ हैं l आप नोटिफिकेशन के मुताबिक भी Physical की तैयारी कर सकते हैं। क्योंकि Physical Exam का Weightage अधिक हैं।