RRB NTPC CBT-2 परीक्षा के Admit Card Download करे, Railway द्वारा NTPC CBT-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 मई 2022 को अपलोड होंगे, अभ्यर्थी RRB NTPC Exam के कॉल लेटर डाउनलोड करे |

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा RRB NTPC Admit Card को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस सूचना के माध्यम से उन उम्मीदवारों को भी राहत मिली है जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी के तहत आवेदन दिया हुआ है। RRB NTPC के माध्यम से कुल 35,281 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB NTPC CBT 1 की परीक्षा का आयोजन तो 28 दिसंबर 2020 से लेकर 31 जुलाई 2021 के बीच करवाया गया था। जबकि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। जब आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था तो, उसके बाद रिजल्ट से नाखुश होकर उम्मीदवारों ने आंदोलन भी किया था।

RRB NTPC CBT-2 admit card 2022

जो भी उम्मीदवार RRB NTPC CBT 1 की परीक्षा में सफल हुए हैं तो, उनके लिए अब सीबीटी 2 की परीक्षा का आयोजन होना है। CBT 2 की परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण सूचना दी गई हैं। आगे हम आपको RRB NTPC CBT 2 Admit Card Download करने की तारीख व तरीका बताते हैं।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card जारी होंगे, 5 मई 2022 को

• RRB NTPC CBT 2 Exam का आयोजन 9 व 10 मई 2022 को करवाया जाना है। इस परीक्षा में वह सभी उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने RRB NTPC CBT-1 को पास किया है।

RRB NTPC CBT-2 Exam Schedule जारी हुआ

• इस परीक्षा के आयोजन में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बारे में काफी चिंता भी हो रही है। अब उम्मीदवारों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि Railway Recruitment Board के द्वारा यह कहा गया हैं कि, 5 मई 2022 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही आप उन्हें Official Website के माध्यम सें डाउनलोड कर सकेंगे।

• जब उम्मीदवार RRB NTPC CBT 2 Admit Card Download करेंगे तो, उन्हें उस एडमिट कार्ड को अच्छी तरह देखना होगा। एडमिट कार्ड पर आपको बहुत से दिशानिर्देश लिखे हुए दिखाई देंगे आपको उन सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Exam City List आने के बाद, उम्मीदवार कर रहे हैं शहर बदलने की मांग

• रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा Exam City List भी जारी कर दी गई हैं। लिस्ट जारी होने के बाद ऐसे काफी ज्यादा उम्मीदवार हैं जो परीक्षा शहर को बदलने की मांग भी कर रहे हैं।

• Exam City को बदलने की मांग केवल इसीलिए की जा रही हैं, क्योंकि छात्रों को अपने गृह जिले से लगभग 300 से 400 किलोमीटर की दूरी पर Exam Centres मिले हैं।

RRB NTPC CBT-2 Exam City Slip हुई जारी

• सभी उम्मीदवारों का कहना है कि गर्मी के दिनों में उनके लिए इतना दूर जाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसीलिए Railway Recruitment Board को शहर बदलने पर विचार करना चाहिए ताकि उम्मीदवारों को भी परीक्षा देने में आसानी हों।

देश में दस्तक देने वाली है, कोरोना की चौथी लहर

• धीरे-धीरे करके हमारे देश में कोरोनावायरस की चौथी लहर भी दस्तक देने वाली हैं। इसीलिए सभी उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी कोरोनावायरस की चौथी लहर का डर हैं। देश के बड़े-बड़े शहरों में तो कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है जिस वजह से रोजाना हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं।

Click here-RRB NTPC website link

• इसी स्थिति को देखते हुए छात्रों का उनके परिजनों का मानना है कि यदि वह 300 से 400 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाएंगे तो कोरोनावायरस की चपेट में भी आ सकते हैं। इसीलिए उम्मीदवार केवल अपने ही शहर में परीक्षा केंद्र चाहते हैं।

RRB NTPC CBT-1 Score Card जारी हुआ