RRB NTPC CBT-1 Score Card जारी हुआ, रेलवे ने NTPC CBT-1 परीक्षा का स्कोर कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, अभ्यर्थी RRB की अधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर देख सकेंगे |

Railway Recruitment Board के द्वारा NTPC भर्ती के तहत CBT-1 की परीक्षा के Score Card जारी कर दिए गए हैं। बता दे की RRB के द्वारा CBT-1 का परिणाम दो बार जारी किया गया हैं। जब पहली बार परिणाम जारी किया गया था, तो कुछ उम्मीदवार परिणाम से बिल्कुल भी खुश नहीं थे इसीलिए उन उम्मीदवारों ने आरआरबी रिजल्ट के संशोधन हेतु फिर से रजिस्ट्रेशन करवाया था।

RRB NTPC CBT-2 Exam City Slip हुई जारी

इसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर RRB NTPC CBT 1 Revised Result 2022 जारी किया गया था। अब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा RRB NTPC CBT-1 Score card 2022 जारी कर दिए गए हैं जिन्हें देखना बहुत ही सरल है। साथ ही CBT-2 की तारीख व अन्य सूचना भी जारी की है। आगे हम आपको इसी से संबंधित जानकारी देंगे।

RRB NTPC CBT-1 Score Card Released

How To Check NPTC CBT-1 Scorecard In Hindi

• जो भी उम्मीदवार अपना RRB NTPC Score card 2022 देखना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले RRB की Official Website-https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाना होगा।

• रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आपको RRB NTPC Score card 2022 Link दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

RRB NTPC CBT-2 Exam Schedule जारी हुआ

• अब आपको अपना Roll Number तथा DOB डालनी है और फिर Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।

• अब आपके सामने RRB NTPC Score Card खुलकर आ जाएगा आप इसे देख सकते हैं।

RRB के द्वारा जारी की गई, CBT-2 की तारीख

• रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा NTPC CBT-2 की परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। सूचना के अनुसार CBT-2 की परीक्षा 9 व 10 मई 2022 को आयोजित होनी है। बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा को लेकर तैयारियां भी की जा चुकी हैं क्योंकि अब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं।

• RRB NTPC CBT-2 की परीक्षा से संबंधित सभी उम्मीदवारों को बोर्ड की Official Website पर बार-बार विजिट करते रहना होगा। ऐसा इसलिए ताकि इस परीक्षा से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण सूचना जारी होने पर उन्हें तुरंत ही पता चल सके।

{1500+ Questions} RRB NTPC All Shifts GK Asked Questions

• Railway Recruitment Board के द्वारा CBT-1 Score Card के अतिरिक्त प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। अब सभी उम्मीदवार इन प्रश्न पत्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

CBT-2 के Level-4 तथा Level-6 के उम्मीदवार कर सकते हैं, City Slip Download

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि, अब NTPC CBT-2 के Level-4 तथा Level-6 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहरों की सूचना भी जारी कर दी गई हैं। अब सभी उम्मीदवार RRB की वेबसाइट के माध्यम से अपना Registration Number तथा Date Of Birth डालकर City Slip Download कर सकते हैं।