नो बॉल पर फिर जा भिड़ें ऋषभ पंत, IPL 2022 में नो बॉल पर एक बार फिर से विवाद छिड़ा, ऋषभ पंत को अम्पायर ने बच्चों की तरह से समझाया, दिल्ली कैपिटल्स 6 नंबर पर जा पँहुची |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग का शायद ही कोई सीजन ऐसा हो जिसमें विवाद देखने को न मिला हो। इस बार के आईपीएल सीजन में भी विवाद देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक और विवाद फिर से देखने को मिला है ऋषभ पंत की ओर से।
Computer Teacher Notes PDF
World Record तोड़ने के करीब पहुंची मुंबई इंडियंस टीम
ऋषभ पंत एक बार फिर पिछले मैच में अंपायर से जा भिड़े। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत गुरुवार को दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान फिल्ड अंपायर से एक नो बॉल को लेकर बहस करते देखे गए। हांलाकि इस मैच को दिल्ली ने जीत लिया।

नो बॉल की विवादित कहानी
असल में नो बॉल की विवादित कहानी एक बार फिर आईपीएल 2022 के खेले गए 41वें मैच में देखने को मिली। जहां दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मैदान के बीच एक दूसरे के सामने थे। इस रोमांचक मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से अपने नाम किया।
आईपीएल मैच के बीच में ही विराट कोहली से छीनी कप्तानी
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान दिल्ली की ओर से ललित यादव को 17वां ओवर फेंकने के लिए बुलाया गया। ललित यादव ने अपने इस ओवर की तीसरी गेंद हाई फुल टॉस फेंकी। ये गेंद अंपायर को कमर से ऊपर लगी और इस गेंद को अंपायर ने नो बॉल दे दिया। बस फिर क्या था विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत इस नो बॉल को लेकर अंपायर से एक बार फिर मैच के बीच में ही भिड़ गए।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
बच्चों की तरह समझाया पंत को
टीवी रिप्ले में जब इस गेंद को फिर से देखा गया तो ललित यादव की ये गेंद नितीश राणा की कमर के ऊपर थी जिसे अंपायर ने एक दम ठीक नो बॉल करार दिया था। लेकिन ऋषभ पंत को इसके बाद भी इस गेंद को लेकर लगातार अंपायर से लगातार सवाल करते हुए देखा गया।
एशिया की पावरफुल बिजनेस वुमन की टीम IPL Play off से बाहर हुई
अंपायर ने जब बच्चों की तरह ऋषभ को खूब समझाया उसके बाद उन्हें समझ आया कि ये गेंद लीगल नहीं थी। हालांकि इससे अगली गेंद जोकि फ्री हिट थी, उसपर कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके और उन्होंने इस फ्री हिट पर सिर्फ एक रन मिला।
इससे पहले भी की थी ये हरकत
गौरतलब है कि इससे पहले भी ऋषभ पंत नो बॉल को लेकर अंपायर से भिड़ गए थे। उस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खड़ी थी। इस मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली को 36 रनों की जरूरत थी और रोवमैन पॉवेल ने पहली तीन गेंदों पर लंबे छक्के भी लगा दिए थे।
ये खिलाड़ी LSG के लिए दो कौड़ी का भी साबित नहीं हुआ
लेकिन ओवर की चौथी गेंद फुल टॉस थी जिसपर पंत समेत दिल्ली के कई खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे। लेकिन अंपायर के द्वारा उस गेंद को नो बॉल नहीं देने पर पंत भड़क गए थे और उन्होंने मैदान से अपने खिलाड़ियों को वापस आने के लिए इशारा तक कर दिया था। इसके बाद ऋषभ को उनकी इस हरकत के लिए मैच फीस का 100% जुर्माना भी लगाया लगा था।
6ठें नंबर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 147 का आसान सा लक्ष्य दिया। इस स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इसे 6 विकेट खो कर 19 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस जीत के बाद दिल्ली ipl point table में नंबर 7 से नंबर 6 पर आ गई है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। kkr अब ipl point table में नंबर 8 पर पहुंच गई है।
