Rajasthan 5th & 8th कक्षा का संशोधित टाइम टेबल जारी हुआ, राजस्थान में कक्षा 5वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित होगी, राजस्थान कक्षा आठवीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक होगी |
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया था l शेड्यूल के अनुसार कक्षा पांचवी की परीक्षाएं 19 अप्रैल 2022 से 27 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जानी थी l वहीं दूसरी ओर Rajasthan Board Class 8th Exam 16 अप्रैल 2022 से 27 अप्रैल 2022 तक आयोजित किए जाने थे l
राजस्थान 8वीं कक्षा का पेपर पैटर्न जारी हुआ
राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा पांचवी कक्षा और आठवीं कक्षा की परीक्षा शुरू होने का समय दोपहर 2:00 बजे निर्धारित किया गया था l जिस कारण अभिभावक और छात्रों के द्वारा लगातार विवाद किया जा रहा था कि परीक्षा के समय में बदलाव किया जाए l इसलिए हाल ही में शिक्षा विभाग के द्वारा दोनों ही कक्षा की परीक्षा के शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया गया है l

चलिए जानते हैं कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड के द्वारा पांचवी कक्षा और आठवीं कक्षा की परीक्षा के समय में क्या परिवर्तन किया गया है l
कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं की परीक्षा पहले शुरू होनी थी, दोपहर 2:00 बजे से
राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा पहले यह निर्धारित किया गया था कि कक्षा 5 और कक्षा आठवीं की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी l लेकिन छात्र और अभिभावक दोपहर 2:00 बजे से परीक्षा शुरू होने का विवाद कर रहे थे l ऐसा इसलिए क्योंकि 10 अप्रैल के बाद तापमान लगभग 45 डिग्री के पार हो गया है l
राजस्थान बोर्ड की 5वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी 27 अप्रैल से,
जिस वजह से छात्रों के सामने यह समस्या आ रही थी कि वह इतनी भरी दोपहरी में कैसे पेपर देने पहुंचेंगे l दोपहर को पेपर होने से बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती थी l इसीलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने Rajasthan Board Exam 2022 के समय में परिवर्तन कर दिया है, जिस कारण छात्र को दोपहर 2:00 बजे परीक्षा देने नहीं आना पड़ेगा l
राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं अब होगी इस समय आयोजित
राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा हाल ही में ही एक जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार Rajasthan Board Class 5th और कक्षा आठवीं की परीक्षा के समय में परिवर्तन किया जा रहा है l पहले पांचवी कक्षा और आठवीं कक्षा की जो परीक्षाएं 2:00 बजे से शुरू होनी थी, अब इन परीक्षाओं का आयोजन अलग-अलग समय पर किया जाएगा l
Rajasthan 8th Board Model Papers 2022
कक्षा पांचवी की परीक्षाओं का आयोजन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 10:00 बजे किया जाएगा l इसके इलावा राजस्थान कक्षा आठवीं की परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा l राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी New Time table के कारण लगभग 2500000 से भी ज्यादा छात्रों को राहत मिली है l
Rajasthan 5th th Class Exam Date और 8th Class Exam Date में भी हुआ है संशोधन
राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा परीक्षा के समय में तो परिवर्तन किया ही गया है, साथ ही साथ परीक्षा की तिथि में भी संशोधन किया गया है l जो भी छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवी की परीक्षा और आठवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह ध्यान से Rajasthan Board Exam New Time Table 2022 को जरूर पढ़ ले l उसी के बाद परीक्षा में शामिल हो l
चलिए जान लेते हैं कि पहले पांचवी और आठवीं की परीक्षा कब होनी थी और अब New Time Table जारी होने के पश्चात यह परीक्षाएं कब आयोजित करवाई जाएंगी
Class | पहले होनी थी परीक्षा इस दिन | संशोधन होने के बाद नई परीक्षा तिथि |
5th Class | 19 अप्रैल 2022 से 27 अप्रैल 2020 | 27 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 |
8th Class | 16 अप्रैल 2022 से 27 अप्रैल 2022 | 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 |
