राजस्थान 8वीं कक्षा का पेपर पैटर्न जारी हुआ, राजस्थान में कक्षा आठवीं की परीक्षा 16 अप्रैल से 27 अप्रैल 2022 तक आयोजित होगी, राजस्थान कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा 15 सवाल MCQ पर आधारित पूछे जायेंगे |

राजस्थान राज्य में 8वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने ही वाली हैं जिसके चलते सभी छात्र बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले 2 सालों से तो छात्रों को लगातार ही अगली कक्षाओं में Promote किया जा रहा था परंतु अब कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण पर काबू पा लिया गया है।

राजस्थान बोर्ड की 5वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी 19 अप्रैल से

इस वजह से 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं Offline Mode में ही आयोजित करवाई जा रही हैं। 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 अप्रैल 2022 से लेकर 27 अप्रैल 2022 तक चलेगी। राजस्थान राज्य में 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 12.64 लाख छात्र Registered है जिनके प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। आगे हम आपको 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं का Paper Pattern समझाते हैं ताकि आप पेपर पैटर्न के अनुसार परीक्षा दे सकें।

Rajasthan 8th Board Exam Pattern 2022

Rajasthan 8th Class Exam Pattern 2022

• राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए 8th Class Exam Pattern के अनुसार 8वीं कक्षा के 70% सिलेबस के आधार पर ही प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएंगी।

Rajasthan 8th Board Admit Card 2022 

• 8वीं कक्षा के छात्रों को दिए गए 2.5 घंटे में कुल 52 सवाल पूछे जाएंगे इनमें से 15 सवाल MCQ के ऊपर आधारित होंगे। इसके अलावा रिक्त स्थान अति लघु उत्तरात्मक, लघु उत्तरात्मक तथा निबंधात्मक सवाल भी पूछे जाएंगे।

• यह भी जानकारी दी गई है कि यदि MCQ प्रश्नों की संख्या अधिक होगी, तो उस स्थिति में छात्रों को सहूलियत भी दी जाएगी ताकि वह 2.5 घंटे में हर एक प्रश्न को हल करने की पूरी कोशिश कर सकें।

Rajasthan Board 8th Class Exam Date Sheet 2022

Date

Subject Name

16 अप्रैल 2022

Maths

18 अप्रैल 2022

English

20 अप्रैल 2022

Hindi

22 अप्रैल 2022

Social ScienceScience

25 अप्रैल 2022

Science

27 अप्रैल 2022

Third Language

शिक्षा विभाग के द्वारा जारी कर दिए गए हैं, छात्रों के प्रवेश पत्र

शिक्षा विभाग के द्वारा 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी छात्र अपने-अपने स्कूलों से प्रवेश पत्रों को प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर बहुत से नियम भी लिखे होंगे उन नियमों को पढ़कर सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है अन्यथा आप परीक्षा से वंचित भी रह सकते हैं।

Rajasthan 8th Board Model Papers 2022

सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि वह अपना Admit Card स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। उन्हें केवल उसी स्कूल से प्रवेश पत्र मिलेगा जहां से वह पढ़ाई कर रहे हैं।