REET 3rd Grade Teachers भर्ती के लिए आवेदन शुरू हुए, राजस्थान में तृतीय श्रेणी के 32 हजार पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, रीट परीक्षा के प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थियों को उनके जिले में ही भेजे जा रहे है, राजस्थान में रीट के 20 हजार पदों पर विज्ञप्ति जल्द ही जारी होने की संभावना |

राजस्थान राज्य की अध्यापक पात्रता परीक्षा शुरू से ही चर्चा में रही हैं l 4 सालों के लंबे इंतजार के बाद इस परीक्षा का आयोजन सितंबर 2021 में किया गया था। इस परीक्षा के आयोजन के पश्चात नकल के कई मामले सामने आए थे जिनसे हजारों बेरोजगारों का दिल टूटा था। इसीलिए रीट भर्ती से जुड़े उम्मीदवार परीक्षा को दोबारा करवाने की मांग भी कर रहे थे।

REET District Choice से पहले इन बातों को जरूर जाने 

इसके अलावा REET Recruitment 2021 में उम्मीदवार पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग कर रहे हैं जिसके चलते उम्मीदवार राजस्थान की राजधानी जयपुर में धरना प्रदर्शन भी कर रहे थे। क्योंकि इस परीक्षा के आयोजन में 4 साल का समय लग गया ऐसे में बेरोजगारों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ विभाग में भी हजारों पद खाली हुए हैं इसीलिए उम्मीदवार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं l मगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पद बढ़ाने की मांग को नहीं माना। अब इस भर्ती की काउंसलिंग की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है l मगर मामला यह है कि अभी तक उम्मीदवारों के REET Certificate जारी नहीं किए गए हैं।

REET 3rd Grade Teachers bharti online form 2022

11 लाख उम्मीदवार हुए हैं, रीट परीक्षा में सफल

रीट भर्ती परीक्षा में Level 1 और Level 2 के कुल मिलाकर 11 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। यह सभी 11 लाख उम्मीदवार Counseling Process में भी शामिल होंगे। परंतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के द्वारा अभी तक उम्मीदवारों के REET Certificate जारी नहीं किए हैं। इसीलिए बेरोजगार उम्मीदवारों का यही कहना है कि जब हमारे पास REET Certificate ही नहीं हैं, तो हम आवेदन कैसे करेंगे।

REET 2021 Level 1 & 2 की संभावित Cut Off देखे

इस विषय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने यह दावा किया है कि, बेरोजगार उम्मीदवारों को Online Mark Sheet के आधार पर आवेदन करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। इसीलिए वह ऑनलाइन अंकतालिका के आधार पर ही Counseling के तहत आवेदन कर सकते हैं। Counseling के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10 जनवरी 2022 से लेकर 9 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया है। इस बीच हर एक योग्य उम्मीदवार को काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन ही देना होगा।

अगले 7 दिनों में हो जाएगा, प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू

बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बात का दावा किया है कि अगले 7 दिनों में REET Certificates का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। फिर सभी उम्मीदवारों को आसानी से अपना REET Certificate मिल जाएगा। वैसे तो कई बेरोजगार संगठनों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल उठाए हैं और यह कहा हैं कि, REET Recruitment Exam का परिणाम जारी हुए 60 दिन बीत चुके हैं मगर 60 दिनों में भी बोर्ड के द्वारा REET Certificate जारी नहीं किए गए।

रीट के उम्मीदवार कर रहे हैं, परिणाम की हार्डकॉपी की मांग

  • REET Recruitment Exam में Level 1 के 3.30 लाख तथा Level 2 में 7.73 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं। बेरोजगार उम्मीदवारों का यह कहना है कि बोर्ड के द्वारा कई बार परिणाम को संशोधित भी किया गया है इसीलिए अगर उम्मीदवारों को परिणाम की Hard Copy मिल जाएगी, तो हार्ड कॉपी मिलने पर रीट में प्राप्त अंकों को लेकर असमंजस भी नहीं रहेगा। इसीलिए बोर्ड को REET Certificate जारी करने से पहले उम्मीदवारों को परिणाम की हार्ड कॉपी दे देनी चाहिए।

20000 पदों पर REET परीक्षा 14 & 15 May 2022 को होगी

  • शिक्षा विभाग ने 32,000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था मगर इसमें 1,000 पद Special Education के ही हैं जबकि सामान्य शिक्षा के केवल 31,000 पद हैं। REET Level 1 में 15,500 पदों में से 500 पद विशेष शिक्षा के ही हैं। विज्ञप्ति के अनुसार Non Scheduled Area के 11,500 पद तथा Scheduled Area के 3,500 पद सुरक्षित रखे गए हैं। जबकि level-2 में Non Scheduled Area के लिए केवल 13,420 तथा Scheduled Area के 2,580 पद ही सुरक्षित रखे गए हैं जिनमें से 500 पद Special Education के लिए रखे गए हैं।

Rajasthan Unemployment Unified महासंघ के अध्यक्ष ने उठाए बोर्ड की पारदर्शिता पर सवाल

Rajasthan Unemployed Unified Federation के President Upen Yadav ने बोर्ड की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह कहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को रीट के प्रमाण पत्र जल्द ही जारी कर देने चाहिए। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब रीट के मूल प्रमाण पत्र मिलने से पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि बोर्ड अपने हिसाब से सही कार्य करता तो बोर्ड को प्रमाण पत्र जारी करने में इतनी देर ना लगती।

REET Recruitment में इस प्रकार किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन

  • REET Recruitment के level-1 में उम्मीदवारों ने जितने भी अंक प्राप्त किए हैं, तो उन अंकों के हिसाब से ही Merit बनाई जाएगी। जैसे कि Level 1 की परीक्षा 150 अंकों की हुई थी, तो 150 अंकों में से उम्मीदवारों ने जितने भी अंक प्राप्त किए हैं, तो उन्हीं नंबरों के हिसाब से Merit List बनाई जाएगी। Level 1 में किसी भी तरह का कोई अन्य अंक नहीं जुड़ेगा।

  • REET Recruitment के Level 2 में उम्मीदवारों का चयन REET Recruitment Exam में प्राप्त अंक व Graduation में प्राप्त की अंकों के आधार पर किया जाएगा। REET Level 2 में 90% REET Exam में प्राप्त अंकों तथा 10% स्नातक में प्राप्त अंकों को मिलाकर Merit List बनाई जाएगी।