REET Result 2021 में बोर्ड ने कर दी बहुत सारी गलतियाँ, Rajasthan Board द्वारा REET 2021 का Result जारी करने में बहुत सी गलतियाँ करने से रीट का रिजल्ट फिर से जारी हो सकता है, Jodhpur के मोहम्मद अकबर अली को मिले मात्र सात अंक, बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कोई गलती नहीं हुई

राजस्थान सरकार के द्वारा आगामी समय में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2021 की जाएगी l यह शिक्षक भर्ती अनुमानित 31,000 से अधिक पदों पर की जा सकती है l इसीलिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा हाल ही में 26 सितंबर 2021 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन किया गया था l

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के आधार पर ही इन पदों को भरा जाएगा l रीट परीक्षा 2021 जब से हुई है तभी से यह विवादों में बनी हुई है l रीट परीक्षा 2021 में एक विवाद नहीं बल्कि एक से अधिक विवाद उत्पन्न हो चुके हैं l रीट परीक्षा 2021 के बाद सबसे पहला विवाद पेपर लीक मामला था, जिसके लिए अब तक पुलिस द्वारा जांच भी की जा रही है l

RAS Prelims 2021 का Result November माह के अंतिम सप्ताह में

लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है l रीट 2021 में B.Ed विवाद के साथ-साथ अन्य कई मामलों की सुनवाई कोर्ट में लंबित है l अब ऐसे में Reet Result 2021 को लेकर नए मामले सामने आ रहे हैं l जानकारी के अनुसार Reet 2021 Result जारी करने में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के द्वारा बहुत सारी गलतियां कर दी गई हैं l इन गलतियों के कारण प्रभावित परीक्षार्थी काफी परेशान है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है l आइए जानते हैं कि Reet Result 2021 से संबंधित विवादित मामला क्या है l

जोधपुर के मोहम्मद अकबर अली को 150 में से मिले हैं केवल सात अंक

मामला यह है कि जोधपुर के गजसिंहपुरा निवासी मोहम्मद अकबर अली ने रीट लेवल द्वितीय के तहत अपना आवेदन द्वितीय भाषा संस्कृत से दिया था l मोहम्मद अकबर अली के आवेदन फॉर्म और रीट प्रवेश पत्र में भी द्वितीय भाषा संस्कृत ही लिखा हुआ था l लेकिन जब मोहम्मद अकबर अली ने अपना परिणाम देखा, तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा संस्कृत विषय से परिणाम ना देकर द्वितीय भाषा अंग्रेजी से परिणाम घोषित कर दिया है l

मोहम्मद अकबर अली का रोल नंबर 113032581 और फॉर्म नंबर 70519425 है l अंग्रेजी की परीक्षा दिए बिना ही मोहम्मद अकबर अली को 7 अंक दे दिए गए हैं l मोहम्मद अकबर अली के अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर 122 अंक बन रहे हैं l पीड़ित छात्र का यह कहना है कि पिछली बार 120 नंबर लाने वाले परीक्षार्थी का चयन हो गया था इसीलिए इस बार उसे पूरी उम्मीद थी कि उसका भी चयन रीट भर्ती 2021 में हो जाएगा l छात्र के अनुसार बोर्ड के द्वारा जारी गलत परिणाम के कारण वह थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती से बाहर होने की कगार पर आ चुका है l

REET Result जल्दबाजी में घोषित होने से B.Ed. परीक्षार्थियों को हुआ नुकसान

बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि बोर्ड के द्वारा नहीं की गई है कोई गलती

बोर्ड अध्यक्ष D.P Jaroli के अनुसार Reet Result 2021 कंप्यूटराइज घोषित किया गया है, इसीलिए गलती होने की कोई भी गुंजाइश ही नहीं है l लेकिन बार-बार रीट परिणाम को लेकर शिकायत मिलने के कारण बोर्ड के द्वारा हाल ही में ही दो नए लिंक एक्टिव किए गए हैं l ऐसे छात्र जिन्हें रीट परिणाम 2021 से संबंधित कोई भी आपत्ति है,

वह छात्र दिए गए लिंक के माध्यम से Reet Result Level-1, Reet Result Level-2 में आपत्ति दर्ज करवा सकता है l यदि जांच में कुछ त्रुटि पाई जाती है, तो संशोधन किया जाएगा l हम आपको रीट रिजल्ट 2021 के लिए आपत्ति दर्ज करने का लिंक दे रहे हैं, जिसके माध्यम से आप आसानी से आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं l