RAS Prelims 2021 का Result November माह के अंतिम सप्ताह में जारी होगा, RPSC द्वारा RAS Prelims Exam 2021 का परिणाम नवम्बर के आखिरी सप्ताह में जारी करने की संभावना है, RAS Mains परीक्षा 2022 में आयोजित होगी, Candidates RAS 2021 का result Official website rpsc.rajasthan.gov.in से देखे |
आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन राजस्थान राज्य में 27 अक्टूबर 2021 को हुआ था। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा थी l इसीलिए Rajasthan Public Service Commission के द्वारा 2046 निजी तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों को इस Exam Center बनाया गया था ताकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
RSMSSB VDO Handwritten Notes PDF
जब भर्ती परीक्षा में अधिक उम्मीदवार होते हैं, तो उस समय परीक्षा केंद्रों को सोच समझकर बनाना पड़ता हैं। क्योंकि हजारों उम्मीदवार दूसरे राज्य से भी परीक्षा में शामिल होने के लिए आते हैं l उनकी सुविधाओं को देखते हुए परीक्षा केंद्र बनाने पड़ते हैं। RAS Prelims Exam 2021 को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा काफी अच्छी तैयारियां की गई थी, जिसकी वजह से यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस परीक्षा के दिन प्रदेश भर में Internet की सेवाएं बंद कर दी गई थी ताकि कोई भी व्यक्ति Social Media के माध्यम से paper leak करने के पश्चात भी पेपर को इधर से उधर ना पहुंचा सके। इस भर्ती के तहत कुल 988 पदों को भरा जाएगा। अब सभी उम्मीदवार परीक्षा में तो शामिल हो चुके हैं l मगर सभी को RAS Prelims Exam 2021 के रिजल्ट का भी इंतजार हैं, क्योंकि रिजल्ट आने के पश्चात ही यह तय हो पाएगा कि कौन से उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाने का मिला है मौका
RAS Prelims Exam में ऐसे बहुत से उम्मीदवार थे जो Answer Key पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं। यह बात तो आपको पता ही होगी कि जब भी किसी परीक्षा का आयोजन होता है, तो उसमें संबंधित विभाग के द्वारा बहुत सी गलतियां भी हो जाती हैं l इसीलिए उन गलतियों को बताने के लिए परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाता है। जो भी उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो उन्हें 8 नवंबर 2021 से लेकर 10 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया है। सभी उम्मीदवार आयोग की Official Website http://rpsc.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
REET 2021 का मामला High Court में पहुँचा
उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 आवेदन शुल्क भी देना होगा और इस आवेदन शुल्क को आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग आदि से दे सकते हैं। उम्मीदवारों के द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाने के पश्चात परीक्षा की विशेषज्ञ समिति उम्मीदवारों की आपत्ति पर समीक्षा करेगी और फिर इसके पश्चात ही Final Answer Key जारी की जाएगी।
RPSC के द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा RAS Prelims Exam का परिणाम
Rajasthan Public Service Commission के द्वारा यह सूचना भी दी गई है कि नवंबर 2021 के अंत तक Final Answer Key जारी करने के पश्चात RAS Prelims Exam के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहना होगा ताकि उन्हें परिणाम से संबंधित नोटिफिकेशन के बारे में तुरंत ही पता चल जाए।
जैसे ही आयोग के द्वारा Prelims Exam के परिणाम जारी किए जाएंगे, तो उसके तुरंत बाद ही आयोग RAS Main Exam की तैयारियों में लग जाएगा। क्योंकि जल्द ही Main Exam का आयोजन भी किया जाना है l इसीलिए आयोग को समय पर उससे संबंधित तैयारियां करनी होंगी।
