REET परीक्षा 25 जुलाई को भी संभावित, रीट 2022 को लेकर नई खबर आई, अब रीट परीक्षा 23, 24 & 25 जुलाई 2022 को आयोजित होने की संभावना, REET के आवेदन 18 अप्रैल से 18 मई 2022 तक भरे जाएंगे |
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू होने ही वाली है जिस वजह से REET 2022 की परीक्षा को लेकर भी पहले ही तैयारियां की जा रही हैं। ऐसा इसलिए ताकि REET 2021 की तरह REET 2022 में आवेदन करने वाले छात्रों का समय व्यर्थ ना जाए।
Computer Teacher Notes PDF
गत परीक्षाओ में टॉप करने वाले अभियर्थियों के नोट्स पाने के लिए ये फॉर्म भरे
आपको पता ही होगा कि, REET 2021 सितंबर में आयोजित हो जाने के पश्चात कोर्ट में अटकी रही थी। इस भर्ती में Paper Leak का मामला सामने आया था जिस वजह से REET 2021 के Level-2 को भी रद्द कर दिया गया था। REET 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के पश्चात 23 और 24 जुलाई 2022 को परीक्षा आयोजित होनी हैं।

इसी परीक्षा के आयोजन को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि, इस परीक्षा को 2 दिन की बजाय 3 दिन भी आयोजित करवाया जा सकता हैं। आगे हम आपको परीक्षा को अधिक दिन तक आयोजित करवाने की वजह बताते हैं।
REET 2022 की परीक्षा के नियमों में हुआ बदलाव-
25 जुलाई 2022 को भी हो सकती हैं, REET 2022 परीक्षा
• माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा REET 2022 की परीक्षा 23 और 24 July 2022 को आयोजित करवाई जाएगी। जब पिछली बार रीट भर्ती का आयोजन हुआ था तो उसने उम्मीद से भी ज्यादा अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थें। इसी वजह से बोर्ड के द्वारा पहले ही यह बताया जा रहा है कि अगर उम्मीदवारों की संख्या पिछली बार की तरह काफी ज्यादा होती हैं तो, इस स्थिति में 23 और 24 जुलाई 2022 के अलावा 25 जुलाई 2022 को भी रीट की परीक्षा हो सकती हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
REET Level-1 के Handwritten Notes
• हम सभी उम्मीदवारों को बता दें कि बोर्ड के द्वारा 25 जुलाई को परीक्षा तभी आयोजित की जाएगी जब उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा होगी। यदि REET 2022 के तहत काफी कम उम्मीदवार आवेदन करते हैं, तो फिर परीक्षा का आयोजन केवल 23 और 24 जुलाई 2022 को ही करवाया जाएगा।
जिला मुख्यालयों पर बनेंगे, REET 2022 के परीक्षा केंद्र
• इस बार REET 2022 में सभी परीक्षा केंद्र केवल जिला मुख्यालय पर ही बनाए जाएंगे, क्योंकि जिला मुख्यालय पर बने परीक्षा केंद्रों पर हर एक प्रकार से नजर रखी जा सकती हैं। REET 2021 में प्राइवेट संस्थानों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था इसी वजह से पेपर का मामला भी सामने आया था। अब की बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर इस प्रकार की गलती बिल्कुल भी नहीं करेगा।
REET Level-2 Handwritten Notes की PDF
• REET 2022 के तहत आवेदन की प्रक्रिया कल 18 अप्रैल 2022 कर दी जाएगी। इसके बाद सभी योग्य उम्मीदवार 18 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
