REET 2022 की परीक्षा के नियमों में हुआ बदलाव, इस बार रीट 2022 बेरोजगारों के लिए खास होने वाली है, राजस्थान सरकार ने भी नकल के प्रकरण को रोकने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, REET 2022 की लिखित परीक्षा 23 & 24 जुलाई को संभावित हुई है |

राजस्थान राज्य में ऐसा 10 साल बाद हो रहा है कि लगातार दूसरे साल भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हो रहा हैं। वैसे तो रीट की परीक्षा का आयोजन वर्ष 2011-12 और वर्ष 2015 व 2017 में भी हुआ था। परंतु आज तक ऐसा कभी भी नहीं हुआ कि लगातार 2 साल तक REET का आयोजन हुआ हों।

गत परीक्षाओ में टॉप करने वाले अभियर्थियों के नोट्स पाने के लिए ये फॉर्म भरे

पिछले साल वर्ष 2021 में 26 सितंबर को REET की परीक्षा का आयोजन हुआ था। यह भर्ती परीक्षा के आयोजन के बाद से ही लगातार विवादों से घिरी हुई थी। इसी वजह से उम्मीदवारों को धरना प्रदर्शन भी करना पड़ा था। अब वर्ष 2022 में फिर से रीट का आयोजन होने जा रहा है,

REET Written Exam Likely on 23rd & 24th July

परंतु REET Recruitment Exam को लेकर वर्ष 2021 की अपेक्षा नियमों में बहुत से बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बहुत से फैसले भी लिए गए हैं जिनके बारे में हम आगे चलकर विस्तार से जानेंगे।

23 व 24 जुलाई को होगा, रीट 2022 का आयोजन

• शिक्षक पात्रता परीक्षा ( REET ) 2022 के तहत आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार 18 मई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे जबकि परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई & 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

REET Level-1 के Handwritten Notes

• REET 2022 को लेकर पहले ही यह निर्देश दे दिए गए हैं कि REET 2021 के Level-2 के अभ्यर्थियों को रीट 2022 के तहत आवेदन करते समय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। क्योंकि रीट 2021 के लेवल-2 को Paper Leak होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसी वजह से अब वह सभी उम्मीदवार रीट भर्ती 2022 में शामिल होंगे। इस भर्ती में पिछली भर्ती के उम्मीदवार होने की वजह से उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा भी काफी बढ़ जाएगी।

अबकी बार उम्मीदवारों के लिए खास हैं, REET 2022

• अब से पहले RTET के प्रमाण पत्र की वैधता 7 साल तथा रीट के प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल होती थी। अब उम्मीदवारों को इस झंझट से छुटकारा मिल चुका है क्योंकि REET Ceetificate Validity को आजीवन कर दिया गया हैं। ऐसा कई बार होता था जब प्रमाण पत्र की वैलिडिटी खत्म होने के बाद उम्मीदवार भर्ती में ही शामिल नहीं हो पाते थे।

• REET 2021 के लेवल-2 के तहत लगभग 12.67 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था परंतु लेवल-2 रद्द होने के पश्चात अब यह सभी उम्मीदवार REET 2022 के तहत निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।

REET Level-2 Handwritten Notes की PDF

• अब से पहले केवल रीट भर्ती परीक्षा के आधार पर ही सरकारी नौकरी दे दी जाती थी परंतु अब शिक्षक बनने के लिए दो चरणों से होकर गुजरना होगा। क्योंकि रीट को केवल पात्रता परीक्षा बना दिया गया हैं।
• जबकि रीट पास करने के बाद आपको एक और परीक्षा पास करनी होगी तभी आप शिक्षक बन सकेंगे।

• REET 2022 में परीक्षा के समय जिला मुख्यालय पर ही Exam Centre बनाए जाएंगे, क्योंकि वर्ष 2021 में रीट भर्ती परीक्षा में काफी धांधली हुई थी जिस वजह से REET Level-2 को भी रद्द करना पड़ा था। इसलिए अबकी बार परीक्षा केंद्रों को जिला मुख्यालयो पर ही बनाया जाएगा।

REET Level 1 & Level 2 Syllabus 2022 जारी किया गया

• REET 2022 के आयोजन से पहले हर एक जिले में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसका काम परीक्षा से संबंधित कार्यों को देखना होगा।

• इसके अलावा ADM को परीक्षा का Nodal Officer नियुक्त किया जाएगा ताकि रीट भर्ती परीक्षा के Question Paper को सफलतापूर्वक परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा सकें।

REET 2021 Level-1 की Cut off जारी होने का मामला

• इसके अलावा यह भी कहा गया है कि अबकी बार रीट भर्ती परीक्षा के Questions Papers को जिला मुख्यालयों पर ट्रेजरी में ही रखवाया जाएगा। क्योंकि पिछली बार की इसी गलती की वजह से अब REET 2022 में लाखों उम्मीदवारों को परीक्षा में दोबारा शामिल होना होगा।