REET Answer Key 2022 Objection करने की प्रक्रिया शुरू हुई, 25 अगस्त तक प्रोविजनल आंसर की पर करें आपत्ति दर्ज, बोर्ड की वेबसाइट से कर सकते हैं आपत्ति दर्ज, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए देना होगा ₹300 आवेदन शुल्क, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की Official Website का विजिट करें।
जो भी अभ्यर्थी राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक बनना चाहता है, उसे राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को क्वालीफाई करना जरूरी है l राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा रीट 2022 के आधार पर जनवरी 2023 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा l जिस मुख्य परीक्षा के आधार पर ही रीट पास उम्मीदवारों को राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक के रूप में चुना जाएगा l इसी क्रम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन भी करवा लिया गया है l
परीक्षा के सफल आयोजन के पश्चात अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है l लेकिन परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले हर बार की तरह Reet Final Answer Key जारी की जाएगी l फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा l वैसे तो बोर्ड के द्वारा Reet 2022 Provisional Answer Key Released कर दी गई है l लेकिन Provisional Answer Key के बाद अभी अंतिम उत्तर कुंजी आनी बाकी है l
चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि रीट 2022 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के पश्चात अभ्यर्थियों को किस प्रकार से आपत्ति दर्ज करवानी है और आपत्ति दर्ज करवाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l
Reet 2022 Answer Key Objection Date
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि किसी उम्मीदवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार से कोई परेशानी है या फिर बोर्ड के द्वारा कोई उत्तर गलत दे दिया गया है, तो इस संबंध में अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाने का समय भी दिया गया है l यदि आप रीट परीक्षा में शामिल थे और आपको रीट 2022 की उत्तर कुंजी में प्रश्नों के उत्तर गलत नजर आ रहे हैं, तो आप भी अंतिम तिथि से पहले उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं l

आप जितने मर्जी चाहे उतने प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं l लेकिन आपत्ति दर्ज करवाने से पहले आप यह जरूर जानने की रीट 2022 आंसर की ऑब्जेक्शन करने पर आपको कितना शुल्क देना होगा और बोर्ड के द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है l चलिए अब हम आपको पूरी जानकारी देते हैं कि आपको किस प्रकार से आपत्ति दर्ज करवानी है और आपत्ति दर्ज करवाने के लिए आवेदन शुल्क और तिथि क्या निर्धारित की गई है l
Last Date For Reet Answer Key 2022 Objection
जो भी उम्मीदवार Reet Provisional Answer Key पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उन्हें 25 अगस्त रात 12:00 बजे तक आपत्ती दर्ज करने का मौका दिया गया है l जो भी उम्मीदवार इच्छुक है 25 अगस्त रात्रि 12:00 बजे से पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करवा दें l अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा l
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति ऑनलाइन ही दर्ज करवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं l ऑफलाइन किसी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी l
जो भी अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है वह बोर्ड की Official Website के माध्यम से प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करवा सकता है l बोर्ड के द्वारा आपत्ति दर्ज करवाने के लिए प्रति प्रश्न ₹300 का शुल्क निर्धारित किया गया है l शुल्क जमा करने के बाद ही आप प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे l
Reet 2022 Answer Key Objection करने से पहले जान लें यह जरूरी दिशा निर्देश
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बोर्ड के द्वारा सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी l
जो भी Candidates किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है, तो उसे प्रश्न के सही उत्तर के संबंध में प्रमाण भी स्कैन करके साथ में अपलोड करना होगा l यदि अभ्यर्थी के द्वारा दर्ज की गई आपत्ति के संबंध में कोई प्रमाण नहीं दिया जाएगा तो ऐसी परिस्थिति में दर्ज की गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा l
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹300 का शुल्क निर्धारित किया गया है l इसीलिए जो भी उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, वह जितने प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करेंगे उसके हिसाब से ही प्रत्येक प्रश्न पर ₹300 का आपत्ति शुल्क देना होगा। बोर्ड के द्वारा अपत्ति शुल्क अभ्यर्थियों को वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए सोच समझकर ही आपत्ति दर्ज करें।
Reet Answer Key 2022 Objection Process
जो भी अभ्यर्थी अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, वह बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से डायरेक्ट आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की Official Website पर जाना है l
ऑफिशल वेबसाइट-https://www.reetbser2022.in/ पर जाने के पश्चात होम पेज पर आपको Reet 2022 उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के संबंध में एक लिंक दिखाई देगा l
Objection लिंक पर आप को क्लिक करना होगा l
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक पेज खुल जाएगा l
आपको हर स्टेप फॉलो करना है और Step फॉलो करने के बाद आपकी आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी l
जब आप प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करें तो सही उत्तर का प्रमाण भी साथ में ही स्कैन करके अपलोड कर दें और आपत्ति दर्ज करने के शुल्क का भुगतान कर दें l
इस प्रकार से सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी l अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट का विजिट करें l
