REET 2022 में 9 प्रश्नों पर मिलेंगे बोनस अंक, Reet Exam 2022 Answer Key हुई जारी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, Reet 2022 में बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को कुल 9 प्रश्नों पर दिए जाएंगे बोनस अंक, जानिए बोर्ड ने रीट के कौन-कौनसे प्रश्नों पर बोनस अंक देने का निर्णय किया है |
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था l रीट परीक्षा के सफल आयोजन के पश्चात उम्मीदवारों को परीक्षा की उत्तर कुंजी और परीक्षा के परिणाम का ही इंतजार है l राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी की जानी थी l जो भी उम्मीदवार Reet 2022 Answer Key का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए खुशखबरी है l
हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा गुरुवार को Reet 2022 की Answer Key जारी कर दी गई है l जो भी उम्मीदवार रीट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं, वह विभाग की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं l

इस पोस्ट के माध्यम से अब जान लेते हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई Reet Answer Key 2022 में कितने प्रश्नों के उत्तर गलत है और कितने प्रश्नों पर बोनस अंक मिल सकते हैं l
9 प्रश्नों पर दिए जाएंगे बोनस अंक
गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा Reet Answer Key 2022 जारी कर दी गई हैं l लेकिन Reet Answer Key 2022 जारी होने के पश्चात कुछ छात्र काफी परेशान है l ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर कुंजी में लगभग 9 प्रशन ऐसे हैं जिनमें प्रश्नों के उत्तर सही ना होने के कारण अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है l
बोर्ड द्वारा हाल ही में ही जानकारी दी गई है कि जो भी प्रश्न डाउटफुल हैं, उनमें से 8 प्रश्नों में दो विकल्प सही माने गए हैं और एक प्रश्न में तीन विकल्प सही माने जाएंगे l यानी अब कुल मिलाकर रीट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी में अभ्यर्थियों को 9 प्रश्न पर बोनस मिल जाएगा l
बोर्ड ने मुख्य परीक्षा का सिलेबस भी कर दिया है जारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती 2022 के लिए बोर्ड ने विस्तृत सिलेबस भी जारी कर दिया है l बोर्ड ने यह जानकारी दी थी कि राजस्थान थर्ड ग्रेड मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा l जो उम्मीदवार राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके सामने मुश्किल यह थी कि बोर्ड ने राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती का विस्तृत सिलेबस जारी नहीं किया था l
जिस कारण अभ्यर्थी तैयारी नहीं कर पा रहे थे l लेकिन हाल ही में ही बोर्ड ने राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 का संपूर्ण विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया है l जिसे अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और मुख्य परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं l इस बार मुख्य परीक्षा के आधार पर ही Reet Level 1 और Reet Level 2 के शिक्षकों का चयन किया जाएगा l
