REET 3rd Grade भर्ती के 32,000 पदों पर आवेदन शुरू हुए, प्राथमिक शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के 32 हजार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई, राजस्थान 3rd Grade भर्ती में Academic Index के 10% अंक भी जुड़ेंगे,

राजस्थान राज्य में REET Recruitment 2021 के तहत Counseling की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है l माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के द्वारा Counseling की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू कर दी हैं। सभी योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए आवेदन करने हेतु 9 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया हैं। इस भर्ती के तहत राजस्थान राज्य के सरकारी स्कूलों में Level-1 और Level-2 के कुल मिलाकर 32 हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

रीट प्रमाण पत्र अभ्यर्थियों को संबंधित जिले में ही मिलेंगे |

Counseling हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपनी SSO ID बनानी होगी और इसी के माध्यम से आवेदन करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिन उम्मीदवारों के पास एक से अधिक योग्यता या पात्रता हैं, तो उन्हें अलग-अलग आवेदन करने होंगे। इस भर्ती के अंतर्गत Offline Application किसी भी उम्मीदवार के स्वीकार नहीं किए जाएंगे l

REET Bharti me Academic Index ke 10 Pratishant ank add honge

इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय रहते ही Online आवेदन करने होंगे। उम्मीदवारों को इस चीज का भी ख्याल रखना है कि इस भर्ती के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के जितने भी पद हैं उन पर अनुसूचित क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राजस्थान तथा राजस्थान के बाहर के उम्मीदवार भी Apply कर सकते हैं। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्र के पदों के लिए केवल राजस्थान के ही अनुसूचित क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

REET 3rd Grade Bharti अनुसूचित क्षेत्र तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र के पदों का विवरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस भर्ती के माध्यम से केवल 31,000 पदों पर भर्ती किए जाने की घोषणा की थी l मगर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कुल 32,000 पदों पर भर्ती निकाली है जिसमें 1,000 पद विशेष शिक्षा के शामिल हैं। नीचे हम आपको टेबल के माध्यम से अनुसूचित तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र के पदों का विवरण देते हैं।

REET District Choice से पहले इन बातों को जरूर जाने |

लेवल

विषय

पद

      Level-1 के Non Scheduled Area के अध्यापक

सामान्य शिक्षा

11500 पद

      Level-1 के Non Scheduled Area के अध्यापक

विशेष शिक्षा

440 पद

  Level-1 के Scheduled Area के अध्यापक

सामान्य शिक्षा

3500 पद

Level-1 के Scheduled Area के अध्यापक

विशेष शिक्षा

60 पद

        Level-2 के Non Scheduled Area के अध्यापक

सामान्य शिक्षा

13420 पद

        Level-2 के Non Scheduled Area के अध्यापक

विशेष शिक्षा

455 पद

Level-2 के Scheduled Area के अध्यापक

सामान्य शिक्षा

2580 पद

Level-2 के Scheduled Area के अध्यापक

विशेष शिक्षा

55 पद

भर्ती के तहत काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क

जाति / श्रेणी

शुल्क

Creamy Layer Category के अन्य पिछड़ा वर्ग / सामान्य वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग

100 रुपए

राजस्थान के अतिरिक्त दूसरे राज्यों के उम्मीदवार

100 रुपए

राजस्थान राज्य के Non Creamy Layer के अति पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार

70 रुपए

राजस्थान राज्य के SC / ST / सहरिया वर्ग तथा समस्त विशेष योग्यजन

60 रुपए

REET Recruitment 2021 के तहत Counselling हेतु पात्रता के नियम

सभी उम्मीदवार रीट भर्ती परीक्षा के अंकों के आधार पर Counseling के लिए Application दे सकते हैं।

REET 2021 Level 1 & 2 की संभावित Cut Off देखे

श्रेणी

अंक

TSP तथा Non TSP Area के सामान्य व अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार

60 अंक

Non TSP Area के अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार

55 अंक

TSP Area के अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार

36 अंक

TSP तथा Non TSP Area के अनुसूचित जाति / एमबीसी / ओबीसी / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार

55 अंक

TSP तथा Non TSP Area की सभी श्रेणी की विधवा महिलाएं / परित्यक्ता महिलाएं / भूतपूर्व सैनिक

50 अंक

TSP तथा Non TSP Area के दिव्यांग उम्मीदवार

40 अंक

TSP तथा Non TSP Area के सहरिया जनजाति के उम्मीदवार

36 अंक