REET 2022 Exam Center नहीं बदला जाएगा, 23 & 24 JUly 2022 को होने वाली रीट में परीक्षा केंद्र किसी भी Condition में नहीं बदला जाएगा, REET Exam center Google map से देख सकेंगे |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में REET 2022 के परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | Board of Secondary Education, Rajasthan, Ajmer द्वारा REET परीक्षा 23 July & 24 July 2022 को आयोजित करवाई जा रही है | राजस्थान प्रदेश में सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा में करीब 20 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे | लेकिन बहुत से परीक्षार्थियों की और से शिकायत आ रही है, कि हमारा परीक्षा केंद्र घर से बहुत दुरी पर दिया गया है | इसलिए हमें परीक्षा केंद्र पास में ही दिया जाना चाहिए |

इस प्रकार से सर्च कर सकेंगे REET Exam Center

बोर्ड ने REET अभ्यर्थियों को दी यह सुविधा

REET Exam के Admit Card जारी हुए

REET Exam Center पर पँहुचना ही चुनौती

REET परीक्षा के आवेदन भरवाते समय अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र के बारे में भी पूछा गया था, कि आप किस शहर या जिले में परीक्षा केंद्र लेना चाहते हो, लेकिन अब जब प्रवेश पत्र जारी किये गए तो परीक्षा केंद्र काफी दुर दिए गए है | इसलिए परीक्षार्थियों की और से निवेदन किया जा रहा है कि हमें परीक्षा केंद्र बदलने का मौका दिया जाना चाहिए | परीक्षा केंद्रे परिवर्तन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र नहीं बदल सकेंगे-

Board of Secondary Education, Rajasthan, Ajmer द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब परीक्षार्थी किसी भी Condition में अपना परीक्षा केंद्र नहीं बदल सकेंगे | इससे पहले बोर्ड ने केवल गर्भवती या प्रसूता व दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र परिवर्तन के लिए अंतिम अवसर दिया था |

REET Exam center no Change

लेकिन अब तो गर्भवती या प्रसूता व दिव्यांग परीक्षार्थी भी परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं करवा सकेंगे | लेकिन राज्य के बाहरी अभ्यर्थी और महिला अभ्यर्थियों की और से काफी शिकायत मिल रहे है | उनका कहना है कि हमें परीक्षा केंद्र हमारे घर से काफी दूरी पर दिया गया है, जबकि हमने इतनी दूरी पर परीक्षा केंद्र माँगा ही नहीं था |

नोट-दोस्तों अगर आपको परीक्षा केंद्र की जानकारी Google Map पर दिखाई नहीं जा रही है, तो आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो |