REET Exam Center पर पँहुचना ही चुनौती, 26 September 2021 को होने वाली REET परीक्षा में गाँव-कस्बों में मिले परीक्षा केंद्र, राजस्थान के बाहरी राज्यों के Candidates को Exam Center पर जाने में ही बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, राजस्थान परिवहन विभाग के सामने भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पंहुचाना बड़ी चुनौती |

26 सितंबर 2021 को रीट की परीक्षा आयोजित हो रही है, और REET 2021 की परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा बहुत से ऐसे परीक्षा केंद्र भी बनाए हुए हैं, जो शहर से दूर गांव या कस्बों में है और इन केंद्रों पर पहुंच पाना Candidates के लिए थोड़ा मुश्किल भरा भी हो सकता हैं | क्योंकि इस परीक्षा में राजस्थान राज्य के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी Candidates शामिल होंगे इसी वजह से परीक्षा केंद्रों को ढूंढ पाना थोड़ा मुश्किल होगा |

इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि REET Exam 2021  में इस बार पहले से भी बहुत ज्यादा REET Candidates शामिल हो रहे हैं, जिसकी वजह से सभी जिलों के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर पूरी भीड़ होगी | अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी कि उन्हें दूरदराज से आए हुए Candidates के लिए ऐसी व्यवस्था करनी होगी कि दूरदराज से आए हुए परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंच सकें |

REET की परीक्षा को लेकर विभाग के द्वारा 20 दिन पहले ही पूरी तैयारियां करनी शुरू कर दी थी | लेकिन अब भी विभाग को बहुत ही चिंता हो रही है इसीलिए विभाग के लोग लगातार परिवहन व्यवस्था करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं | हाल ही में जिन भर्तियों का आयोजन हुआ था तो उन भर्तियों में बहुत ज्यादा भीड़ देखी गई जिसके चलते परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में काफी तकलीफ हुई। इसीलिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रहा हैं, ताकि REET की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना बिल्कुल भी ना करना पड़े और वह समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं |

परिवहन व्यवस्था में लगे आरटीओ के अधिकारियों के छूटे पसीने

रीट की परीक्षा को लेकर परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले 4 दिनों से RTO, DTO आदि इन्हीं तैयारियों में लगे हुए हैं कि किसी तरह REET के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचाया जा सकें | ऐसा बताया जा रहा है कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निजी बसें, मिनी बसें, टैक्सी तथा स्कूल बसों के चालकों से भी संपर्क किया जा रहा है,

REET 2021 me Exam center jana hi chonoti bana

ताकि इन सभी वाहनों को REET की परीक्षा शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए लगाया जा सके | क्योंकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उनके लिए राजस्थान रोडवेज की बसें काफी कम पड़ जाएंगे इसीलिए पहले से ही दूसरी व्यवस्था भी की जा रही है |

REET Exam के तहत जयपुर में आएंगे 4 लाख से भी अधिक व्यक्ति

रीट की परीक्षा वाले दिन जयपुर राज्य में 4,00000 से भी अधिक व्यक्ति पहुंच सकते हैं | दूसरे राज्यों व जिलों से 1,76,000 अभ्यार्थी जयपुर में आएंगे और इन सभी परीक्षार्थियों के साथ इनके परिजन व दोस्त भी हो सकते हैं, क्योंकि इन अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं | इसीलिए उनके साथ परिजन भी आ सकते हैं जिसकी वजह से व्यक्तियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाएगी |

Display Full Centre Address REET-2021

इसके अतिरिक्त जयपुर राज्य से भी 1,17,000 अभ्यार्थी राजस्थान राज्य के दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए जाएंगे | इसीलिए 26 September 2021 में लोगों की आवाजाही रहेगी जिसकी वजह से Jaipur में काफी भीड़ हो सकती हैं | इस भीड़ की वजह से परिवहन व्यवस्था भी बिगड़ सकती है | इसीलिए परीक्षा शुरू होने से काफी समय पहले ही परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि परीक्षार्थियों को जयपुर राज्य में आने या फिर जयपुर राज्य से जाने में किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना ना करना पड़ें |

राजस्थान राज्य में रीट की परीक्षा को लेकर 4000 से भी अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए

  • राजस्थान राज्य में रीट की परीक्षा को आयोजित करने के लिए पूरे राज्य में 4000 से भी अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, और यह सभी परीक्षा केंद्र राज्य में 200 से भी अधिक स्थानों पर बनाए गए हैं, इस बार अकेले जयपुर जिले में 592 परीक्षा केंद्र बनाए हुए हैं | अभ्यार्थियों के मुताबिक यह भी बताया गया है, कि अबकी बार रीट की परीक्षा के केंद्र राजस्थान राज्य के छोटे-छोटे गांव में भी बनाए गए हैं |

  • ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ है क्योंकि रीट की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा हैं, इसी वजह से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा अधिक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए, ताकि इस परीक्षा को कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा सकें |

  • अबकी बार बोर्ड की तरफ से रीत की परीक्षा में शामिल होने वाली विवाहित महिलाओं तथा विकलांग व्यक्तियों को छोड़कर सभी Candidates के परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों में बनाए गए हैं | इसीलिए अब की बार रीट की परीक्षा को लेकर पूरे राजस्थान में काफी ज्यादा भीड़ देखी जाएगी |