REET 2022 के Admit Card आज जारी होने की संभावना, 23 & 24 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र आज 20 जुलाई को अपलोड किये जाने की संभावना, राजस्थान REET 2022 के admit card बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करे |
राजस्थान सरकार के द्वारा जिस प्रकार Reet 2021 के आधार पर राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है l इसी प्रकार Rajasthan Teacher Eligibility Test 2022 के आधार पर रीट के पश्चात मुख्य परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा l जिसके आधार पर राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी l जो भी उम्मीदवार Rajasthan Teacher Eligibility Test 2022 में शामिल होने वाले हैं, उनकी परीक्षा में अब अधिक दिन शेष नहीं है l
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को दो शिफ्ट में किया जाएगा l जो भी उम्मीदवार रीट 2022 में शामिल होने वाले हैं, वह विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को अपनाकर Reet Exam 2022 में शामिल हो सकते हैं l रीट अभ्यर्थियों को अब सिर्फ REET Admit Card का ही इंतजार है l
हाल ही में ही Reet 2022 Admit Card से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली है l चलिए जान लेते हैं कि Admit Card Of Reet exam 2022 कब जारी किया जाएगा और आप किस प्रकार से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं l
REET Exam 2022 Admit Card होंगे आज जारी
जो भी विद्यार्थी रीट परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र का इंतजार कर है, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि अब उन्हें इंतजार नहीं करना होगा l क्योंकि हाल ही में ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी के द्वारा Reet Admit Card 2022 से संबंधित जानकारी दी गई है l मेघना चौधरी के अनुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र विभाग की ओर से 20 जुलाई 2022 यानी बुधवार को Official website पर जारी कर दिया जाएगा l
जो भी उम्मीदवार रीट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर REET Admit Card 2022 Download कर सकते हैं l रीट के प्रवेश पत्र किस समय जारी होंगे इसके बारे में तो विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है l
लेकिन अनुमान यही है कि देर शाम तक Reet Admit Card Issue कर दिए जाएंगे l चलिए जान लेते हैं कि रीट प्रवेश पत्र को किस प्रकार से डाउनलोड करना है l
REET Exam में अनुचित साधन के साथ पकड़े गए तो होगी कार्यवाही
REET परीक्षार्थी Private Bus में भी निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे
How to download Reet Admit Card 2022
जो भी Candidates रीट परीक्षा में शामिल होने वाला है, वह रीट की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है l
सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है l Official Website पर जाने के पश्चात होमपेज पर ही Reet Admit Card Download 2022 करने से संबंधित एक लिंक दिखाई देगा l
इसी लिंक पर क्लिक कर देना है l जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे, एक New Page खुल जाएगा l
आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड ध्यान से Fill करनी होगी l
सभी जानकारी ध्यान से भरने के पश्चात अंत में आपको सबमिट विकल्प पर क्लिक कर देना है l
इस प्रकार से आप का प्रवेश पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर शो हो जाएगा l
रोल नंबर क्या है और परीक्षा का केंद्र क्या है, यह सब जानकारी Reet Admit Card 2022 पर लिखी होगी l
प्रवेश पत्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट का विजिट करें l
इस प्रकार से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं l
Reet 2022 Helpline Number
यदि किसी परीक्षार्थी को रीट परीक्षा से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना है, तो वह विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l जानकारी के मुताबिक कॉल करने का समय सुबह 9:30 से 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है l विभाग की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है l
0145-2630436 | 7737896908 |
0145-2630437 | 7737804808 |
0145-2630439 | 7665007857 |
रीट Candidates की समस्याओं का निवारण करने के लिए बनाई गई है, अलग से कमेटी
यदि किसी परीक्षार्थी को रीट परीक्षा से संबंधित कोई आपत्ति है, तो आपत्ति का निस्तारण करने के लिए भी बोर्ड के द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है l जिन परीक्षार्थियों के द्वारा संशोधन के लिए पहले ही Reet कार्यालय में आवेदन दिया गया है, उन्हें फिर से अभ्यावेदन देने की आवश्यकता नहीं है l
