REET 2022 के लिए Guidelines जारी हुई, 23 & 24 July 2022 को होने वाली REET परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, REET परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों रखना होगा विशेष ध्यान, REET परीक्षा केंद्र पर Electronics उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा,
राजस्थान राज्य में शिक्षक भर्ती की परीक्षा जल्द ही होने जा रही हैं | इस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी बहुत खुश भी है, क्योंकि पिछले 3 सालों से अभ्यार्थी लगातार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे | बार-बार REET की परीक्षा को निरस्त कर दिया जाता था, मगर अब REET परीक्षा 23 & 24 July 2022 को होनी हैं |
इस परीक्षा को लेकर Rajasthan Education Department के द्वारा Guideline जारी की गई है | जिसमें अभ्यार्थियों को यह बताया गया है, कि वह किन चीजों को अपने साथ परीक्षा में ले जा सकते है और किन चीजों को परीक्षा में अपने साथ नहीं ले जा सकते | REET की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा काफी सख्त गाइडलाइन बनाई गई है, ताकि इस परीक्षा में कोई भी लापरवाही न बरती जाए |
इस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों को अब Guideline जारी होने के पश्चात गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा | क्योंकि जो अभ्यार्थी गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है और उनकी सारी मेहनत बेकार हो सकती हैं |

REET 2022 के Admit Card जल्द जारी होंगे-
REET की परीक्षा 23 & 24 July 2022 को आयोजित होने जा रही हैं | इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में 48000 से भी ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी | इस परीक्षा में लगभग 16 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए हैं | जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के Admit Card के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें हम बता दें कि आप REET Exam के Admit Card को Download कर सकेंगे |
REET परीक्षा में शामिल होने के लिए Guideline का पालन करना होगा
शिक्षा विभाग के द्वारा REET की परीक्षा की Guidelines जारी कर दी गई हैं, और सभी अभ्यार्थियों से यह निवेदन भी किया गया है, कि उन्हें Guideline का पालन करना होगा | REET की परीक्षा में जो कोई भी अभ्यर्थी शामिल होंगे, तो वह परीक्षा में घड़ी, अंगूठी, गले की चैन, इयररिंग्स या दूसरा किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर नहीं आ सकतें |
REET Exam में अनुचित साधन के साथ पकड़े गए तो होगी कार्यवाही
REET परीक्षार्थी Private Bus में भी निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे
बोर्ड ने REET अभ्यर्थियों को दी यह सुविधा
REET 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को इन बातों का रखना ध्यान होगा
इसके अतिरिक्त अभ्यार्थी इस परीक्षा में पर्स, हैंड बैग, डायरी आदि भी नहीं लेकर शामिल हो सकतें | अगर कोई अभ्यार्थी अपने साथ यह सब सामान लाकर भी हैं, तो उन्हें अपनी जिम्मेवारी पर यह सामान परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखना होगा, क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि परीक्षा में किसी भी तरह से बाधा आए |
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने वालों पर की जाएगी कानूनी कार्यवाही
शिक्षा विभाग के द्वारा पहले ही बता दिया गया है, कि जो कोई भी अभ्यार्थी Mobile, Bluetooth या Calculator लेकर परीक्षा में शामिल होता हैं, तो इस प्रकार के अभ्यर्थियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी हो सकता है, कि उन्हें कुछ समय की जेल भी हो जाए | इसीलिए आप किसी भी प्रकार की कोई Electronic Equipment लेकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते | शिक्षा विभाग के द्वारा प्रवेश परीक्षा में केवल पानी की बोतल लाने की छूट दी गई हैं |
धांधली को रोकने के लिए की गई है तैयारी
रीट की परीक्षा में धांधली को पूरी तरह से रोकने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा अहम कदम उठाए गए हैं, जैसे की REET की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर Videography कराई जाएगी | जिन निजी स्कूलों को परीक्षा का केंद्र बनाया जाएगा तो उनमें सरकारी पर्यवेक्षक होंगे ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की बेईमानी या फर्जीवाड़ा ना हो सकें | इसके अतिरिक्त ऐसा भी कहा जा रहा है कि जब REET की परीक्षा के केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे, तो उससे 2 घंटे पहले ही उन केंद्रों पर इंटरनेट की सुविधा भी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी ताकि REET की परीक्षा में किसी भी तरह की बेईमानी ना हो सकें |
