REET 2021 से पहले होगी डीएलएड (BSTC) 2nd Year की परीक्षा, शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा रीट से पहले डीएलएड (BSTC) द्वितीय वर्ष के लिए परीक्षा आयोजत कराई जाएगी, राजस्थान डीएलएड (BSTC) परीक्षा सितम्बर माह में होगी, डीएलएड (BSTC) का परिणाम अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में जारी होगा |
आप सभी जानते हैं, कि REET 2021 की फाइनल परीक्षा तारीख निर्धारित कर दी गई है | रीट 2021 की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को होगी | ऐसे विधार्थी जो REET 2021 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह खबर काफी जरूरी है | ऐसे बहुत सारे विधार्थी हैं जो डीएलएड (BSTC) 2nd Year में पढ़ रहे हैं, और इसी के साथ REET 2021 की परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं |
द्वितीय वर्ष के विधार्थी REET 2021 को पास करके अपना चयन सुनिश्चित करना चाहते हैं, परंतु अभी डीएलएड (BSTC) 2nd Year की परीक्षा नहीं हो पाई है | इसी वजह से सभी विधार्थी जो डीएलएड (BSTC) सेकंड ईयर में है, वह यह सोच रहे हैं कि क्या रीट 2021 की परीक्षा की तैयारी की जाए या नहीं |
आपकी जानकारी के लिए बताते हैं, कि हाल ही में ही राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने यह घोषणा की है, की डीएलएड (BSTC) 2nd Year की परीक्षा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा से पहले करवा ली जाएगी l आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से –
रीट 2021 से पहले डीएलएड (BSTC) का परिणाम जारी होगा-
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को यह सूचना दी है, की D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा REET 2021 से पहले करवा ली जाएगी | हम जानते हैं कि 4 वर्षों से राजस्थान में शिक्षक भर्ती का आयोजन नहीं किया गया है | ट्वीट के माध्यम से गोविंद सिंह डोटासरा ने यह कहां है, कि सभी अभ्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है |

उनका कहना है, कि REET 26 सितंबर को करवा ली जाएगी | D.El.Ed द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम रीट 2021 के परिणाम से पहले घोषित करने के लिए सरकार के द्वारा पूरी कोशिश की जाएगी | जो भी विद्यार्थी डीएलएड (BSTC) सेकंड वर्ष में है और वह रीट की तैयारी भी कर रहा है, तो उसके लिए यह मौका काफी सुनहरा है |
REET परीक्षा के सम्पूर्ण Hand Written नोट्स के लिए फॉर्म भरे
आप अपनी डीएलएड (BSTC) की परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ 2021 की भी तैयारी करते रहे, क्योंकि रीट 2021 के परीक्षा परिणाम से पहले डीएलएड (BSTC) द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा | इस कारण डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थी चयन के पात्र बन जाएंगे | डीएलएड सेकंड वर्ष की परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2021 से 14 सितंबर 2021 तक किया जाएगा |
