REET 2021 को लेकर बेरोजगारों की पीड़ा सामने आई, 26 सितम्बर 2021 को होने वाली रीट को लेकर बेरोजगारों में अभी भी संशय बना हुआ है, बेरोजगारों ने अपनी पीड़ा बताकर कहा कि सरकार इस बार REET परीक्षा 26 September को ही करवाए, REET के Admit Card जल्द जारी होंगे |
REET 2021 की परीक्षा को लेकर उम्मीदवार काफी चिंता में है और अब तो वह बहुत ही ज्यादा परेशान भी हो चुके हैं, क्योंकि अब से पहले REET की परीक्षा को पिछले कुछ समय में 6 बार निरस्त कर दिया गया है और अब की बार भी उस परीक्षा को निरस्त करने की मांग की जा रही है | रीट की परीक्षा की तिथि के आसपास दूसरी सरकारी नौकरियों की परीक्षा की तिथि भी आ रही हैं |
इसीलिए बहुत से उम्मीदवारों की यह मांग है, कि REET की परीक्षा को निरस्त कर दिया जाए, ताकि वह REET की परीक्षा के साथ-साथ दूसरी सरकारी नौकरियों की परीक्षा को भी दे सकें | REET की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की हालत इस समय बहुत ही ज्यादा खराब हैं | क्योंकि पिछले कुछ समय से उम्मीदवार लगातार तैयारी कर रहे हैं, और उनमें से बहुत से उम्मीदवार तो ऐसे हैं,
जो कर्जा लेकर अपने घर बैठ कर या फिर कहीं पर कमरा लेकर REET की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं | सभी उम्मीदवारों का यह कहना है, कि अगर अबकी बार REET की परीक्षा निरस्त हो जाती हैं, तो इसके निरस्त होने पर उम्मीदवारों का बहुत ज्यादा नुकसान होगा | यहां तक कि वह रीट की भर्ती की तैयारी छोड़कर प्राइवेट नौकरी करने पर भी मजबूर हो सकते हैं |
REET परीक्षा को लेकर बेरोजगारों का दर्द सामने आया
रीट की परीक्षा का इंतजार कर रहे लगभग 16 लाख उम्मीदवार हैं, जो लगातार पिछले 2 साल से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, और लगातार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं | लेकिन बार-बार इस परीक्षा को निरस्त कर दिया जाता हैं | उम्मीदवारों ने अब यह कहा है कि अगर अबकी बार परीक्षा निरस्त होती है, तो उनके पास निजी नौकरी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा |
इसीलिए सभी बेरोजगारों का यह कहना है कि इस परीक्षा को सितंबर के महीने में ही आयोजित करवाना बहुत जरूरी है | REET Exam को निरस्त होने से रोकने के लिए बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर एक अभियान भी चलाया हुआ है, जिसके माध्यम से REET की परीक्षा को निरस्त ना करने की मांग की जा रही हैं |
राजस्थान राज्य के बेरोजगार संगठनों ने REET की परीक्षा को लेकर राजस्थान राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से भी बातचीत की जिसके पश्चात शिक्षा मंत्री ने उन्हें यह आश्वासन दिलाया की REET की परीक्षा 26 सितंबर को ही होगी | इस परीक्षा की तिथि में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा |
REET परीक्षा के उम्मीदवारों ने बताई अपनी पीड़ा
रीट की परीक्षा को लेकर श्रीमाधोपुर की सुमित्रा ने यह बयान दिया है, कि वें 2 साल से REET की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं लेकिन बार-बार इस परीक्षा को निरस्त कर दिया जाता हैं। अब ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि उनकी 8 साल की लड़की भी है, और सुमित्रा पिछले कुछ समय से अपनी बेटी को दादी के पास छोड़कर सीकर में कमरा लेकर रह रही है ताकि वह अच्छी तरह तैयारी कर सकें | अबकी बार रीट की परीक्षा निरस्त होने पर वह निजी नौकरी करने पर मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं |
सिर्फ एक अंक की वजह से नहीं लग पाई नौकरी
चूरू की रहने वाली रितिका नें यह बताया है, कि वह पहले एक Private Bank में नौकरी करती थी लेकिन उन्होंने नौकरी को छोड़ दिया और वह रीट की परीक्षा की तैयारी करने सीकर आ गई | फिर कोरोनावायरस की वजह से उनके पति की नौकरी भी चली गई | जिसकी वजह से उन्हें अपनी REET की परीक्षा की तैयारी करने में काफी परेशानियां हो रही है और उन्होंने रिट की तैयारियां करने के लिए कर्ज भी लिया है | अब ऐसे में रीट की परीक्षा निरस्त हो जाएगी तो फिर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं | उन्होंने बताया कि पिछली बार रीट की परीक्षा में वह सिर्फ एक नंबर से Merit List में आने से रह गई थी मगर अब की बार उन्होंने काफी अच्छी तैयारी की हैं |
