REET 2021 शिक्षा मंत्री डोटासरा ने रीट परीक्षार्थियों के लिए कर दी बहुत बड़ी घोषणा, 26 September 2021 को होने वाली REET परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को नहीं देना होगा यात्रा किराया, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि REET परीक्षार्थी प्रवेश पत्र दिखाकर निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे |

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 बहुचर्चित परीक्षाओं में से एक है | हम सभी जानते हैं कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 3 वर्षों के पश्चात हो रही है यानी कि इससे पहले राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2018 में करवाई गई थी | 3 साल के दौरान लाखों की संख्या में अभ्यर्थी ऐसे हैं जो रीट परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे |

राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा रीट की परीक्षा के फॉर्म तो काफी पहले ही निकाल दिए गए थे, परंतु कोरोनावायरस या कुछ अन्य कारणों के कारण रीट की परीक्षा को चार से पांच बार Postponed किया गया है | अब अंत में रीट की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को करवाने के लिए निर्णय लिया जा चुका है | अब ऐसे में सभी अभ्यार्थियों ने कमर कस ली है और सभी परीक्षा की तैयारी बहुत ही अच्छे तरीके से कर रहे हैं |

News Source Rajasthan Patrika

  राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में आवेदनों की संख्या ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, क्योंकि इस बार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के आवेदन सबसे अधिक 1600000 रहे हैं l अब देखना यह होगा कि इन 1600000 में से ऐसे 31000 कौन सी अभ्यार्थी हैं जो अपनी एक सीट रीट परीक्षा 2021 में सुनिश्चित करेंगे | रीट 2021 की परीक्षा लगभग 31000 पदों के लिए करवाई जाएगी | वैसे कुछ सूत्रों के आधार पर यह जानकारी भी मिल रही है कि 31000 पदों को बढ़ाकर 40 हजार से अधिक भी किया जा सकता है |

राजस्थान शिक्षा मंत्री ने की यह घोषणा

राजस्थान शिक्षा मंत्री Govind Singh Dotasra ने यह जानकारी दी है कि ऐसी महिलाएं जिन्होंने रीट में आवेदन दिया है, उन्हें कोई घबराने की जरूरत नहीं है | दरअसल बहुत सारी महिला अभ्यर्थी ऐसी हैं, जो इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनका एग्जाम सेंटर काफी दूर ना बना दिया जाए | राजस्थान शिक्षा मंत्री Govind Singh Dotasra ने यह कहां है, कि महिलाओं को उनके गृह जिला के नजदीक ही परीक्षा केंद्र दिया जाएगा |

REET Exam 2021 Free Bus Yatra News

इस संबंध में पूरी तैयारियां भी की जा चुकी है | महिलाओं के साथ-साथ विकलांग परीक्षार्थियों को भी रीट की परीक्षा देने के लिए उनका नजदीकी परीक्षा केंद्र किया जाएगा | शिक्षा मंत्री Govind Singh Dotasra ने यह जानकारी सांझा की है, कि विकलांग परीक्षार्थियों को भी उनके नजदीक का ही परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएगा |

आज शिक्षा मंत्री Govind Singh Dotasra कि विभाग के साथ एक जरूरी बैठक थी | इस बैठक में उन्होंने यह निर्णय लिया है कि रीट के जितने भी परीक्षार्थी है, उनके लिए सरकार की तरफ से बसों में आने जाने के लिए फ्री सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी | यानी कि अब रीट के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए यदि बस में जाना है, तो वह बिना किसी किराए के परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकते हैं | शिक्षा मंत्री Govind Singh Dotasra ने यह कहा है, कि 2 या 3 दिन में अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी जिससे सभी बच्चों को फायदा मिलेगा |