जानिए RBSE Board कक्षा 10वीं व 12वीं का Result किस दिन जारी होगा, राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम 23 मई 2022 तक जारी हो सकता है, जानिए आप किस प्रकार से अपना परिणाम चेक कर सकते हो |

जो भी छात्र राजस्थान बोर्ड से दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें काफी समय से दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का इंतजार है l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत 31 मार्च 2022 से हुई थी l वहीं दूसरी ओर 12वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत 24 मार्च 2022 से हुई थी l

RBSE 10th & 12th Board Result 2022

जानकारी के मुताबिक इस बार हर वर्ष की तरह ही लाखों बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे l 20 लाख से अधिक छात्रों ने Rajasthan Board Exams दिए थे l परीक्षा के संपूर्ण आयोजन के पश्चात छात्रों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है l

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट शाला दर्पण से तैयार होगा

हाल ही में ही राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित जानकारी मिली है l चलिए जान लेते हैं कि राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा का परिणाम किस दिन जारी किया जाएगा और दोनों ही कक्षा के छात्र अपना परीक्षा परिणाम किस प्रकार से चेक कर सकते हैं l

RBSE class 10th Result, Class 12th Result 2022 होगा इस दिन जारी

हाल ही में ही यह जानकारी प्राप्त हुई है कि राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द 23 मई 2022 को जारी कर दिया जाएगा l जो भी छात्र राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अब ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी l

वैसे तो 23 मई रिजल्ट आने की कोई ऑफिशियल तिथि नहीं है l लेकिन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई तक कभी भी परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है l

Rajasthan Open Board 10th & 12th Exam का Result 

अधिकारियों के मुताबिक राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में इस बार 20 लाख से भी अधिक छात्र शामिल हुए थे l इसलिए छात्रों की Answer Sheet को चेक करने में कुछ समय अधिक लगाया है l लेकिन अब पेपर चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है l अब सिर्फ रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है l

बोर्ड ने परीक्षकों को दी है कड़ी चेतावनी

जैसे ही हम सभी जानते हैं कि राजस्थान में कई परीक्षा ऐसी हैं, जो समय से पहले ही Leak हो जाती हैं या फिर आंसर शीट में हुए धांधली के मामले सामने आते रहते हैं l इसी के चलते बोर्ड के द्वारा पर परीक्षकों को यह पहले ही कड़ी चेतावनी दी गई है कि बिल्कुल सावधानी से और इमानदारी से छात्रों की उत्तर पुस्तिका चेक की जाए l

Rajasthan 8th Board Result 2022

छात्रों की उत्तर पुस्तिका चेक करने में यदि कोई परीक्षक लापरवाही करेगा, तो बोर्ड के द्वारा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी l

इस प्रकार से कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक

  • जो भी छात्र राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं और बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम चेक करना चाहता है, वह ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम चेक कर सकता है l

  • जानकारी के मुताबिक छात्र https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/, rajresults.nic.in website के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम Check कर पाएंगे l

  • सबसे पहले छात्र को Official वेबसाइट पर जाना है l राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर आपको कई विकल्प नजर आएंगे, जिसमें से रिजल्ट चेक करने के विकल्प पर आपको क्लिक करना है l

  • इस प्रकार से एक नया Page खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ व अन्य जानकारी भरनी होगी l

  • अंत में जब आप सबमिट कर देंगे, तो इस प्रकार से राजस्थान बोर्ड की कक्षाओं का परिणाम चेक कर सकते हैं l परीक्षा परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र ऑफिशल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं l