Rajasthan Open Board 10th & 12th Exam का Result जारी हुआ, Rajasthan State Open School ने कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम 28 दिसम्बर 2021 को जारी किया, 12वीं परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी |
जितने भी छात्र Rajasthan State Open School की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए थें, तो उन सभी छात्रों को केवल परीक्षा के रिजल्ट का ही इंतजार था। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका हैं क्योंकि हाल ही में यह सूचना मिली हैं कि Rajasthan State Open School की 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जितने भी छात्रों ने यह परीक्षाएं दी थी, तो अब वह आसानी से परिणाम देख सकते हैं।
पहली बार एक साथ जारी किया गया Rajasthan State Open School की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परिणाम
ऐसा पहली बार हुआ है कि Rajasthan State Open School की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन जारी किया गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम 28 दिसंबर 2021 को ही जारी किया गया हैं। जारी किए गए परिणाम के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम केवल 37.38% तथा 12वीं का परिणाम 64.31% रहा है।
10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम जारी करते हुए Education Minister BD Kalla ने यह कहा है कि राजस्थान राज्य की बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। इसीलिए इस साल 10वीं कक्षा में छात्रों का परिणाम 35.42% जबकि छात्राओं का परिणाम 39.27% रहा हैं। यदि 10वीं कक्षा के पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार देखा जाए, तो पिछले साल के मुकाबले छात्राओं के परिणाम में अबकी बार 2.67% का सुधार हुआ है।
12वीं कक्षा के रिजल्ट में भी छात्राओं ने किया है अच्छा प्रदर्शन
Education Minister BD Kalla ने बताया कि 10वीं कक्षा की तरह ही 12वीं कक्षा के रिजल्ट में भी छात्राओं के परिणाम में काफी सुधार आया है। 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम 61.67% रहा, जबकि छात्राओं का परिणाम 66.25% रहा हैं। इस परिणाम को देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले समय में राजस्थान राज्य की छात्राएं काफी तरक्की करेंगी, बस छात्राओं को थोड़े प्रोत्साहन की आवश्यकता हैं। यदि राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाए, तो वह इससे भी ज्यादा अच्छे अंक प्राप्त कर सकती हैं।
Rajasthan Police Constable Handwritten Notes
10वीं कक्षा के महिला तथा पुरुष वर्ग के Topper का नाम
Rajasthan State Open School की 10वीं कक्षा में महिला वर्ग में जोधपुर की Pooja Choudhary ने 84.40% अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया हैं। जबकि अजमेर की रहने वाली Bhavna Yadav ने 83% अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया।
10वीं कक्षा के पुरुष वर्ग में सिरोही के रहने वाले Mukesh Kumar ने 82.60% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया हैं। जबकि बूंदी निवासी Vinod ने 82% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
12वीं Class के महिला तथा पुरुष वर्ग के Topper का नाम
Rajasthan State Open School की 12वीं कक्षा में महिला वर्ग की जोधपुर निवासी Harsha ने 82.40% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि जोधपुर की ही Lakshmi ने 79.80% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
पुरुष वर्ग के Uday ने 84.20% अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि भीलवाड़ा के Anmol Joshi ने 80.80% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
Rajasthan State Open School की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम कैसे देखें
जो भी छात्र Rajasthan State Open School की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम देखना चाहते हैं, तो वह Rajasthan State Open School, Jaipur की Official Website के माध्यम से Board Exam के परिणाम देख सकते हैं।
जब छात्र Rajasthan State Open School की Official Website पर विजिट करेंगे, तो वहीं पर उन्हें result के नाम से एक Link दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने से आपके सामने अगला पेज खुलेगा और वहां पर आपको अपना Roll Number डालकर Submit करना होगा।
अब आपकी Screen पर रिजल्ट खुल कर आ जाएगा। फिर आप उस Result Download भी कर सकते हैं या फिर उसका Print भी निकलवा सकते हैं।
