रातो रात प्रसिद्ध हुई M.A. English चायवाली, MA English Chaywali एक लड़की ने चाय की दुकान शुरू की करि और रातों रात स्टार बन गई, MBA चाय वाले की कहानी से प्रेरित होकर टुकटुकी ने MA English चाय वाली के नाम से दुकान खोली, टुकटुकी Youtube चैनल भी चलाती है, M.A. English चायवाली के लिए लड़के रिश्ता भी भेज रहे है |
आपने MBA चायवाला के बारे में तो सुना ही होगा l क्या आपने MA English चाय वाली लड़की के बारे में सुना है l MBA चाय वाले की तरह अब M.A English चायवाली लड़की भी खूब सुर्खियों में है l यह लड़की रातों-रात प्रसिद्ध हो गई क्योंकि चाय की दुकान खोलने के पीछे इस लड़की की जो वजह है वह सभी को अच्छी लगी। M.A English चायवाली का नाम टुकटुकी है। इस लड़की ने अंग्रेजी में m.a. किया हुआ है l मगर डिग्री लेने के बावजूद भी टुकटुकी को कोई नौकरी नहीं मिली l बेरोजगारी के कारण टुकटुकी ने आत्मनिर्भर बनने के लिए हाबड़ा स्टेशन पर चाय की दुकान खोली है।
पहाड़ काटकर बनाई 3 किलोमीटर लंबी नहर
हावड़ा स्टेशन पर टुकटुकी ने खोली MA English वाली चाय की दुकान
टुकटुकी दास कोलकाता की रहने वाली हैं l इनके माता-पिता हमेशा ही इनसे कहते थे कि इन्हें मन लगाकर पढ़ाई करनी हैं। यदि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी तो आसानी से अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगी। इनके माता-पिता चाहते थे कि यह शिक्षिका बने। इसीलिए टुकटुकी ने कड़ी मेहनत से पढ़ाई की और अंग्रेजी में M.A. किया l मगर अंग्रेजी में M.A Degree प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने सरकारी नौकरी कि इच्छा में कई परीक्षाओं में प्रयास किया मगर यह सफल नहीं हो पाई। इसीलिए आखिर में इन्होंने स्टेशन पर चाय बेचने का फैसला किया l टुकटुकी ने हावड़ा स्टेशन पर चाय की दुकान खोली है। स्टेशन पर इनकी दुकान का बैनर दूर से ही दिखाई देता है, जिस पर हिंदी अंग्रेजी चाय वाली लिखा हुआ हैं।
Tarak Mehta Ka Chhota Chasma Team ने KBC मे मचाया धमाल

टुकटुकी के पिता एक वैन ड्राइवर है और इनकी माता एक छोटी सी करियाना की दुकान चलाती हैं। शुरुआत में तो इनके माता-पिता दोनों ही इनके चाय बेचने के विचार से बिल्कुल भी खुश नहीं थेl परंतु फिर टुकटुकी के माता-पिता ने भी सोच लिया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए यह काम करना जरूरी है।
MBA चाय वाले की कहानी से प्रेरित है टुकटुकी
टुकटुकी ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर ” MBA चायवाले ” की कहानी पढ़ी थी और उसी से प्रेरित होकर इन्होंने अपनी दुकान का नाम ” M.A English चायवाली रखा “। इनका मानना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता l इसीलिए उन्होंने एमबीए चाय वाले की तरह अपनी दुकान भी बिना झिझक के चलानी शुरू कर दी। टुकटुकी ने बताया कि शुरुआत में तो उन्हें काफी मुश्किलें हुई l मगर अब उन्हें काम करने में किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं आती l अब वह स्टेशन पर चाय और नाश्ता बेचती है।
टुकटुकी चलाती है अपना यूट्यूब चैनल
टुकटुकी ने बताया कि चाय की दुकान के साथ-साथ वह Youtube Channel भी चलाती हैं और उनकी बहुत सी वीडियो वायरल भी हो चुकी हैं। टुकटुकी नें अपनी वीडियो में बताया था कि जबसे मैं वायरल हुई हूं तो तब से बहुत से लोग मुझसे मिलने भी आते हैं और मुझे Motivate भी करते हैं। सभी लोग इनसे कहते हैं कि उन्होंने अपने खुद के पैरों पर खड़ा होकर बहुत ही अच्छा कार्य किया हैं।
5 खिलाड़ी IPL Mega Auction 2022 से पहले खरीद लिए जाएंगे
जब शुरुआत में टुकटुकी ने यह कार्य शुरू किया था तो उसमें तो इनके माता-पिता को लगता था कि अब तो टुकटुकी की शादी भी नहीं होगी। क्योंकि कोई भी लड़का चाय बेचने वाली लड़की से शादी नहीं करना चाहेगा l मगर अब बिल्कुल इससे उल्टा हो रहा हैं। जब से टुकटुकी प्रसिद्ध हुई हैं तो तभी से ही इनके घर में लगातार रिश्ते आ रहे हैं और अब तो टुकटुकी से शादी करने वाले लड़कों की भी लाइन लगी हैं। क्योंकि लड़के भी ऐसी लड़की से जरूर शादी करना चाहेंगे जो कि आत्मनिर्भर हैं।
