RAS Bharti 2021 में दूसरे राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों को मिलेगा नए नियमों का फायदा, RPSC ने RAS भर्ती 2021 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है, RAS भर्ती विज्ञापन के अनुसार भूतपूर्व सैनिकों को विशेष कोटे का लाभ दिया जाएगा |

हम सभी जानते ही हैं कि राज्य सरकार के द्वारा जब भी कोई भर्ती निकाली जाती है, तो उस में बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाता है | किसी भी भर्ती में जब राज्य के बाहर से उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किया जाता है, तो उन सभी उम्मीदवारों को अनारक्षित सीटो पर फाइट करनी होती है |

उनका चयन अनारक्षित सीटों पर किया जाता है | हाल ही में ही राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती 2021 में दूसरे राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों के लिए राहत भरी खबर दी है | RAS 2018 की अधिसूचना जब जारी की गई थी तो यह कहा गया था, की राजस्थान सिविल सेवा नियम 1988 के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं अधीनस्थ विभाग में भर्ती के अंतर्गत सिर्फ राजस्थान के भूतपूर्व सैनिकों को ही विशेष कोटे का लाभ मिलेगा |

परंतु RAS 2021 की अधिसूचना में कुछ अलग ही कहा गया है, इसी कारण बहुत उम्मीदवारों में उलझन बनी हुई है, कि इस बार बाहरी राज्य के भूतपूर्व सैनिक को राजस्थान में विशेष कोटे के अंतर्गत आवेदन करने का मौका दिया जाएगा या नहीं | आइए जानते हैं कि RAS Bharti 2021 में दूसरे राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों का पूरा मामला क्या है |

अन्य राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों को भी मिलेगा कोटे का फायदा

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा हाल ही में ही आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती 2021 की अधिसूचना 12 जुलाई 2021 को जारी कर दी गई है | यह भर्ती 900 से अधिक पदों पर निकाली गई है | RAS 2021 की अधिसूचना में बिंदु संख्या आठ में यह कहा गया है, कि ऐसे भूतपूर्व सैनिक जो दूसरे राज्यों के हैं उन्हें भी राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती में राजस्थान भूतपूर्व सैनिक के विशेष कोटे का लाभ दिया जाएगा |

इसका मतलब यह हुआ कि अब दूसरे राज्य के भूतपूर्व सैनिक भी फॉर्म में भूतपूर्व सैनिक भरकर कोटे का लाभ उठा पाएंगे | राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा यह कहा गया है, कि इस संबंध में क्रमिक विभाग के साथ दोबारा चर्चा की जाएगी चर्चा में जो भी निर्णय निकलेगा वह बता दिया जाएगा | फिलहाल तो यह नियम है कि दूसरे राज्यों के भूतपूर्व सैनिक भी अब RAS 2021 में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिए जाने वाले विशेष कोटे का लाभ ले पाएंगे |