RPSC RAS भर्ती 2021 का 988 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती 2021 के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है, स्नातक पास अभ्यर्थी 28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकेंगे, RSPC RAS के लिए ऑनलाइन आवेदन करे-https://rpsc.rajasthan.gov.in/

RAS Recruitment 2021: भारत का चाहे कोई भी राज्य हो हर राज्य में हर वर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है | चाहे कोई वैकेंसी केंद्र की हो या फिर राज्य स्तर की वैकेंसी सभी विधार्थी बढ़-चढ़कर इन परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं | पिछले कुछ वर्षों से प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए युवाओं का रुझान काफी बढ़ चुका है |

ऐसे विधार्थी जो राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनके लिए हाल ही में ही राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी गई है | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | आइए जानते हैं, कि RPSC RAS Recruitment 2021 कितने पदों पर निकाली गई है और RAS 2021 Selection Process क्या होगी |

RPSC RAS भर्ती 2021 में निकले पदों की जानकारी देखे-

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2021 के तहत दो डिपार्टमेंट में भर्ती निकाली गई है | राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ संयुक्त परीक्षा 2021 के 988 पदों पर भर्ती निकाली गई है | आइए जानते हैं कि किस डिपार्टमेंट में कितने पदों पर भर्ती होगी |

Department

पद

राजस्थान अधीनस्थ सेवा 

625 पद

राजस्थान स्टेट सर्विस 

363 पद

कुल पद

988

RPSC में निकली RAS भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी-

आइए जानते हैं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है |

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है | यदि कोई ऐसा उम्मीदवार जो स्नातक अंतिम वर्ष में है वह भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकता है | परंतु विधार्थी को मुख्य परीक्षा से पहले अपनी स्नातक उत्तीर्ण करने अनिवार्य होगी | यदि कोई ऐसा विधार्थी है, जिसने राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2021 की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, परंतु उसके पास स्नातक की डिग्री नहीं है | ऐसे विद्यार्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे | स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 से पहले आना चाहिए |

राजस्थान RAS पदों के लिए आयु सिमा-

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा एवं न्यूनतम आयु निर्धारित की गई है | यदि कोई उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है, तो उसे राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित नियमावली के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी |

न्यूनतम आयु (01 जनवरी 2022) को

21 वर्ष

अधिकतम आयु (01 जनवरी 2022) को

40 वर्ष

नियमावली के आधार पर आयु सीमा में छूट का विवरण

राजस्थान राज्य के SC, ST, OBC, EWS पुरुष उम्मीदवार के लिए आयु सीमा में अधिकतम छूट

5 वर्षों की छूट

राजस्थान राज्य के SC, ST, OBC, EWS महिला उम्मीदवार के लिए आयु सीमा में अधिकतम छूट

10 वर्षों की छूट

Note : ऐसी महिलाएं जो विधवा है या फिर तलाकशुदा है ऐसी महिलाओं के लिए अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है |

अराजपत्रित कर्मचारी-दिनांक 01 जनवरी 2022 को 25 वर्ष की आयु प्राप्त कर चूका हो, परन्तु 45 वर्ष का नहीं हुआ हो |

Application Fee For RAS Recruitment 2021: 

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अंतर्गत राजस्थान प्रशासनिक भर्ती 2021 के लिए आवेदन शुल्क नियमित रूप से इस प्रकार है l

कैटेगरी

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क

350

ओबीसी अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क

250

एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क

150

RPSC RAS भर्ती 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ-

राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती 2021 के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख एवं आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख निम्नलिखित रूप से इस प्रकार है |

आवेदन शुरू होने की तिथि

28 जुलाई 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि

27 अगस्त 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

27 अगस्त 2021

परीक्षा तिथि

अभी घोषित नहीं की गई

Selection Process Of RAS Recruitment 2021

राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2021 में यदि आप अपना चयन सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आपको तीन चरणों को पास करना होगा | सबसे पहले उम्मीदवार को प्राथमिक परीक्षा को पास करना होगा | जो उम्मीदवार आरएएस प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लेगा, वही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होगा |मुख्य परीक्षा क्वालीफाई करने के पश्चात उम्मीदवार को साक्षात्कार देना होगा | अंत में मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिस विद्यार्थी का नाम लिस्ट में होगा वह आरएएस के पद पर चयनित कर लिया जाएगा |

How To Apply For RPSC RAS Recruitment 2021

यदि आप भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती 2021 को पास कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, तो आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं |

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है | ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको Apply Online पर क्लिक करना होगा | इसके पश्चात आवेदन कर्ता को एसएसओ पोर्टल से Login करने के पश्चात Citizen Apps में रिक्वायरमेंट पोर्टल ऑप्शन का चयन करना होगा |

20/07/2021 – Advertisement 03/2021-22 for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. Exam – 2021

RPSC Application Portal Selection

रिक्वायरमेंट पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं | सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के पश्चात एवं आवेदन शुल्क जमा कराने के पश्चात आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा |