राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2020-21 के आवेदन, उच्च शिक्षा छात्रवृति के आवेदन 29 October 2020 से 31 January 2021 तक भरे जायेंगे, Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2020, राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति के लिए पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी देखे, Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana की जानकारी hindi में देखे|

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2020-21 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी|राजस्थान सरकार द्वारा उच्च शिक्षा छात्रवृति के आवेदन हेतु विज्ञप्ति वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है|

राजस्थान स्थित राजकीय/ निजी महाविधालय/ विश्वविधालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं से Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है| यह आवेदन सत्र 2020-21 में अध्यनरत विधार्थियों के लिए है|

Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship 2020-21

राजस्थान अनुप्रति योजना 2020 स्कॉलरशिप (1 लाख) आवेदन एवं योग्यता

राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा योजना 2020-21 से संबंधित अन्य जानकारी जैसे-आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजना में मिलने वाली राशि के बारे में जानने के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े|

Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana की जानकारी देखे-

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा योजना का शुभारंभ राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किया गया था | इस योजना के तहत जिन विधार्थियो के राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की उच्च माध्यमिक परीक्षा वरीयता सूची में प्रथम एक लाख तक स्थान प्राप्त किये है,

उन विधार्थियो को सरकार द्वारा 5000 रूपये (500 रूपये प्रतिमाह ) वार्षिक छात्रवृति आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी |यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको योजना की जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है|

Scheme Name

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना

Department

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर (Rajasthan Education Department)

सत्र का नाम

2020-21

Benefits

Scholarship

योजना में राशि दी जाती है

5000 रूपये वार्षिक (500/- प्रतिमाह)

Beneficiary

Citizen of Rajasthan

पात्रता

12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक होना चाहिए|

Mode of Application

Online

Status

Active

Type of Scheme

State Govt Scheme

Official Website

http://hte.rajasthan.gov.in

पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी देखे-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana के लिए आवशयक पात्रता एवं दस्तावेजों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी बता रही है | अगर आप निम्नलिखित अर्हता रखते हो तो ही आवेदन करे | अन्यथा आपका आवेदन निरस्त भी हो सकता है|

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Form 2020-21

शैक्षणिक योग्यता/पात्रता

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए | इसके अलावा वरीयता सूची में एक लाख विधार्थियों में स्थान प्राप्त होना अनिवार्य है|

  • विधार्थी का किसी राष्ट्रीय बैंक में खाता होना अनिवार्य है |

  • आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय ढ़ाई लाख या उससे कम होनी चाहिए|

  • Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana में आवेदन करने वाला आवेदक भारत सरकार द्वारा जारी किसी और छात्रवृति का लाभ नहीं ले रहा हो |

  • योजना का लाभ लेने वाला विधार्थी राजस्थान का निवासी होना आवश्यक है|

दस्तावेजों की सूची देखे-

Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास निम्लिखित दस्तावेज होना चाहिए|

Rajasthan Samaj Kalyan Vibhag Scholarship 

  • आधार कार्ड |

  • बैंक खाता |

  • 10वी तथा 12वी पास का प्रमाण पत्र |

  • भामाशाह कार्ड |

  • मोबाइल नंबर |

  • पासपोर्ट साइज फोटो |

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा योजना के लिए ऐसे आवेदन करे-

अगर आप Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2020-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो तो, इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ आवश्यक स्टेप बता रही है| जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे|

सबसे पहले आप आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की वेबसाइट को विजिट करे-https://hte.rajasthan.gov.in/

उसके बाद में आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा|

होम पेज पर आपके सामने छात्रवृति का विकल्प दिखाई देगा, आप इस विकल्प पर क्लिक करे |

दिए गए विकल्प में आपसे पूछा जायेगा कि आप पहली बार पंजीकरण कर रहे हो या फिर पहले से पंजीकृत हो |

अगर आप पहली बार पंजीकृत करने वाले हो तो, आप Register बटन पर क्लिक करे, अन्यथा आप Login करे |

एसएसओ आईडी को लॉगिन करने के बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा |

आवेदन फॉर्म में पूछी गई आवशयक जानकारी आप भली-भांति भरे |

उसके बाद आप सब्मिट बटन पर क्लिक करे |