राजस्थान ट्रांसजेंडर उत्थान कोष विज्ञप्ति जारी हुई, Social Justice and Empowerment Department Rajasthan द्वारा Transgender Community विज्ञापन जारी किया गया, जानिए Transgender Community के लोगों को क्या-क्या फायदा मिल सकेगा |
राजस्थान सरकार के द्वारा हर मुमकिन कोशिश की जा रही है कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पढ़ें l इसीलिए राज्य सरकार के द्वारा पिछले कुछ समय में कई सरकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है l राज्य सरकार के द्वारा हर वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में काम किया जा रहा है l
हाल ही में ही मान्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा ट्रांसजेंडर उत्थान कोष के लिए Official विज्ञप्ति जारी कर दी गई है l यह विज्ञप्ति 20 जून 2022 को जारी की गई है l विज्ञप्ति जारी होने से Transgender Community के लोगों को आगामी समय में बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है l
इलेक्ट्रिक स्कूटर का Registration नहीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए 10 Crore के बजट की घोषणा की गई थी l जिसके लिए हाल ही में ही ट्रांसजेंडर उत्थान कोष का गठन किया जा चुका है l इस ट्रांसजेंडर उत्थान कोष के जरिए transgender community के लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी और इसके अलावा भी कई अन्य सुविधाएं दी जाएंगी l
चलिए जान लेते हैं कि राज्य सरकार के द्वारा ट्रांसजेंडर उत्थान कोष से संबंधित जारी विज्ञप्ति में क्या महत्वपूर्ण बातें शामिल की गई हैं l
ट्रांसजेंडर उत्थान कोष के जरिए transgender community के लोगों को मिलेंगे यह फायदे
चलिए जान लेते हैं कि ट्रांसजेंडर उत्थान कोष के गठन के पश्चात ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों को अब क्या-क्या Benefits मिलने वाले हैं l
रोजगार या व्यवसाय
Transgender Community के लोगों को समुदाय में वह स्थान नहीं मिल पाता है जिसके वह असली हकदार है l बहुत बार ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों को रोजगार मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है l इसी परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार या व्यवसाय करने के लिए transgender community के लोगों की मदद की जाएगी l
Mist Fan Cooler Water Mist Fan देगा गर्मी में भी सर्दी का अहसास
ट्रांसजेंडर उत्थान कोष के अंतर्गत व्यवसाय स्थापित करने में कुल लागत का 25% अथवा अनुदान राशि ₹50000 में से जो भी कम होगा, उसका भुगतान सरकार के द्वारा किया जाएगा l
चिकित्सा
जो भी व्यक्ति अपना लिंग परिवर्तन करवाना चाहता है, उसकी सर्जरी सरकार के द्वारा अपने खर्चे पर करवाई जाएगी l Sex Reassignment Surgery में जितना भी खर्चा आएगा, वह खर्चा अथवा 2.5 लाख रुपए जो भी कम होगा उसका भुगतान राज्य सरकार के द्वारा खुद किया जाएगा l
शिक्षा
राज्य सरकार के द्वारा पूर्व मैट्रिक एवं उत्तर मैट्रिक विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक से उच्च/तकनीकी शिक्षा हेतु शिक्षण संस्थानों के माध्यम से यदि प्रस्ताव पास होता है, तो ट्रांसजेंडर छात्र के लिए छात्रवृत्ति, अनुरक्षण भत्ता, फीस का पुनर्भरण और निवास स्थान से संबंधित खर्चा राज्य सरकार करेगी l
राज्य सरकार की ओर से ट्रांसजेंडर छात्र को आर्थिक सहायता दी जाएगी I
व्यवसायिक प्रशिक्षण
जो भी ट्रांसजेंडर व्यवसायिक प्रशिक्षण लेना चाहता है, उसे राज्य सरकार की ओर से Free में व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा l transgender community को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, अन्य मान्यता प्राप्त संस्था से व्यवसाय के तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा l
पुराना फ्रीज भी केवल 150 रुपए में हो जाएगा बिल्कुल नया
व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलवाने के पश्चात एक Course करने के लिए ₹5000 प्रति माह आर्थिक सहायता भी की जाएगी l इसके अलावा दो कोर्स करने के लिए अधिकतम 3 माह तक राशि प्रदान की जाएगी l
काउंसलिंग की व्यवस्था
अक्सर यह देखा गया है कि ट्रांसजेंडर को अन्य लोगों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है l transgender community के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था भी राज्य सरकार के द्वारा की जाएगी l विभिन्न समस्याओं के निस्तारण, मार्गदर्शन हेतु काउंसलिंग राज्य के कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग स्तर पर की जाएगी l
Symphony ने लांच किया Portable Cooler
इसके लिए काउंसलर की व्यवस्था भी की जाएगी l जो भी लोग transgender community से संबंधित है, उनके लिए खुशखबरी की बात है कि राज्य सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है l ट्रांसजेंडर उत्थान कोष से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या विभाग की Official Website पर भी विजिट कर सकते हैं l जहां से आपको पूरी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी l
