50-60 KM की रफ्तार होने के बावजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर का Registration नहीं, जयपुर की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे है इलेक्ट्रिक स्कूटर, Electric Scooters का रजिस्ट्रेशन है जरूरी, इस प्रकार के वाहनों का नहीं होता है रजिस्ट्रेशन
अब से पहले भारत में जितने भी Electric Scooter हैं तो उनको लेकर बहुत से नियम भी बनाए गए हैं। जब भी कोई कंपनी Electric Scooter बनाती हैं, तो इन सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए ही बनाती है। अब जैसे-जैसे पेट्रोल महंगा हो रहा है तो उसी के साथ साथ भारतीय कंपनियों के अतिरिक्त अन्य विदेशी कंपनियां भी भारत में अपने नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही हैं। इन स्कूटर्स को हर एक व्यक्ति के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा हैं।
Electric Scooter का Launch होने से पहले ही खुलासा हुआ
इनमें से अधिकतर Electric Scooter गैरकानूनी तरीके से बेचे जा रहे हैं, क्योंकि भारत सरकार के नियमों के अनुसार बिना रजिस्ट्रेशन वाले Electric Scooters की स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। परंतु अब जो स्कूटर बेचे जा रहे हैं उनकी स्पीड काफी ज्यादा है जिस वजह से इस प्रकार के वाहनों को गैरकानूनी माना जा रहा हैं। आगे हम आपको इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हैं कि आखिरकार उन्हें गैरकानूनी क्यों कहा जा रहा हैं।
जयपुर की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के चल रहे हैं, अधिकतम स्पीड के इलेक्ट्रिक स्कूटर
• हाल ही में इस बात पर चर्चा की जा रही है कि जयपुर की सड़कों पर दिन प्रतिदिन Electric Scooter’s की गिनती बढ़ती ही जा रही है। इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सबसे ज्यादातर Electric Scooters विदेशी कंपनियों के हैं जो 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं।

• जबकि भारत सरकार के नियमों के अनुसार Electric Scooters से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक क्षमता के नहीं होने चाहिए। यदि वह इससे अधिक क्षमता के हैं तो उनका Registration जरूरी होता हैं।
Ola Electric द्वारा फ्री में दी जा रही हैं Electric Scooter
• जयपुर सहित राजस्थान के अन्य इलाकों में तो इससे बिल्कुल विपरीत ही देखा जा रहा है कि, इस प्रकार के वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे हैं। यह बिल्कुल गैरकानूनी है इसीलिए इन वाहनों को लेकर विचार किया जा रहा है।
विदेशी कंपनियों के द्वारा गैरकानूनी तरीके से बेचे जा रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर
• भारतीय कंपनियों के द्वारा तो जितने भी Electric Scooters से बनाए जाते हैं, तो वह रजिस्ट्रेशन मुक्त तो होते हैं लेकिन वह वाहन 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से अधिक नहीं होते हैं।
Tata Sierra Electric Car के लिए Booking Start हुई
• परंतु जिन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को विदेशी कंपनियों के द्वारा गैरकानूनी तरीके से बेचा जा रहा हैं, तो वह 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। जबकि किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का Registration भी नहीं हैं।
Latest Feature के चलते, तोड़े जा रहे हैं सभी नियम
• इस बात को हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही हैं, तो उसी के साथ-साथ हर एक ग्राहक भी अपग्रेड हो रहा है जिसके चलते वह Latest Features की डिमांड हैं। इसी वजह से लेटेस्ट फीचर्स की आड़ में ही विदेशी कंपनियां बड़ी ही आसानी से गैर कानूनी तरीके से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेच रहीं हैं।
• आज के समय में सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इसीलिए हर एक कंपनी एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ Electric Scooters लॉन्च कर रही है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहे हैं।
Maruti Suzuki लॉन्च कर रही हैं 7 सीटर गाड़ियां
• ग्राहक इस बात को नहीं सोच रहे हैं कि Latest Features की आड़ में कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड बढ़ा कर भारत सरकार के नियमों से समझौता कर रहीं हैं।
इस प्रकार के वाहनों का नहीं होता, रजिस्ट्रेशन
• इलेक्ट्रिक वाहन की गति 25 किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• वाहनों में 0.25 किलोवाट से कम कि 30 मिनट शक्ति वाली Electric Motor ही होनी चाहिए।
• वाहन का वजन बैटरी को छोड़कर 60 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि वाहन का वजन इससे ज्यादा है तो Registration अनिवार्य हैं।
• इलेक्ट्रिक वाहनों में आगे की तरफ एक सफेद तथा पीछे की तरफ लाल Retro Reflector लगा होना चाहिए।
• यदि कोई पेडल युक्त वाहन है और उसमें अतिरिक्त सहायक इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई हैं, तो उस मोटर की सहायता से वाहन 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से नहीं चलना चाहिए।
0.25 किलो वाट तक होनी चाहिए, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी
• नियमों के अनुसार 0.25 किलोवाट से कम की बैटरी वाले वाहनों को Registration की आवश्यकता नहीं होती है। परंतु जयपुर में जो Electric Scooter रहे हैं उनकी बैटरी 2 से 2.50 किलोवाट तक की है। इसी वजह से वह 4 से 5 घंटे में चार्ज होकर 100 किलोमीटर की दूरी तक आसानी से चल पाते हैं।
जानिए टाटा Blackbird SUV गाड़ी के Features और माइलेज की जानकारी
• इसके अतिरिक्त जो वाहन RTO Registration के साथ बेचे जा रहे हैं, तो उनकी अधिकतम स्पीड 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की है जो कि एक बार चार्ज होकर 100 से 120 किलोमीटर तक भी आसानी से चलते हैं।
