Rajasthan सरकार भर्ती परीक्षा के मापदंड में परिवर्तन करने की तैयारी में, प्रतियोगिता परीक्षाओ में आवेदन के अनुसार परीक्षार्थी शामिल नहीं होने से सरकार को काफी नुकसान होता है, Expert के अनुसार भर्ती परीक्षा में आवेदन के अनुसार की आयोजन की तैयारी करनी पड़ती है, भर्ती परीक्षा से संबंधित नए नियम जल्द जारी होंगे |
राज्य सरकार के द्वारा बेरोजगारी दूर करने के लिए अलग-अलग विभाग में भर्ती निकाली जाती हैं l हर वर्ष विभाग में खाली पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षाएं भी समय से आयोजित की जाती हैं l हर भर्ती में कुल सीट से कई ज्यादा उम्मीदवारों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिए जाते हैं l लेकिन सरकार के आंकड़ों के अनुसार हर परीक्षा में 100 फ़ीसदी उम्मीदवार शामिल नहीं होते हैं l
Rajasthan Police Constable Handwritten Notes
जब भी किसी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं तो भरे गए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा के दिन उम्मीदवार की उपस्थिति में काफी अंतर होता है l पिछले कई वर्षों की परीक्षाओं के आंकड़ों के अनुसार हर परीक्षा में 15 % से 20 % तक उम्मीदवार आवेदन करने के पश्चात भी परीक्षा में शामिल ही नहीं होते हैं l

एक्सपर्ट के मुताबिक भर्ती परीक्षा के आवेदन फॉर्म के आधार पर ही करनी पड़ती है परीक्षा आयोजन की तैयारी
सरकार का यह कहना है कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े एक्सपर्ट का यह मानना है कि परीक्षा में उम्मीदवारों के शामिल ना होने के कारण सरकार को काफी नुकसान हो रहा है l एक्सपर्ट की मानें तो जब भी किसी परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म शुरू किए जाते हैं तो कुछ समय पश्चात ही परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू की जाती हैं l
Board ने जारी किया NTPC Result Notice & CBT 2 Schedule
हर परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र, परीक्षा पेपर और अन्य मॉनिटरिंग संबंधी तैयारियां की जाती हैं l यदि सरकार को पहले ही यह पता चल जाए कि किस परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं तो उसी के हिसाब से तैयारियां की जा सकती है l परीक्षा केंद्र निर्धारण, मॉनिटरिंग और परीक्षा पेपर को बनवाने के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए सरकार को काफी खर्चा करना पड़ता है l
पटवारी भर्ती परीक्षा, आरएएस भर्ती परीक्षा और रीट परीक्षा 2021 में लाखों की संख्या में उम्मीदवार रहे हैं अनुपस्थित
राज्य में वर्ष 2021 काफी महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि वर्ष 2021 में पटवारी भर्ती परीक्षा, आरएएस भर्ती परीक्षा और रीट परीक्षा 2021 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था l इन तीनों ही भर्ती में लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था l लेकिन आवेदन संख्या और उम्मीदवारों की उपस्थिति की संख्या में काफी बड़ा अंतर देखने को मिला है l
Nisha Grewal केवल 23 साल की उम्र में बनी IAS Officer
जिस वजह से सरकार को काफी नुकसान भी हुआ है l परीक्षा विशेषज्ञ और अन्य अधिकारियों का यह कहना है कि यदि उन्हें पता होता कि इतनी अधिक संख्या में उम्मीदवार अनुपस्थित रहने वाले हैं तो सरकार के द्वारा पहले ही उसी आधार पर परीक्षा केंद्र बनवाए जाते l मॉनिटरिंग के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उसी हिसाब से की जाती l आइए जानते हैं कि इन तीनों परीक्षा में वर्ष 2021 में कितने उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे l
परीक्षा | परीक्षा के लिए कुल आवेदन | परीक्षा में उम्मीदवारों की उपस्थिति | परीक्षा में अनुपस्थिति का प्रतिशत |
पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 | 1562995 | 1041345 | 34.38 % |
1651812 | 1404040 | 15 % | |
648181 | 320034 | 50.63 % |
राज्य सरकार भर्ती परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित मापदंड में कर सकती है परिवर्तन
RPSC के पूर्व अध्यक्ष RD सैनी और राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद सिंह का कहना है कि हर वर्ष सभी परीक्षाओं में उम्मीदवारों की अनुपस्थिति होने के कारण सरकार को भर्ती परीक्षा के आयोजन से संबंधित मापदंडों में ही परिवर्तन करना चाहिए l उनका यह कहना है कि जब भी किसी भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उससे एक या डेढ़ महीने पहले बोर्ड के द्वारा विद्यार्थियों से एक विकल्प भरवाना चाहिए l उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहता है या नहीं इसके बारे में जानकारी उम्मीदवार से पहले ही ले लेनी चाहिएl
Rajasthan में Technical Helper के 1512 पदों पर भर्ती होगी
यदि ऐसा नया सिस्टम लागू हो जाता है तो परीक्षा का आयोजन करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी l परीक्षा आयोजन प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी l सरकार को हर भर्ती परीक्षा के लिए कम Exam Center बनाने होंगे और जिससे मॉनिटरिंग करना पहले के मुकाबले में काफी आसान हो सकता है l सरकार के द्वारा इस विषय में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है l हो सकता है आने वाले समय में भर्ती परीक्षा के आयोजन संबंधित मापदंड में कुछ परिवर्तन किया जाए l
