Haryana की Nisha Grewal केवल 23 साल की उम्र में बनी IAS Officer, हरियाणा की निशा ने पहली बार में में UPSC Exam में 51वीं रैंक हासिल की, निशा के दादा जी ने बचपन से ही IAS की तैयारी करवाई, Nisha Grewal ने UPSC की तैयारी करने वाले Candidates को दी सलाह |
आपने बहुत से लोगों की Success Story सुनी होगी जो दूसरे लोगों से काफी अलग होती है। एक कहावत तो हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं कि जो लोग मेहनत करते हैं, तो उन्हें कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसी ही कहानी हरियाणा राज्य के भिवानी शहर की रहने वाली निशा की भी है, जो सिर्फ 23 साल की उम्र में IAS Officer बन चुकी है।
UPSC Exam को भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने में बहुत से उम्मीदवारों को तो 5 से 6 साल का समय भी लग जाता है l मगर कुछ उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं जो पहली बार में ही UPSC Exam को पास करके दूसरे उम्मीदवारों के लिए भी प्रेरणा बन जाते हैं। ऐसी ही कहानी निशा अग्रवाल की भी है जिसने दिन रात मेहनत करके एक ही बार में यूपीएससी की परीक्षा को पास किया और आज वह IAS Officer हैं।
वर्ष 2020 में पहली ही बार में UPSC Exam करके हासिल की 51 वीं रैंक
IAS Nisha Agarwal का आईएएस बनने तक का सफर बहुत ही कठिन रहा है। निशा हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के बामला गांव की रहने वाली हैं l इनके दादा Retired Maths Teacher, पिता Electricity Department में Assistant Sub Station Incharge है तथा माता Housewife है। निशा के घर का माहौल बचपन से ही ऐसा था जो उसे पढ़ाई की ओर आकर्षित करता था l इसीलिए निशा बचपन से ही मन लगाकर पढ़ाई करती थी। निशा वर्ष 2020 में पहली बार UPSC Exam में शामिल हुई थी और पहली बार में ही इन्होंने परीक्षा को पास करके 51 वीं रैंक हासिल की।
UPSC IAS की तैयारी कैसे करें
दादा नें करवाई बचपन से ही IAS बनने की तैयारी
निशा में इंटरव्यू के दौरान बताया कि आज उनके आईएएस बनने का पूरा श्रेय उनके दादा राम फल को जाता है। जैसा कि हमने बताया कि निशा के दादा रिटायर्ड गणित अध्यापक हैं जोकि बचपन से ही निशा को गणित के साथ-साथ हर एक विषय अच्छे से पढ़ाते थे। जब निशा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी तो स्कूल में जिस क्लास में निशा थी, तो उनके दादा उस क्लास के साथ-साथ निशा को अगली क्लास का सिलेबस भी पढ़ाते थे। इसीलिए जब कक्षा में कुछ भी पूछा जाता था तो निशा सबसे पहले उस प्रश्न का जवाब दे देती थी। अपने दादा की सहायता की वजह से निशा बचपन से ही पढ़ाई में अब्बल थी l इसीलिए उसे किसी भी विषय को पढ़ने में ज्यादा समस्या नहीं हुई।

निशा ने बताया कि 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के Miranda House Women’s College से 2019 में राजनीतिक विज्ञान में B.A. पास कर ली थी। इसके पश्चात निशा तुरंत ही UPSC की परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी। फिर निशा वर्ष 2020 में पहली ही बार में UPSC Exam में 51 वीं रैंक हासिल करके दूसरे सभी उम्मीदवारों के लिए मिसाल बन गई।
UPSC Exam की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को दी निशा ने यह सलाह
जो भी उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो उन सभी उम्मीदवारों को निशा ने यह सलाह दी है कि, जब किसी भी उम्मीदवार को लगता है कि वह किसी विषय में कमजोर है तो उसे बेझिझक होकर उससे विषय की ट्यूशन रख लेनी चाहिए। फिर अधिक से अधिक समय उस विषय की तैयारी करने में लगाना चाहिए।
IAS बुजुर्ग किसान के साथ सड़क पर ही बैठ गया
IAS Nisha का यह भी कहना है कि हमें परीक्षा की तैयारी करने के लिए गुरु की आवश्यकता पड़ती हैं l क्योंकि गुरु ही हमें परीक्षा की अच्छी तैयारी करवा सकता हैं। इसीलिए आप किसी अच्छे coaching center से coaching भी प्राप्त कर सकते हैं ताकि आप upsc exam की अच्छे से तैयारी कर सकें।
