Police Constable भर्ती समेत कई भर्तियों के परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, राजस्थान में सीनियर सेकेंडरी लेवल की 7 भर्तियों में नौकरी के लिए CET परीक्षा देना जरूरी हुआ, CET परीक्षा की वैलिडिटी 1 साल के लिए मान्य होगी |

Police Constable Bharti होगी अब CET के आधार पर, CET की वैलिडिटी अब होगी 1 वर्ष की, सीनियर सेकेंडरी लेवल की 7 भर्तियों में सीईटी शामिल, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई चयन बोर्ड को I

चाहे भर्ती किसी भी राज्य की हो धांधली के मामले तो सामने आते ही रहते हैं l लेकिन राजस्थान में पिछले कुछ सालों से प्रत्येक भर्ती में धांधली के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण युवाओं का काफी नुकसान भी हो रहा है l हाल ही में ही प्रदेश में आयोजित हुई Rajasthan Police Constable Bharti 2022 की परीक्षा में भी पेपर लिक का मामला सामने आया है, जिसके कारण अब सरकार की मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है l

Common Eligibility Test से बेरोजगारों को मिलेगी राहत

क्योंकि यह मामला एक भर्ती का नहीं है, प्रदेश की हर भर्ती में पेपर लिक का मामला सामने आ रहा है l इसी समस्या को देखते हुए सरकार के द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती और अन्य कई भर्तियों से संबंधित फैसला लिया गया है l यदि आप भी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर जानना जरूरी है l

Rajasthan Police Exam me bhi CET pas karani hogi

चलिए जान लेते हैं कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल समेत अन्य विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के पैटर्न में किस प्रकार से परिवर्तन किया गया है और राजस्थान CET से संबंधित नई जानकारी क्या है l

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन लेने के लिए अब पास करनी होंगी दो परीक्षाएं

प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के Paper Leak मामले के कारण हाल ही में ही सरकार ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में परीक्षा पैटर्न से संबंधित बदलाव करने का निर्णय लिया है l जानकारी के मुताबिक अब राजस्थान पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए युवाओं को दो परीक्षाएं पास करनी होगी l

RSMSSB Lab Assistant Handwritten Notes की PDF 

सबसे पहले तो राजस्थान CET की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा l जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा l यानी जो छात्र सीईटी परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे उन्हें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा l सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए यह निर्णय लिया है l

इसी के साथ-साथ राजस्थान में पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाने की जिम्मेदारी जिला मुख्यालय की होती थी l लेकिन हाल ही में ही परिवर्तन के पश्चात अब राजस्थान चयन बोर्ड के द्वारा Police Constable भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा l

CET की वैलिडिटी में भी किया गया परिवर्तन

सरकार के द्वारा सीईटी यानी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से संबंधित भी एक अहम फैसला लिया गया है l सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट रुप से जानकारी दे दी गई है कि Rajasthan CET New Validity अब 1 वर्ष होगी l

RSMSSB VDO Mains के Handwritten Notes की PDF

पहले सीईटी की वैलिडिटी 3 वर्ष थी जिसे सरकार ने अब नोटिस जारी करके 1 वर्ष कर दिया है l यानी अब हर वर्ष सीईटी परीक्षा पास करनी होगी l

सीनियर सेकेंडरी लेवल की भर्तियां होंगी, अब CET के आधार पर

सरकार के द्वारा सीनियर सेकेंडरी लेवल की भर्तियों को भी सीईटी के आधार पर करवाने का निर्णय लिया गया है l सचिवालय सेवा के लिपिक ग्रेड द्वितीय, अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा के लिपिक ग्रेड द्वितीय, वनपाल भर्ती,

REET Level-2 Handwritten Notes की PDF

छात्रावास अधीक्षक, आबकारी अधीनस्थ सेवा के जमादार ग्रेड द्वितीय पद और राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों को मिलाकर कुल 7 भर्तियों को सीईटी के आधार पर किया जाएगा l

राजस्थान पटवारी, LDC समेत कई भर्तियां अब CET के आधार पर नहीं होगी

जहां एक तरफ सीनियर सेकेंडरी लेवल की भर्तियों को सीईटी के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है l वहीं दूसरी ओर कुछ भर्तियां ऐसे भी हैं जिनमें सीईटी के आधार पर चयन नहीं किया जाएगा l स्नातक स्तरीय भर्तियों में टैक्स असिस्टेंट, उद्योग निरीक्षक, प्रबंधक उद्योग, उद्योग अधिकारी, पटवारी, वीडिओ, ट्रेनिंग कोर्डिनेटर और कोर्डिनेटर सुपरवाइजर आदि भर्तियों में अब सीईटी को शामिल नहीं किया गया है l

स्नातक स्तर की यह 8 भर्तियां होंगी CET के आधार पर

अधीनस्थ सिंचाई सेवा के जिलेदार, प्लाटून कमांडर, कनिष्ठ लेखाकार, समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा के छात्रावास अधीक्षक ग्रेड द्वितीय, कारागार अधीक्षक सेवा के उपजेलर, एकीकृत बाल विकास सेवा के पर्यवेक्षक, महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा के पर्यवेक्षक, महिला अधिकारिता कनिष्ठ लेखाकार आदि के पदों को अब सीईटी के आधार पर भरने का निर्णय लिया गया है l

चयन लेने के लिए पहले से करनी होगी, अब अधिक मेहनत

राजस्थान सरकार के द्वारा जिन भर्तियों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी की CET लागू किया गया है, अब उनमें कंपटीशन भी टफ होने वाला है l इसलिए जो भी छात्र इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वह अब सीईटी की तैयारी अच्छे से करें l

Rajasthan Police Constable Handwritten Notes की PDF

क्योंकि यदि आप सीईटी पास करेंगे, तभी आप इन भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे l इसलिए सभी छात्र CET की तैयारी अच्छे से करें l राजस्थान सीईटी परीक्षा के संपूर्ण सिलेबस व परीक्षा पैटर्न को समझने के पश्चात तैयारी शुरू करें l