Rajasthan Patwari संशोधित विज्ञापन जारी, राजस्थान पटवारी के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक रहेगी, Rajasthan Patwari की लिखित परीक्षा 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2021 को होगी, पटवारी के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया 30 जुलाई से 05 अगस्त 2021 तक रहेगी |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान Patwari की संशोधित विज्ञप्ति के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बता रही है | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा पटवार सीधी भर्ती 2019 के लिए 17 जनवरी 2021 को 4421 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था | इसके लिए प्रदेश के करीब 13 लाख से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था |

लेकिन इसके बाद कार्मिक विभाग के परिपत्र 19 अप्रैल 2021 के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के समान आवेदन शुल्क जमा करवाने की रियायत दी गई थी | इसके अलावा EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भी छूट प्रदान की गई है | राजस्व विभाग ने कुल 5378 पदों के लिए संशोधित अर्थना बोर्ड को भिजवाई है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
Rajasthan Patwari Complete Hand Written Notes के लिए फॉर्म भरे
या Whatsapp करे सभी जानकारी के लिए
राजस्थान पटवारी संशोधित विज्ञप्ति जारी-
Rajasthan Staff Selection Board द्वारा पटवारी भर्ती 2019 में 957 पद और जोड़ दिए गए है | अब राजस्थान Patwari भर्ती परीक्षा कुल 5378 पदों के लिए आयोजित कराई जायेगी | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 08 जुलाई 2021 को पटवारी की संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है |
RPSC SI Complete Hand Written Notes

राजस्थान पटवारी के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2021 से 29 जुलाई 2021 तक रहेगी | इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया 30 जुलाई से 05 अगस्त 2021 तक रहेगी | ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए शुल्क 300/- रूपये जमा करवाना होगा | राजस्थान पटवारी की लिखित परीक्षा 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2021 को होगी |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी पटवारी भर्ती 2019 के संशोधित विज्ञापन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान भी है | राजस्व विभाग की अधिसूचना दिनांक 18 जून 2021 द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष एवं महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है |

