Rajasthan Constable Recruitment Exam का आयोजन 13 मई से लेकर 16 मई 2022 तक हुआ था। जब 14 मई को दूसरी पारी की परीक्षा आयोजित हुई तो परीक्षा से करीब आधा घंटा पहले ही पेपर Social Media पर वायरल हो चुका था। इसी वजह से SOG की जांच के बाद 14 मई को आयोजित हुई दूसरी पारी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया हैं।

SOG के द्वारा पेपर लीक के मामले में लगभग कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे लगातार पूछताछ चल रही हैं। Rajasthan Constable Recruitment Exam Paper Leak मामले में परीक्षा केंद्र के Observer बनाए गए इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उन पर भी Paper Leak करवाने का आरोप लगाया गया है।

SOG के द्वारा तो यह भी बताया गया है कि, पेपर लीक की तैयारी परीक्षा से 1 दिन पहले रात को ही कर ली गई थी जिसके बाद परीक्षा से पहले ही Paper Leak कर दिया गया। आगे हम आपको SOG के द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की जानकारी देते हैं।

Paper Leak कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड हैं, फरार

• राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के Paper Leak मामले में Inspector Rajendra Prasad के अतिरिक्त कंवर सिंह, शाहरुख खान, मनोज कुमार वर्मा, पूजा माननी तथा कंवर सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं। राजेंद्र प्रसाद वहीं इंस्पेक्टर हैं जिनकी ड्यूटी झोटवाड़ा में स्थित दिवाकर पब्लिक स्कूल में आब्जर्वर के रूप में लगाई गई थी। इन पर भी आरोप लगा है कि इन्होंने Paper Leak करवाने में साथ दिया है। इसी वजह से इनके साथ-साथ सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Rajasthan Police Constable Paper Leak News
Rajasthan Police Constable Paper Leak News

• जब अजमेर के मसूदा से पकड़े गए शाहरुख खान व कंवर सिंह से पूछताछ की गई, तो उन्होंने यह बताया कि उन्होंने ही सरगना को फर्जी दस्तावेज वाली सिम उपलब्ध करवाई थी। इसके अतिरिक्त SOG के ADG Ashok Rathod का कहना है कि, जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं यह तो केवल एक मोहरा है बल्कि इस गिरोह का Mastermind तो अभी फरार है जिसे आने वाले कुछ दिनों में पकड़ लिया जाएगा।

• जब तक Paper Leak कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड का कुछ पता नहीं चलता तो, तब तक इन आरोपियों से लगातार पूछता चलती रहेगी ताकि पेपर लीक के संबंध में अन्य जानकारियां भी मिल सकें।

SOG के अनुसार Inspector Rajendra की मौजूदगी में हुआ हैं, Paper Leak

• SOG के एडीजी अशोक राठौड़ का कहना हैं कि, पुलिस मुख्यालय व परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी के द्वारा एक परफॉर्मा तैयार किया गया था। इस प्रोफार्मा के अनुसार ऑफिसर व इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, टीसीएस कंपनी की तरफ से प्रभारी तथा केंद्र अधीक्षक की मौजूदगी में ही Paper Box खोलना था। परंतु जब पेपर बॉक्स खुला तो राजेंद्र प्रसाद उस समय वहां पर मौजूद नहीं थे जबकि परफॉर्मा पर तो उनके हस्ताक्षर थें।

• इसके अतिरिक्त Paper Leak करवाने में पूजा तथा मनोज कुमार वर्मा की भी अहम भूमिका थी। जबकि SOG के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि, इस मामले का मास्टरमाइंड मोहनलाल उर्फ जितेंद्र उर्फ हरि हैं जो कि सीकर का रहने वाला हैं।

मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए, SOG के द्वारा बढ़ाई गई हैं, टीमें

• SOG के द्वारा पेपर लिखकर मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए अपनी टीमें बढ़ा दी गई है जिसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। SOG के द्वारा Paper Leak के मास्टरमाइंड के झोटवाड़ा में स्थित फ्लैट पर दबिश दी गई थी जहां से लगभग 8 लाखों रुपए बरामद किए गए हैं।

• SOG की टीम के द्वारा आरोपी की पत्नी से भी लंबी पूछताछ की गई है। जिसके बाद भी यह बात सामने नहीं आई है कि आरोपी कहां पर छिपा हैं। इस बात को हम सभी जानते हैं कि SOG के द्वारा Paper Leak Mastermind को पकड़ने में ज्यादा समय नहीं लगाया जाएगा।

• SOG के द्वारा मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भी अपनी टीमें तैनात की गई है ताकि थोड़ी सी सूचना मिलने पर ही आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जा सकें।