{Paper Leak} 14 मई को आयोजित हुई कांस्टेबल परीक्षा रद्द हुई, राजस्थान Police Constable की लिखित परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित करवाई गई, जयपुर सहित चार परीक्षा केन्द्रो पर पँहुचा पेपर, जानिए रेड हुई पुलिस की परीक्षा फिर से कब आयोजित होगी |
राजस्थान राज्य में Constable Recruitment Exam का आयोजन 13 मई से लेकर 16 मई 2022 तक हुआ है। यह परीक्षा राजस्थान राज्य के 32 जिलों के 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसी भर्ती परीक्षा का एक पारी का Paper Leak हो गया है जिस वजह से परीक्षा को रद्द करना पड़ा है।
Computer Teacher Notes PDF
Rajasthan Police Constable Handwritten Notes की PDF
बताया जा रहा है कि SOG के द्वारा इस मामले की जांच भी की गई थी जिसके बाद पेपर लीक होने की पुष्टि कर दी गई है। आगे हम आपको Rajasthan Constable Recruitment Exam Paper Leak की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

परीक्षा से सवा घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रश्न पत्र
• 14 मई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी का पेपर आयोजित होना था परंतु यह परीक्षा से सवा घंटा पहले ही Social Media पर वायरल हो चुका था। जब यह सूचना SOG के पास पहुंची तो एसओजी ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी। इसके बाद SOG की टीम जांच करती हुई झोटवाड़ा में स्थित Diwakar Public School पहुंची और वहां के परीक्षा केंद्र के अधीक्षक, सहायक अधीक्षक तथा परीक्षा कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधि व स्ट्रांग रूम प्रभारी ASI को पकड़ा गया हैं।
झांसा देकर पुलिस भर्ती परीक्षा पास करवाने वाले आरोपी हिरासत में
• SOG के द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई हैं, जबकि एक आरोपी SOG की पहुंच से दूर है लेकिन उसे भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
इस प्रकार हुआ आरोपियों का खुलासा
• अशोक राठौड़ का कहना है कि, जब 14 मई को SOG Inspector Mohan Lal के मोबाइल पर 33 पेज का एक पेपर मिला था। इसमें 7 पेज पर तो आंसर लिखे गए थे जबकि 26 पर गोले बने हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि, इस पेपर की सीरीज मिटाने की कोशिश भी की गई थी। पेपर की फोटो में किसी व्यक्ति का आधा जूता व फर्स भी दिख रहा था। इसी से एसओजी को शक हुआ और उन्होंने तुरंत ही जांच शुरू करके आरोपियों का पता लगा लिया।
यहाँ से देखे परीक्षा में पूछे गए संभावित प्रश्न
• SOG के द्वारा यह भी सूचना दी गई है कि हमें पूरी आशंका है कि, पेपर काफी ज्यादा रकम में बेचा गया है। फिलहाल इस मुद्दे पर अभी पूछताछ चल रही हैं जैसे ही SOG को इस बारे में कोई खबर मिलेगी तो उसकी सूचना भी तुरंत ही दे दी जाएगी।
कुल 4 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा था, पेपर
• SOG के द्वारा यह सूचना भी दी गई हैं की Paper Leak की खबर मिलते ही वह तुरंत ही पुलिस मुख्यालय पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने परीक्षा कराने वाली कंपनी से इस सीरीज की जांच करवाई। इसके बाद यह पता चला कि इस सीरीज का पेपर महावीर लॉ कॉलेज मानसरोवर, भारत लॉ कॉलेज सीकर रोड, दिवाकर पब्लिक स्कूल तथा श्री गंगानगर के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचा हैं।
Rajasthan Police Constable Answer key 2022
• परीक्षा केंद्रों का खुलासा होते ही SOG की टीमे चारों परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई और वहां के फर्स सहित अन्य चीजों की जांच करने लगी। इसके बाद यह पता चला कि यह पेपर दिवाकर पब्लिक स्कूल, झोटवाड़ा से ही Leak हुआ था।
SOG के द्वारा ASI सहित 8 लोगों को किया गया, गिरफ्तार
SOG के द्वारा ASI Ratanlal सहित प्रताप नगर मुरलीपुरा निवासी शालू शर्मा, सहायक अधीक्षक शालू के पति, मुकेश ग्रीन विहार निवासी कमल शर्मा, श्याम वाटिका निवासी रोशन कुमावत, गोविंदगढ़ निवासी सत्यनारायण कुमावत,
कंपनी प्रतिनिधि सोनीपत निवासी राकेश तथा गुड़गांव निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार करके इसे लगातार पूछताछ चल रही हैं। इनसे पूछताछ के बाद ही इस बात का पता लग सकेगा कि पेपर कितने रुपए में लिक कराया गया है।
राजस्थान सरकार के द्वारा किया गया, परीक्षा को रद्द
• Rajasthan Constable Recruitment Exam 2022 Paper Leak का मामला सामने आते ही राजस्थान सरकार के द्वारा 14 फरवरी को दूसरी पारी में आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया हैं। क्योंकि परीक्षा से पहले ही Paper Leak होने के कारण इस परीक्षा के पेपर को आउट माना गया जिस वजह से अब लगभग 3 लाख उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तारीख का इंतजार करना होगा।
• आने वाले कुछ दिनों में इस परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी जाएगी फिर सभी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
