Rajasthan Computer Anudeshak Bharti 2022 में Negative Marking भी होगी, RSMSSB द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में नकारात्मक मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, एक गलत उतर देने पर 1/3 अंक काटा जाएगा, RSMSSB द्वारा जल्द ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा |
आने वाले कुछ ही दिनों में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति भी जारी होने ही वाली है l फिर सभी उम्मीदवार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के तहत आवेदन दे सकेंगे। राजस्थान राज्य में Computer Instructor Recruitment का आयोजन पहली बार किया जा रहा है इसलिए कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की जिम्मेवारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को दी गई हैं। Computer Teacher Recruitment 2022 का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा ही कराया जाना हैं l कुछ ही दिन पहले कार्मिक विभाग के द्वारा इस भर्ती की अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी।
Rajasthan Computer Anudeshak भर्ती की अधिसूचना जारी हुई
अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवारों को भर्ती की योग्यता व नियम पता चल जाएंगे। साथ ही भर्ती से संबंधित Syllabus भी जारी कर दिया गया है जिससे उम्मीदवारों को इस भर्ती की परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के माध्यम से वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक तथा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में Senior Computer Instructor के 295 पद व Basic Computer Instructor के 9862 पद शामिल हैं। Computer Instructor Recruitment की परीक्षा में Negative Marking के नियम बदले गए हैं जिसके बारे में हम आगे आपको जानकारी देते हैं।
RSMSSB Computer के Handwritten नोट्स के लिए ये फॉर्म भरे

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में Wrong Answer पर काटा जाएगा 1/3 अंक(Negative Marking)
वैसे तो अब से पहले गलत उत्तर देने पर आधा अंक काटे जाने का प्रावधान होता था। अब कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में जो भी उम्मीदवार किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं, तो उनका 1/3 अंक काटा जाएगा।
Negative Marking को लेकर बदले गए इस नियम से उम्मीदवारों का काफी फायदा भी हो सकता हैं। बहुत से उम्मीदवार ऐसे भी हो सकते हैं जो आधा अंक काटने की वजह से नौकरी से वंचित रह सकते थे l
अब एक तिहाई अंक कटने पर उन्हें इतना ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा l फिर भी उम्मीदवारों को कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में सोच समझकर प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए Engineering में पीजी, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी व संचार अभियांत्रिकी सहित अन्य कुछ डिग्रियां मान्य होंगी।
इसके अलावा आप बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए स्नातक ए लेवल, PGDCA न्यूनतम 1 वर्ष या फिर कंप्यूटर व इंजीनियरिंग की कोई अन्य डिग्री होनी चाहिए। इन दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों को दो-दो पेपर देने होंगे।
Rajasthan Computer Anudeshak भर्ती के नियमों में संशोधन होगा
योग्यता को लेकर शिक्षकों ने सरकार पर किए हैं सवाल खड़े
Computer Instructor Recruitment में योग्यता को लेकर बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। बेरोजगार शिक्षकों का कहना है कि, कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में अन्य भर्तियों की तरह ही एक पेपर पूरा Non-technical तथा एक पेपर पूरा Technical रखा गया है।
सेकंड पेपर में Reasoning तथा Math Subject को डाला गया है जो कि बिल्कुल गलत हैं। इसके अलावा एक बेरोजगार शिक्षक अर्जुन यादव का भी यह कहना है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में सरकार ने Electric Branch को Computer में शामिल किया है, तो सरकार को कंप्यूटर वालों को भी विद्युत विभाग की AEN-JEN भर्ती में शामिल करना चाहिए ताकि उन्हें भी उन भर्तियों में मौका मिल सकें।
राजस्थान हाई कोर्ट ने Computer Instructor Recruitment को, केवल 4 महीने में पूरी करवाने के लिए थे आदेश
Rajasthan High Court ने 24 अक्टूबर 2021 को संबंधित विभाग तथा सरकार को यह आदेश दिए थे कि, 4 महीने के अंदर मतलब की फरवरी 2022 तक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को पूरा करवा देना हैं। हाईकोर्ट के आदेश के पश्चात अब जनवरी 2022 शुरू हो चुका है मगर फिर भी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई हैं।
