Rajasthan Computer Anudeshak भर्ती के नियमों में संशोधन होगा, राजस्थान सरकार द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के नियम 2021 में संशोधन को मंजूरी दी गई, राजस्थान सरकार द्वारा जल्द ही कंप्यूटर अनुदेशक के रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी |

राजस्थान सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों में भी नई भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा l राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा कुछ भर्तियों से संबंधित कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है l ऐसे छात्र जो राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वह हाल ही में जारी कैलेंडर को जरूर देख लें l

RSMSSB Computer के Handwritten नोट्स के लिए ये फॉर्म भरे

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा वर्ष 2022 में जितनी भी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी उन सभी आगामी परीक्षाओं के बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी l इसके अलावा यदि आप कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खबर काफी महत्वपूर्ण है l हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया के नियमों से संबंधित कुछ अहम फैसले लिए गए हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानेंगे l 

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी l मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े कई अधिकारी मौजूद थे l इस मीटिंग में राज्य सरकार के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के शैक्षिक और सेवा नियम में संशोधन करने पर मंजूरी दे दी गई है l जानकारी के मुताबिक आगामी समय में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन सेवा नियमों में संशोधन और शैक्षिक संशोधित नियम के आधार पर ही जारी किया जाएगा l

Computer Instructor भर्ती से पहले शुरू हुआ फर्जी डिप्लोमा-डिग्री खरीदने का खेल

Rajasthan Computer Anudeshak Bharti Rules News

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के माध्यम से राजस्थान माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9वी से कक्षा बारहवीं तक के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षक मिल सकेंगे l राजस्थान में काफी संख्या में कंप्यूटर अनुदेशक के पद खाली पड़े हुए हैं l आगामी समय में इन सभी पदों को भरने की तैयारी की जा रही है l कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियम में क्या संशोधन किया जाएगा यह तो Official Notification आने पर ही पूरी जानकारी मिल पाएगी l

काफी लंबे समय से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का किया जा रहा है इंतजार

राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार छात्रों के द्वारा काफी लंबे समय से किया जा रहा है l सरकार के द्वारा यह घोषणा भी की गई थी कि जल्द ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी l लेकिन अब तक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है l

RSMSSB Computer Anudeshak Syllabus 2021

उम्मीद है कि वर्ष 2022 में संशोधित नियमों के साथ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा और ऐसे सभी छात्रों को राहत दी जाएगी जो कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं l जैसे ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के सेवा नियमों और शैक्षिक नियमों में संशोधन के पश्चात विज्ञप्ति जारी की जाएगी, तो हमारे द्वारा आपको सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी l