5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह में जारी होगा, राजस्थान में कक्षा पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 मई 2022 को जारी नहीं होने से छात्र परेशान हुए, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब रिजल्ट अगले सप्ताह में जारी होने की संभावना है |

राजस्थान राज्य में 5वी और 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल 2022 में हुआ था। 8वीं कक्षा की परीक्षा तो एक पारी में आयोजित हुई थी और 5वी बोर्ड की कक्षा का आयोजन दो पारियों में किया गया था। 5वीं बोर्ड की परीक्षाओं में तो राज्य के 12.50 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे |

RSMSSB Patwari Final Result 2022

जबकि 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 12.86 लाख छात्र शामिल हुए थें। अब इन सभी छात्रों को अगली कक्षाओं की पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान देने के लिए परिणाम का ही इंतजार हैं।

Rajasthan 5th & 8th Class Result news

लेकिन शिक्षा विभाग के द्वारा परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है जिस वजह से छात्र काफी ज्यादा परेशान भी हो रहे हैं। आगे हम आपको संपूर्ण जानकारी देते हैं कि आखिरकार बोर्ड के परिणाम क्यों नहीं जारी किया गया है।

अगले सप्ताह जारी हो सकता है परिणाम

• अब से पहले तो राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा यह सूचना दी गई थी कि, 25 मई 2022 को 5वी और 8वीं की बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

अंतरजातीय विवाह करने पर तबादले में मिलेगी प्राथमिकता |

• परंतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा अधूरी तैयारी की गई जिस वजह से परिणाम तैयार ही नहीं हो पाया हैं। इसी वजह से यह सूचना दी गई है कि अगले हफ्ते तक परिणाम जारी किया जा सकता है।

• 5वी और 8वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग कुल मिलाकर 25 लाख छात्र शामिल हुए थे जो अब बोर्ड के द्वारा बताई गई तारीख को परिणाम के इंतजार में बैठे थे। अब इन सभी छात्रों को 1 सप्ताह इंतजार करना होगा।

बच्चों के अभिभावक सुबह से ही कर रहे थे, परिणाम का इंतजार

• शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा परिणाम जारी ना होने की कोई भी सूचना नहीं दी गई। इस वजह से राज्य के सभी बच्चों के अभिभावक सुबह से ही परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे।

• जब उन्हें इस बात का पता चला कि अभी परिणाम जारी होने में कुछ दिन और लग सकते हैं तो सभी अभिभावक काफी निराश भी हुए।

Rajasthan RTE Admission Lottery Merit List

• अभिभावकों के अतिरिक्त छात्रों की तो परेशानी और भी ज्यादा बढ़ रही हैं, क्योंकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी अगली कक्षा की पढ़ाई पर भी काफी बुरा असर पड़ रहा हैं।

इस वजह से जारी ही नहीं हो पाया, 5वीं और 8वीं कक्षा का परिणाम

• शिक्षा विभाग के द्वारा परिणाम जारी ना हो पाने का कारण यह भी बताया गया कि परीक्षाएं देरी से आयोजित की गई थी।

• इस कारण उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी देरी से ही शुरू हुई।

• परिणाम में देरी होने का कारण यह भी है कि Session Number स्कूलों के द्वारा अपलोड किए जाने थे। परंतु स्कूलों के द्वारा इन अंको को अपलोड करने में काफी देरी की गई जिस वजह से अब परिणाम को तैयार करने में भी समय लग रहा है।

RTE Act 2009 के तहत स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया

• परिणाम जारी ना हो पाने का एक कारण यह भी है कि, शिक्षा विभाग के अधिकारी दोनों ही कक्षाओं का परिणाम केवल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के हाथों ही जारी करवाना चाहते थे।

• बुधवार को कोई भी ऐसा कार्यक्रम तय नहीं हुआ था इसीलिए परिणाम भी जारी नहीं किया गया हैं।

• पाला राम देवता के अनुसार जल्दी से जल्दी किया जाएगा, परिणाम जारी

• पलाराम ममता जोकि शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक हैं उन्होंने हाल ही में यह जानकारी हिंदी है कि, अभी बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके Sesson Marks तथा उत्तर पुस्तिकाओं के अंक अपलोड नहीं हो सके हैं इसीलिए परिणाम भी जारी नहीं हो पा रहा हैं।

Click here-Rajasthan 5th & 8th Class Result 2022

• उन्होंने बताया है कि अभी परिणाम को तैयार करने में कुछ समय और लग सकता है। इसीलिए दोनों ही कक्षाओं का परिणाम अगले सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।