RTE Act 2009 के तहत स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई, अगर आप अपने बच्चे का निजी विद्यालय निःशुल्क प्रवेश करवाना चाहते हो तो 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन करे, अधिक जानकारी के लिए विजिट करे-https://rajpsp.nic.in/PSP1/Home/home.aspx
सरकार के द्वारा RTE ACT 2009 के अनुसार भारत के सभी बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है l इस अधिकार के तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को सरकार के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी l जो भी छात्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर पात्र है, वह गैर सरकारी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश पा सकता है l
Computer Teacher Notes PDF
भारत सरकार के द्वारा Free Education के लिए इसीलिए प्रावधान किया गया है ताकि गरीब बच्चे, दुर्लभ वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनाथ बालक, कैंसर से प्रभावित बालक व बीपीएल सूची में शामिल बच्चे सरकार द्वारा शुरू की गई इस सुविधा का लाभ ले सके और कोई भी छात्र पढ़ाई से वंचित ना रहे l

हाल ही में ही कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के द्वारा राजस्थान के गैर सरकारी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के संबंध में सार्वजनिक सूचना दी गई है l यह सूचना राजस्थान के गैर सरकारी विद्यालयों और अभिभावकों दोनों के लिए ही जारी की गई है l
Check RTE Rajasthan Lottery Result Free Education in Private School
जारी नोटिस में विद्यालयों में Free Admission संबंधी संपूर्ण सारणी भी जारी की गई है l जो भी छात्र राजस्थान की गैर सरकारी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त करना चाहता है, वह निर्धारित तिथि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं l चलिए पूरी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं l
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
राजस्थान के गैर सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता इस प्रकार है
ऐसे छात्र जो दुर्लभ वर्ग से संबंधित है और बच्चों के अभिभावक की वार्षिक आय ₹250000 से कम है, तो वह राजस्थान के गैर सरकारी विद्यालय में निशुल्क प्रवेश के लिए पात्र होंगे l
ऐसे छात्र जो असुविधाग्रस्त समूह यानी कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, एचआईवी/ कैंसर से प्रभावित बालक/ युद्ध विधवा के बालक एवं निशक्तजन बालक है, वह राजस्थान के गैर सरकारी स्कूल में निशुल्क प्रवेश के लिए पात्र होंगे l
VMOU Kota Admission Online Form 2022
ऐसे छात्र जो BPL LIST में आते हैं और पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग के ऐसे बालक जिनके अभिभावक की वार्षिक आय ₹250000 से कम है l ऐसे सभी छात्र निशुल्क शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं l
Area के आधार पर छात्रों को प्रवेश के लिए दी जाएगी वरीयता
कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऐसे छात्र जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं वह अपने ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी स्कूल के लिए Online Apply कर सकते हैं l ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को अपने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में प्रवेश के लिए वरीयता दी जाएगी l
इसी के साथ-साथ जो छात्र शहरी क्षेत्र से संबंधित है वह अपने क्षेत्र के किसी भी स्कूल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की तरह ही शहरी क्षेत्र के छात्रों को शहरी क्षेत्र के स्कूल में प्रवेश के लिए वरीयता दी जाएगी l
गैर सरकारी स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा के लिए इस प्रकार से करना होगा छात्रों को आवेदन
जो भी अभिभावक अपने बच्चों को राजस्थान के गैर सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त करवाना चाहता है, वह हमारे द्वारा बताई जा रही प्रक्रिया को अपनाकर Free Admission के लिए आवेदन कर सकते हैं l
सबसे पहले अभिभावक को राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के प्राइवेट स्कूल पोर्टल www.rajpsp.nic.in पर जाना होगा l
स्कूल विभाग के प्राइवेट पोर्टल पर जाने के पश्चात अभिभावक को आरटीआई के तहत निशुल्क प्रवेश के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के विकल्प का चयन करना होगा l
इसके पश्चात सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा और आवेदन में बालक के आधार नंबर अथवा आधार पंजीयन नंबर, मोबाइल नंबर आदि को भी दर्ज करना होगा l
सूचना प्रविष्टि के बाद 5 विद्यालयों का चयन करना होगा l
अंत में आवेदन को सुरक्षित करना होगा और इस प्रकार से Application Process संपूर्ण हो जाएगी l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिभावकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन की सुविधा भी दी गई है l
यदि आप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप Rajasthan Private School Application को अपने फोन के Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं l
राजस्थान के गैर सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए अभिभावक ऑफिशल नोटिस को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं l
इस शेड्यूल के आधार पर दिया जाएगा छात्रों को नि:शुल्क प्रवेश
विद्यालय द्वारा विद्यालय की प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2022 तक |
अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड करने की तिथि | 2 मई 2022 से 15 मई 2022 तक |
ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से प्रवेश हेतु बालकों के वरीयता क्रम निर्धारण की तिथि | 17 मई 2022 |
अभिभावकों के द्वारा स्कूल में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने से संबंधित तिथि | 18 मई 2022 से 25 मई 2022 तक |
छात्र के प्रथम चरण के आवेदन पत्रों की जांच करने से संबंधित तिथि | 18 मई 2022 से 27 मई 2022 तक |
विद्यालय के द्वारा आवेदन को स्वीकार और रिजेक्ट करने से संबंधित तिथि | 18 मई 2022 से 18 जुलाई 2022 तक |
पोर्टल पर खाली सीटों के अनुसार छात्रों की चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि | 27 मई 2022 से अंतिम दिनांक तक |
आवेदन पत्र में गड़बड़ी होने के कारण छात्र को दिए जाने वाला संशोधन का समय | 18 मई 2022 से 31 मई 2022 तक |
आवेदन पत्र की करेक्शन की स्थिति में विद्यालय के द्वारा जांच करने का समय | 1 जून 2022 से 4 जून 2022 तक |
पूर्व में रिपोर्टिंग से वंचित रहे बालकों को दोबारा से रिपोर्टिंग करवाने के लिए दिया गया समय | 1 जून 2022 से 12 जुलाई 2022 तक |
द्वितीय चरण के आवेदन पत्रों की जांच की तिथि | 1 जून 2022 से 14 जुलाई 2022 तक |
द्वितीय चरण के आवेदन पत्रों में संशोधन के लिए छात्रों को दिया गया समय | 1 जून 2022 से 16 जुलाई 2022 तक |
द्वितीय चरण के आवेदन पत्रों में संशोधन के लिए विद्यालय द्वारा जांच करने का समय | 1 जून 2022 से 18 जुलाई 2022 तक |
आरटीआई सीट पर पोर्टल द्वारा स्कूल अलॉटमेंट की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2022 तक |
Note- कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के द्वारा गैर सरकारी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश से संबंधित गैर सरकारी विद्यालयों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं l
गैर सरकारी विद्यालय दिशा निर्देश से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं l
