Rajasthan Board की Practical Exam 17 January 2022 से शुरू, RBSE अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 जनवरी से 5 फरवरी 2022 टाक आयोजित कार्रवाई जाएँगी, राजस्थान बोर्ड द्वारा प्रेक्टिकल परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कार दिया जाएगा |

राजस्थान राज्य में Board of Secondary Education, Ajmer के द्वारा प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। जितने भी स्कूल के छात्र प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए कुछ ही दिनों के पश्चात परीक्षा का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा। फिर सभी इच्छुक छात्र आसानी से प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

प्रायोगिक परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के Secretary Arvind Kumar Singh नें 3 जनवरी 2022 को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अब प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को पहले से ही सभी दिशा-निर्देश के बारे में पूरी जानकारी है इसीलिए उन्हें परीक्षा में उन सभी दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा।

प्रायोगिक Exam का आयोजन होगा फरवरी 2022 तक

Rajasthan Board 12th Admit Card 2022

  • जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया हैं कि किसी भी विद्यालय में विषय अध्यापक नहीं होने की स्थिति में उस विद्यालय के नजदीकी विद्यालय के विषय अध्यापक को उस विद्यालय में नियुक्त करके प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

परीक्षा से संबंधित सामग्री दी जाएगी Nodal Centers को

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी सामग्री जैसे उत्तर पुस्तिकाएं, ग्राफ, ड्राइंग शीट आदि सभी सामग्रियां Nodal Centers पर दे दी जाएंगी। उच्च माध्यमिक स्तर की प्रायोगिक परीक्षा के लिए रोजाना दो बैच बनाने होंगे। यदि किसी विद्यालय में विषय विशेष में छात्रों की संख्या काफी ज्यादा हैं साथ ही उस विद्यालय में लैब की भी पूर्ण क्षमता हैं, तो प्रतिदिन 3 बैच में भी परीक्षा करवाई जा सकती हैं। प्रायोगिक परीक्षा प्रतिदिन कितने बैच में करवाई जाएगी यह केवल छात्रों की संख्या पर निर्भर करता है।

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

प्रायोगिक परीक्षा के लिए 3 दिन पहले देनी होगी सूचना

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा पहले ही यह निर्देश दे दिए गए हैं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को 3 दिन पहले ही सूचना देनी होगी। यदि कोई शिक्षण संस्थान सूचना नहीं देता हैं, तो उस शिक्षण संस्थान में प्रायोगिक परीक्षा भी आयोजित नहीं होगी। DEO के द्वारा भी यह जानकारी दी गई कि शिक्षण संस्थानों को प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित करके कम से कम 3 दिन पहले सूचना दे देनी होगी। साथ ही प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम Notice board पर भी चस्पा करना होगा ताकि हर एक Candidates को प्रायोगिक परीक्षा के बारे में Information मिल जाए और फिर वह आसानी से Exam में शामिल हो सकें।

16 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा नियंत्रण कक्ष

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा यह सूचना दी गई है कि 16 जनवरी 2022 से नियंत्रण कक्ष का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नियंत्रण कक्ष का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगा।

Order for Practical Examination 2022