राजस्थान भामाशाह रोजगार सृजन योजना (Rajasthan BRSY Scheme) आवेदन करे पाए लघु उद्यम के लिए लोन – Rajasthan Bhamashah Rojgar Srijan Yojana Application Form, BRSY Scheme Rajasthan Online Apply, Rajasthan Bhamashah Rojgar Scheme, BRSY Rajasthan Eligibility
राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में राजस्थान भामाशाह रोजगार सृजन योजना (Rajasthan Bhamashah Rojgar Srijan Yojana) का शुभारम्भ किया गया है। BRSY Scheme योजना का उद्देश्य ऐसे सभी बेरोजगार, महिलाओं, अनुसूची जाति अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगों एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओ को लोन प्रदान करके उन्हें स्वाबलंबी बनाना है।
इस लोन के जरिये वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सके एवं सही रूप से जीवन यापन कर सके। आज इस पोस्ट में हम आपको राजस्थान भामाशाह रोजगार सृजन योजना (BRSY Yojana Rajasthan)के बारे में विस्तृत जानकारी जैसे की इसके लिए आवश्यक योग्यता, योजना के लाभ एवं आवेदन की प्रक्रिया आदि की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में देने का प्रयास करेंगे। उम्मीद करते है यह जानकारी आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगी अतः इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढ़े।
राजस्थान भामाशाह रोजगार सृजन योजना (लोन)
राजस्थान सरकार की पहल भामाशाह रोजगार सृजन योजना (Bhamashah Rojgar Srijan Scheme Rajasthan) का उद्देश्य युवाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के जरिये BRSY के तहत पंजीकृत बेरोजगारों, महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं, दिव्यांगों एवं शिक्षित बेरोजगार महिलाओं को अपना उद्यम (उद्योग) स्थापित करने के लिए बैंको से कुल लागत का कुछ प्रतिशत ऋण (लोन) दिया जाता है।
BRSY Scheme योजना के तहत लोन पाने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही साथ आवेदनकर्ता राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। सरकार द्वारा भामाशाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Rajasthan Bhamashah Rojgar Srijan Yojana Apply Online) की सुविधा भी रखी गयी है। इसकी जानकारी आप इस पोस्ट में नीचे देख सकते है।
Eligibility for BRSY Rajasthan
सरकार द्वारा भामाशाह रोजगार सृजन योजना का हिस्सा बनने के लिए कुछ योग्यताये निर्धारित की गयी है। आवेदनकर्ता को उन योग्यताओ पर अथवा तय सीमा पर खरा उतरना आवश्यक है उसके बाद ही वे योजना के लिए पात्र माने जायेंगे।
आवेदन राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
आवेदन की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जिन आवेदनकर्ताओ की वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख से अधिक होगी वे इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगे।
आवेदक की परियोजना और क्षमता के आधार पर सेवा, व्यापार, उत्पादन आदि कार्य के लिए अधिकतम 5 लाख तक का लोन एवं उद्योग के लिए 10 लाख तक का लोन सरकार द्वारा दिया जायेगा।
भामाशाह रोजगार सृजना योजना (Rajasthan Bhamashah Rojgar Srijan Yojana – BRSY) में कर्ज की ब्याज दर पर 4 फीसदी तक का अनुदान भी दिया जाता है, जिसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है.
Benefits of Rajasthan BRSY Scheme
राजस्थान भामाशाह योजना से राज्य में बेरोजगारी कम हो सकेगी।
योजना के जरिये शिक्षित एवं पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवा आत्म निर्भर बन सकेंगे।
योजना के जरिये बेरोजगार युवाओ को व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक मदद मिल सकेगी।
Documents for Rajasthan Bhamashah Rojgar Srijan Yojana
आधार कार्ड
आयु प्रमाण पत्र
शैक्षिणिक योग्यता प्रमाण पत्र
स्थायी निवास प्रमाण पत्र
भामाशाह कार्ड एवं रोजगार पंजीयन नंबर
प्रोजेक्ट की प्रति
Apply Online for BRSY Yojana Rajasthan
भामशाह रोजगार सृजन योजना के आवेदन के लिए आपको संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा। वेबसाइट की लिंक आर्टिकल के अंत में दी हुई है।
Login SSO ID
आवेदन के लिए सबसे पहले राजस्थान SSO ID पर आपको लोग इन करना होगा।
Register SSO ID
इसके बाद आप अगर पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको SSO ID पर स्वंय को रजिस्टर करना होगा।
Click SSO ID
अगर आप पहले ही अपनी SSO ID बना चुके है तो आप अपने लॉग इन डिटेल्स का उपयोग करके सीधे वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते है।
Click Bhamashah Scheme
लॉग इन करने के बाद आप भामाशाह रोजगार सृजन योजना आवेदन की लिंक पर क्लिक करे।
Other Govt Portal
यह लिंक आपको दुसरे सरकारी पोर्टल पर ले कर जाएगी।
Open official website
आधिकरिक वेबसाइट ओपन करने के बाद भामाशाह रोजगार सृजन योजना आवेदन (Rajasthan Bhamashah Rojgar Srijan Yojana Application) की लिंक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
Application form
इस लिंक पर क्लिक करते ही आवेदन पत्र आपके सामने होगा।
Enter your detail
आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही रूप से प्रविष्ट करे।
Photo & Signature upload
अपनी पासपोर्ट साइज स्कैन फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर की प्रति एप्लीकेशन के साथ संलग्न करे।
Any other required documents
इसके अलावा किसी अन्य दस्तावेज की भी अगर मांग की गयी है तो वह भी आवेदन पत्र के साथ अवश्य संलग्न करे।
Click submit button
अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके भामाशाह रोजगार सृजन योजना का आवेदन पत्र (Application for BRSY Scheme Rajasthan) जमा करा दे।
Print application form
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Click Here to Apply for Bhamashah Rojgar Srijan Scheme
यहां हमने राजस्थान भामाशाह रोजगार सृजन योजना (BRSY Scheme Rajasthan) से जुडी सभी नयी सूचना आप तक पहुंचाने की कोशिश की है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। योजना से जुडी अन्य किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करे। एवं वहां दी गयी सभी सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ कर ही आवेदन करे।
Disclaimer: इस पोस्ट में दी गयी Rajasthan Bhamashah Rojgar Srijan Yojana की जानकारी सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया सोर्सेज से प्राप्त जानकारी के आधार पर दी गई है। वेबसाइट www.www.resultuniraj.co.in का इस योजना से परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। यह जानकारी सिर्फ आपकी मदद के लिए है। अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य चेक करे।



