राजस्थान में होने वाली PTET & BSTC परीक्षाओ की फर्जी वेबसाइट (official जैसी) बनाकर परीक्षा में आने वाले प्रश्नो की 100% गारंटी देकर युवाओ से ठगी की जा रही है | अगर 20 हज़ार छात्रों ने ही ख़रीदा हो तो ये अनुमानित 42 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है |
Latest Update-22 June 2021-:News Source RajasthanPatrika E-Paper
दोनों फर्जी वेबसाइट के नाम ptet.in और predeled.org है | पेमेंट करने के बाद आपको कोई टेस्ट सीरीज भी नहीं मिलेगी | पढ़े पूरी रिपोर्ट
ResultUniraj टीम की फर्जी वेबसाइट के बारे में पड़ताल
हमारी टीम ने इस फर्जीवाड़े की पूरी तहकीकात की है और उस से पता चला है कि यह घोटाला जितना छोटा दिखता है उतना है नहीं |उससे कहीं बड़ा घोटाला है |इसे इस तरह से समझे कि अगर दोनों परीक्षाओं में सात से आठ लाख छात्र बैठते हैं | (कहाँ है 83,994 पदों की नौकरियाँ-प्रदेश के बेरोजगारों का सवाल, कब भरे जायेंगे खाली पद )
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
और यह मानकर चलें उसके 50% इस वेबसाइट पर पहुंचे यानी 3 से 4 लाख वेबसाइट पर पहुंच गए और उनमें से केवल 50 हज़ार छात्रों ने भी अगर टेस्ट सीरीज खरीदी है तो ठगों ने 1 crore रुपए ठग लिए |
ऐसा पेज आएगा जिस पर आपको RS 210 का पेमेंट करने को बोला जायेगा
अब बात करते हैं टेस्ट सीरीज की | हमारी टीम ने इस टेस्ट सीरीज का पेमेंट किया यानी ₹210 का भुगतान किया तो भुगतान करने बाद नीचे यह पेज आपके सामने आता है | { ये भी पढ़े किसकी पावर ज़्यादा है? आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) ऑफिसर में से }
साइबर ठग इसके लिए डोजर पर का पेमेंट गेटवे यूज कर रहे हैं आप पेमेंट करने के बाद आपके पास एक लिंक आएगा वह लिंक
और इस लिंक पर आप क्लिक करोगे तो यह लिंक किसी दूसरे पेज पर या डायरेक्ट हो जाएगा जो predeled.org/test51 (इस पेज पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं है केवल क्विज में सामान्य प्रश्न डाले हुए है )
ऊपर दिया गया लिंक इंटरनेट पर सीधा खुल सकता है यानी बिना किसी पेमेंट की और इसमें जो प्रश्न दिए गए हैं वह बिल्कुल basic question है
एक सोचने वाली यह भी बात है कि अगर कोई छात्र पेमेंट करता है तो उसे यह सोचना चाहिए कि कोई भी परीक्षा एजेंसी या बोर्ड जो खुद अपने पेपर बनाएगी वही टेस्ट सीरीज कैसे भेज सकती है तो इस तरह की ठगी से सावधान रहें किसी भी परीक्षा में पास होने का कोई सीधा तरीका नहीं होता है इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी (आरएएस बनना हुआ मुश्किल-8 साल में केवल तीन भर्तियां ही हो पाई)
शातिर ठगो ने बनाई पीटीईटी और बीएसटीसी की फर्जी वेबसाइट-
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में PTET & BSTC की फर्जी वेबसाइट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बता रही है | राजस्थान सरकार द्वारा बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए PTET & BSTC प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है | (शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा रीट परीक्षा जल्द होगी)
प्रवेश परीक्षा के लिए सरकार द्वारा किसी कॉलेज या विश्वविधालय को परीक्षा करवाने का जिम्मा दिया जाता है | इस बार पीटीईटी परीक्षा का आयोजन श्री डूंगर कॉलेज, बीकानेर द्वारा करवाई जाएगी तथा बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन कार्यालय, समन्वयक, प्री डी.एल.एड. परीक्षा एवं पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर द्वारा करवाई जाएगी |
इसके लिए दोनों विभागों की और से वेबसाइट बनाई गई है | लेकिन शातिर ठगो ने उससे मिलती जुलती वेबसाइट की बना डाली और Model Paper के बहाने से अभ्यर्थियों से ठगी की जा रही है |
Notice on Rajasthan pre deled fake website
फर्जी वेबसाइट भी डूंगर कॉलेज द्वारा बनाई गई वेबसाइट से मिलती जुलती ही बना डाली, जिससे अभ्यर्थी फाफी परेशान हो रहे है | अभ्यर्थियों की मांग है, कि फर्जी वेबसाइट बनाने वाले के खिलाफ प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही करनी चाहिए | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर देखे | (पीएम किसान सम्मान निधि योजना )
PTET & BSTC की अधिकृत वेबसाइट की जानकारी-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको PTET & BSTC की अधिकारिक वेबसाइट के बारे में जानकारी बताएगी | अधिकतर अभ्यर्थियों को अधिकृत वेबसाइट की पहचान नहीं होती है, जिसकी वजह से वे ठगी का शिकार हो जाते है | (आईएएस (IAS) की तैयारी कैसे करें? सिविल सर्विसेज के टिप्स & रोड मैप हिंदी में )
शातिर ठगो द्वारा PTET & BSTC की वेबसाइट अधिकृत वेबसाइट से मिलती-जुलती ही बना डाली | जिसकी वजह से ठगो को काफी फायदा हुआ है | यहाँ हमारी टीम आपको अधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे रही है | जिससे आप आसानी से PTET & BSTC की वेबसाइट को विजिट कर पाएंगे |
परीक्षा का नाम | अधिकृत वेबसाइट का लिंक |
OFFICE OF COORDINATOR P.T.E.T-2020 (पीटीईटी परीक्षा 2020 की वेबसाइट) | |
Pre D. El. Ed. Examination, 2020 (प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य / संस्कृत) प्रवेश परीक्षा, 2020) |
ठगो ने बेरोजगार अभ्यर्थियों के लगाई लाखो की चपत-
शातिर ठगो ने बेरोजगार अभ्यर्थियों से लाखो रूपये ठग लिए है | आप अनुमान लगा सकते है | PTET & BSTC दोनों परीक्षाओं में लगभग 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठते है | अगर इनमे से केवल 10 हज़ार अभ्यर्थियो ने भी टेस्ट सीरीज और मॉडल पेपर ख़रीदे हो तो, करीब 21 लाख रुपयों से अधिक का मामला होता है |
टेस्ट सीरीज बेचने के लिए ठगो ने शत प्रतिशत प्रश्नो की गारंटी दे रहे है | इसलिए अभ्यर्थी लालच कर बैठता है, कि क्या पता यह प्रश्न आ जाये | Test Series के लिए ठगो ने ज्यादा कीमत भी नहीं लगाई | जिससे की हर कोई टेस्ट सीरीज खरीद सके | यहाँ हमारी टीम आपको दोनों परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से ठगे गए रुपयों का के अनुमानित आंकड़ा बता रही है |
परीक्षा जिसमे अभ्यर्थी बैठते है (अनुमानित) | रुपयों की ठगी हो सकती है (अनुमानित) |
|---|---|
पीटीईटी परीक्षा में लगभग 4 से 5 लाख अभ्यर्थी बैठते है | | केवल 10,000 अभ्यर्थी भी ख़रीदे तो 21 लाख रूपये |
बीएसटीसी परीक्षा में करीब 3 से 4 लाख अभ्यर्थी बैठते है | | केवल 10,000 अभ्यर्थी भी ख़रीदे तो 21 लाख रूपये |
पीटीईटी और बीएसटीसी में मिलाकर ठगी हो सकती है | 42 लाख से अधिक रुपयों की |
इस वजह से ठगी के शिकार हुए अभ्यर्थी-
बेरोजगारों को ठगने के लिए शातिर ठगो ने बहुत की बढ़िया तरीका अपनाया था, जिससे की अभ्यर्थी आसानी से उनके जाल में आ सके | यहाँ हमारी टीम आपको ठगो द्वारा अपनाये गए तरीकों के बारे में आपको अवगत करवा रही है | जिससे आप ठगी का शिकार होने से बच सको |
अधिकृत वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बना डाली | जिससे अभ्यर्थी आसानी से वेबसाइट तक पंहुच जाये |
मॉडल पेपर के बहाने से प्रश्न बेच रहे थे, कि किसी को शक नहीं हो |
शत प्रतिशत प्रश्नो की गारंटी दे रहे है | जिससे अभ्यर्थी आसानी से Test Series को खरीदने पर मजबूर हो जाये |
Test Series की कीमत भी ज्यादा नहीं रखी थी, जिससे की हर अभ्यर्थी इस टेस्ट सीरीज को खरीद पाए |
राजस्थान PTET की परीक्षा स्थगित हुई – PTET का रिफंड ऐसे प्राप्त करे |
शातिर ठगो पर अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं-
बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो चूका है, इसके बावजूद भी इन शातिर ठगो पर अभी तक कोई आवश्यक कार्यवाही क्यों नहीं हुई है | पीटीईटी समन्यवक डॉ. जीपी सिंह भी कह चुके है, कि हमने कोई टेस्ट सीरीज नहीं जारी की है |
इसके बावजूद सरकार इन शातिर ठगो पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है | ठगो द्वारा बनाई गई बीएसटीसी और पीटीईटी की दोनों फर्जी वेबसाइट पर अभी तक चल रही है | अगर समय रहते इनपर कार्यवाही नहीं हो पाई तो, न जाने कितने बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ ठगी हो सकती है | इसलिए इन दोनों वेबसाइट को बंद किया जाना चाहिए |
नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो, आप इस सूचना को सोशल मीडिया (वाट्सअप, फेसबुक) पर जरूर शेयर करे, जिससे कोई दूसरा अभ्यर्थी ठगी का शिकार होने से बच सके-धन्यवाद
