राजस्थान में RAS की नौकरी लगाना हुआ मुश्किल, राजस्थान में 8 साल में केवल 3 बार की भर्तियां हो पाई है, आरएएस की प्रत्येक भर्ती में तीन से चार साल का समय लगता है, 2013 से 2018 तक केवल तीन भर्तियां हो पाई है, आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए चयनित घटे, आरएएस की सभी परीक्षाएं कोर्ट तक पंहुची

राजस्थान में अधिकारी बनना हुआ मुश्किल-

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में आरएएस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान प्रदेश के बेरोजगारों की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है | राजस्थान में होने वाली भर्तियां अधिकतर कोर्ट तक पंहुच जाती है | जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाती है |

आरएएस भर्ती में देरी होने की वजह से नई भर्ती का विज्ञापन पर समय पर जारी नहीं हो पाता है | जिसकी वजह से प्रदेश के कई हजार अभ्यर्थी ओवर ऐज हो जाते है | पुराने आंकड़े देखा जाये तो पिछले आठ साल में केवल तीन बार ही आरएसएस भर्ती हो पाई है | यानी एक भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने में करीब तीन से चार साल का समय लग जाता है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक जरूर पढ़े |

RAS की तीनो भर्तियां विवादो के घेरे में-

राजस्थान में आरएएस भर्ती 2018 की मुख्य परीक्षा का नतीजा कुछ समय पहले ही जारी किया गया था | यह भर्ती भी काफी दिनों से कोर्ट में अटकी हुई थी | लेकिन जैसे ही कोर्ट से निकली तो फिर वापस कोर्ट में जा पंहुची |

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

देखा जाये तो वर्ष 2013, 2016 और 2018 यह तीनो भर्तियां ही विवादो के घेरे में रही है | 2013 और 2016 की भर्ती भी विवाद के घेरे में रही थी | यह दोनों भर्तियां काफी लम्बे समय तक कोर्ट में अटकी रही थी | भर्ती 2016 में चयनितो द्वारा नियुक्ति के लिए काफी दिनों तक धरना दिया गया था |

भर्ती में देरी का खामियाजा अभ्यर्थियों को उठाना पड़ा-

प्रदेश में होने वाली आरएएस भर्ती में लगने वाले समय का खामियाजा बेरोजगार अभ्यर्थियों को उठाना पड़ता है | अगर राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर भी UPSC की तर्ज पर वार्षिक कैलेंडर जारी कर दे तो, परीक्षा तय समय पर पूरी हो सकती है |

RPSC RAS 2020- Best Books,

RAS Previous Year & Sample Paper-2012, 2013, 2018

RAS / RTS Recruitment 2020

RPSC RAS Syllabus 2020

पुराने आंकड़ों से देखा जाये तो आरपीएससी द्वारा अभी तक आठ सालो में केवल तीन बार आरएएस की परीक्षाएं करवाई गई है | अगर कैलेंडर के अनुसार देखा जाये तो प्रत्येक वर्ष में RAS की परीक्षाएं होनी चाहिए | अगर हर वर्ष आरएएस की परीक्षाएं होती तो आठ सालो में आठ परीक्षाएं हो जाती | लेकिन वर्ष 2013 से 2019 तक केवल तीन परीक्षाएं ही हो पाई है |

अभ्यर्थियों की और से माँग की जा रही है, कि आरपीएससी अपना वार्षिक कैलेंडर जारी करे | अगर कैलेंडर जारी होगा तो उससे अनुमान लग सकेगा की कौनसी परीक्षा कब होनी है | विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में देरी करने का खामियाजा बेरोजगार अभ्यर्थियों को उठाना पड़ता है |

आरएएस में लगातार चयनित घट रहे है-

आरएएस भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होती है | प्रारम्भिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की संख्या लगातार घट रही है | वर्ष 2013 की भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए कुल रिक्तियों की तुलना में ढाई गुना से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया गया था | लेकिन इस बार वर्ष 2018 की भर्ती में दोगुने से भी कम अभ्यर्थियों को पास किया गया है |

RPSC Exam Calendar 2020

RPSC One Time Registration-

Rajasthan RPSC Recruitment Notification 2020

(विज्ञप्ति अतिशीघ्र) शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा रीट परीक्षा जल्द होगी

इसलिए अभ्यर्थियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त कर बताया की विभाग समय पर भर्ती का आयोजन भी नहीं करता है और मुख्य परीक्षा के लिए पास करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी कम कर दी गई है | यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको पिछले वर्षो के आंकड़ों को एक सारणी के माध्यम से समझा रही है |

भर्ती वर्ष

पदों की संख्या

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए

पदों के अनुसार गुना में पास किया गया

2013

723 पद

2027 अभ्यर्थी

2.8 गुना

2016

703 पद

1792 अभ्यर्थी

2.54 गुना

2018

1014 पद

1957 नॉन-टीएसपी और 57 अभ्यर्थी अभ्यर्थी के लिए

दो गुना से भी कम

नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो, आप इस सूचना को सोशल मीडिया (वाट्सअप, फेसबुक) पर जरूर शेयर करे-धन्यवाद